Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

सोमनाथ मंदिर के सोने की रक्षा करना और कैसे इतिहास स्वयं को दोहराया सकता है या नहीं भी
.
सारांश — सोमनाथ मंदिर का सारा सोना बचाया जा सकता था यदि आस पास में रहने वाले सभी 10-20 लाख हिन्दूयों से हर एक को 1 ग्राम सोना दे दिया जाता | लेकिन मंदिर स्वामियों ने ऐसा नहीं किया और नतीजा गजनवी ने पूरा सोना लूट लिया | आज धनवापसी भाग-1 के जरिये अमेरिका –ब्रिटेन के धनिक भारत की सभी खनिज खदाने और सरकारी जमीने लूट सकेंगे | शायद इतिहास खुद को दोहरा सकता है या नहीं भी |
.
-----
.
जब महमूद गजनवी सोमनाथ मंदिर लूटने के लिए आ रहा था, मेरे मानना है, मंदिर का लगभग 2 टन सोना (जैसा कि अधिकतर इतिहासकार बताते हैं ) बचाने का एक आसान मार्ग था | मेरी नजर में वो मार्ग था – आसपास के क्षेत्र में बसने वाले लगभग 101-20 लाख हिन्दुओं से हर एक को 1 ग्राम सोना देना | गजनवी लाखों घरों की तलाश नहीं कर सकता था और शायद 2 टन सोने के लिए लाखों भारतियों से नहीं लड़ता | उसके लिए ये व्यवहारिक नहीं था |
.
लेकिन सोमनाथ मंदिर के मालिक उस वक्त आम लोगों को मंदिर का सोना देना नहीं चाहते थे | ऐसा कहा जाता है कि सोमनाथ मंदिर के मालिकों ने ये भ्रम फैला रखा था कि सोमनाथ मंदिर स्वयं भगवान शिव द्वारा निर्मित है और इसलिए भगवन शिव स्वयं इसकी रक्षा करेंगे | पुजारियों ने कहा था – जैसे ही महमूद गजनवी मंदिर लूटेगा, उसी वक्त भगवन शिव अपना तीसरा नेत्र खोलकर गजनवी और उसके सैनिको को जलाकर राख कर देंगे !! हो सकता है ऐसा भ्रम उस वक्त खड़ा किया गया हो या शायद नहीं भी --- कुछ कहा नहीं जा सकता | लेकिन हम ये जानते हैं कि मंदिर स्वामियों ने आसपास के 10-20 लाख हिन्दुओं को 1-2 ग्राम सोना देने से मना कर दिया था | और जब गजनवी आया, सारा 2 टन सोना एक ही स्थान पर था और अब छुपाने का अन्य कोई रास्ता नहीं था इसलिए लूटना और इकठ्ठा करना आसान था | और लाखों लोगों के पास लड़ने की कोई वजह ना थी क्योंकि उनके विचार में ये सोना उनका नहीं था और इसलिए अंततः गजनवी सारा सोना लूट कर ले गया |
.
गजनवी इस सोने से एक बड़ी और शक्तिशाली सेना बनाता और ज्यादा से ज्यादा मंदिर लूटता और हिन्दुओं को मारता और उस वक्त उनका धर्मान्तरण करवाता | उसने ईरान में टैक्स कम कर दिए और इसलिए ईरान की अर्थव्यवस्था ज्यादा बढ़ने लगी और वह एक बहुत बड़ी सेना बना सकता था और आगे ना जाने क्या क्या ....
.
वो 2 टन सोना आज के सोने के भाव के हिसाब से 660 करोड़ रु. होगा |
.
अब आते हैं सन 2018 में, और इस बार अमेरिका-ब्रिटेन के धनिक भारत की संपत्ति सारी खनिज खदानों और सरकारी जमीनों के रूप में धनवापसी भाग-1 प्रस्ताव के जरिये लूटने आ रहे हैं, जो उस सोने से शायद 100000 गुना कीमत का है |
.
तो ये धनवापसी भाग-1 प्रस्ताव क्या है और मैं इसे भारत की बर्बादी के रूप में देखता हूँ ?
.
