Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

गुजरात में गैर स्थानिक निवासियों के साथ हिंसा -- मुख्य कारण है -बेरोजगारी और पुलिस/ न्यायलय/विधायकों/सांसदों में व्याप्त अकूत भ्रष्टाचार।
.
सांसदों और विधायकों और सोमोके जैसे नेताओं के भ्रष्टचार के कारण पुलिसकर्मी पर धारा 498, घरेलू हिंसा, शराबबंदी, अफीम बंदी इत्यादि कानूनों के कारन अतिरिक्त दवाब हो गया है। और इसलिए पुलिसकर्मी के पास महिलायो के विरुद्ध अपराधों में लिप्त असली मुजरिमों को पकड़ने का समय नहीं है और ना ही उनकी रूचि है। प्रस्तावित समाधान -- राइट टू रिकॉल पुलिस कमिश्नर, पुलिसकर्मियों के ऊपर जूरी सिस्टम और सभी हिंसा के मुकदमों में जूरी सिस्टम अनिवार्य करना। जूरी सिस्टम का ड्राफ्ट की लिंक -- https://newindia.in/causes/JurySys3
.
आगे, जमीनों की ऊँची कीमतों के कारण बाहर से आकर काम करने वाले मजदूर लोग अपने परिवार को शहरों में नहीं ला पातें हैं।
.
आगे सोमोके और कांग्रेस -संघ -आप नेताओं और कार्यकर्ताओं और पुलिस और जजों के भ्रष्टाचार के कारण भारत के शहरों में कमर्शियल सेक्स में ऊपरी खर्चा (करीब 100% से 200 % तक ) बहुत ज्यादा है, जो इसे और महंगा बनता है।
.
और अंत में , बढ़ती बेरोजगारी के चलते अधिकतर गुजराती युवा गैर-स्थानिक मजदूरों के विरोधी बन गए हैं।
.
2011 में युवाओं को जनलोकपाल जैसे फर्जी आंदोलन ने भ्रष्टाचार समाप्त करने के नाम पर गुमराह किया गया था और ये बताया गया की जैसे भर्ष्टाचार शून्य हो जायेगा वैसे ही बेरोजगारी और अपराध भी गायब हो जायेंगे। आगे इसी कड़ी में जनवरी 2013 से लेकर मई 2014 तक युवाओं को मोदीजी के कल्कि रूप को दिखाकर गुमराह किया गया जो सभी समस्याओं को एक ही बार में समाप्त कर देंगे। मैं और अधिकाँश रिकालिस्ट मोदीजी के वादों और जनलोकपाल जैसी नौटंकियों को बकवास मानते आएं हैं। मेरे अनुसार कार