धनवापसी भाग-1 के अनुसार, खनिज खदाने रोयल्टी के लिए नहीं दी जाएँगी और सरकारी प्लॉट्स किराये पर नहीं दिए जायेंगे पर ये देशी अथवा विदेशी धनिकों को नीलामी के द्वारा बेचीं जाएँगी | चूंकि अधिकतर देशी धनिक कर्ज में हैं, इसलिए ये सारी खदाने और प्लॉट्स विदेशी धनिकों की झोली में आएँगी | (हम देख रहे हैं कि एक के बाद एक अधिकतर भारतीय कंपनियां विदेशी धनिकों द्वारा टेक ओवर की जा रही हैं | कुछ मुट्ठीभर शीर्ष भारतीय धनिक, असल में केवल अमेरिका-ब्रिटेन के धनिकों द्वारा प्रायोजित भारतीय चेहरे हैं | जैसे कि टाटा, अम्बानी, मित्तल बंधू इत्यादि अमेरिका-ब्रिटेन के धनिकों द्वारा नियंत्रित हैं ) | इसलिए जब खनिज खदानों और सरकारी प्लॉट्स का इतना बड़ा हिस्सा नीलामी के लिए रखा जायेगा, कीमते एक दम कम हो जाएँगी और लगभग सभी प्लॉट्स और खदाने 5 सालों के अन्दर ही बिक जाएंगी | चूंकि भारतीय धनिकों के पास पैसा नहीं है, तो ज्यादातर खरीददार विदेशी धनिक होंगे | इसके पश्चात, ये सभी धनिक आपस में गठजोड़ बनाकर, खनिजों और जमीनों की कीमतें आसमान तक पहुंचा देंगे और 5 सालों तक जो पैसा आया है वो 2 सालों में ही चला जायेगा | कुल मिलकर, सोमनाथ की लूट की तुलना में ये ये लूट 1000 गुना बड़ी होगी |
.
क्यों धनवापसी भाग-1 निष्पादित होगा ? क्योंकि धनवापसी भाग-2 कहता है भाग-1 के जरिये हुई नीलामी से जो पैसा प्राप्त हुआ है उसे भारत के नागरिकों में बराबर बांटा जायेगा | और प्रस्तावित बिल शायद सच्चा या झूठा वादा भी करता है कि इससे प्रति भारतीय को प्रति साल 20000 रूपये प्राप्त होंगे | तो इस वादे की वजह से और सोशल मीडिया प्रचार (फेसबुक, ट्विटर आदि ) के माध्यम से, धनवापसी भारत के गरीबों में जल्दी ही अधिक लोकप्रिय हो जायेगा जब तक इससे बेहतर प्रस्ताव ना रखा जाए | और इसलिए करोड़ो गरीब मतदाता धनवापसी के लिए वोटिंग करेंगे और इस तरह धनवापसी भाग-1 घटित हो सकता है | नतीजा—भारत की सभी खनिज खदाने और सरकारी प्लॉट्स अमेरिका-ब्रिटेन के धनिकों की निजी संपत्ति में बदल जाएगी |
.
समाधान?
.
वर्ष 1998 से ही राईट टू रिकॉल ग्रुप गरीबी की समस्या के समाधान के लिए MRCM(#Minerals3= नागरिकों और सेना के लिए खनिज रॉयल्टी) कानून ड्राफ्ट का प्रचार कर रहा हैं | इस ड्राफ्ट को प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर रखा गया है जिसकी लिंक है -- https://newindia.in/causes/Minerals3
.
यह #Minerals3 ड्राफ्ट सोमनाथ के 2 टन सोने को आसपास के लाखों लोगों को 1 ग्राम सोना देने जैसा है !!!
.
इस प्रस्तावित MRCM कानून ड्राफ्ट के अनुसार, खनिज खदानों को सरकारी या निजी खदान ठेकेदारों को अधिकतम रॉयल्टी के अनुसार दिया जायेगा और सरकारी प्लॉट्स को 1 से 25 साल तक किराये पर दिया जायेगा पर बेचा नहीं जायेगा | और इससे प्राप्त आमदनी को भारत के सभी नागरिकों में समान रूप से बांटा जाएगा | इस प्रकार, देश की संपत्ति देश के नागरिको की संपत्ति सदियों तक बनी रहेगी
.
तो मैं भारत के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूँ वे देखें अब यहाँ केवल 2 विकल्प बचते हैं –
.
(1) यदि प्रस्तावित MRCM कानून ड्राफ्ट भारत के गरीबों के सामने नहीं लाया जाता, तब भारत के गरीब लोग धनवापसी भाग -1 का समर्थन करेंगे और हमारे देश की सभी खनिज खदाने और सरकारी प्लॉट्स अमेरिका-ब्रिटेन के धनिकों की निजी संपत्ति बन जाएंगे |
.
(2) यदि भारत के कार्यकर्ता MRCM कानून ड्राफ्ट भारत के करोड़ों गरीब मतदाताओं के समक्ष प्रस्तुत करते हैं, तब सब ये देख पाएंगे कि बेचने से ज्यादा बेहतर विकल्प किराये पर देना है और इसलिए मेरे विचार में, अधिकाँश गरीब मतदाता प्रस्तावित MRCM कानून ड्राफ्ट का समर्थन करेंगे |
.
तो मेरे विचार से, कार्यकर्ता क्या कर सकते हैं -- प्रस्तावित MRCM कानून ड्राफ्ट के लिए अभियान चलायें, तब ही वोटर्स MRCM को धनवापसी से अधिक महत्त्व देंगे और उस स्थिति में खनिज खदाने और सरकारी जमीने भारतीयों की बनी रहेगी अन्यथा मेरे विचार में धनवापसी को रोकने का कोई अन्य उपाय नहीं है |
.
तो देखते है क्या इतिहास सोमनाथ की घटना दोहराएगा या नहीं | मेरे विचार से, सब कुछ कार्यकर्ताओं पर निर्भर करता है | यदि कार्यकर्ता प्रस्तावित MRCM ड्राफ्ट के लिए अभियान चलते हैं, तो सोमनाथ फिर से ना दोहराए नहीं तो सोमनाथ 10000 गुना ज्यादा दोहरा सकता है |
.
-----
.
तो कार्यकर्ता MRCM ड्राफ्ट के प्रचार अभियान के लिए क्या कदम उठा सकते हैं ?
.
मेरे विचार में, ये 4 कदम उठाए जा सकते हैं और अन्य सभी से फेसबुक /ट्विटर /व्हात्सप्प पर इन 3 कदमों को उठाने के लिए कहें
.
(1) कृपया विस्तार से लिखे कि आप अनेको मतदाता जो MRCM ड्राफ्ट के समर्थक हैं, को प्रधान्मन्त्री से MRCM को राजपत्र में छापने के लिए, सीधे संपर्क करने हेतु क्या कदम उठाने के लिए कहेंगे | ये अति महत्वपूर्ण है | कृपया इस विषय को नजरअंदाज ना करें |और फिर आप कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को MRCM प्रमोट करने और आपके बताये कदमों के लिए मांग करें |
.
(2) निम्नलिखित क़दमों को मैं कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को उठाने के लिए कहता हूँ
.
(2a) MRCM कानूनी ड्राफ्ट छपने हेतु पोस्टकार्ड में निम्न पंक्तियाँ लिखकर प्रधानमंत्री से संपर्क करें “ #Minerals3 https://newindia.in/causes/Minerals3 और आपका वोटर आई डी, नाम और शहर का नाम | मैं हस्ताक्षर करने के लिए नहीं कहूँगा |
.
(2b) https://newindia.in/causes/Minerals3 पर वोटिंग करके MRCM कानूनी ड्राफ्ट छापने के लिए प्रधानमंत्री से संपर्क करें
.
(2c) "@PmoIndia #Minerals3 https://newindia.in/causes/Minerals3 " ट्वीट करके MRCM कानूनी ड्राफ्ट छापने के लिए प्रधानमंत्री से संपर्क करें |
.
(2d) कृपया अपने पोस्टकार्ड की स्कैन कॉपी और उसे पोस्ट करते हुए वीडियो को फेसबुक /ट्विटर/व्हात्सप्प पर रखें और फेसबुक पर ट्वीट की लिंक भी रखें |
.
(2e) कृपया MRCM के पर्चे बांटे और MRCM का वीडियो भी फैलाएं | MRCM पर एक वीडियो यहाँ देखें -- https://www.youtube.com/watch?v=DDidFVcHlpo ..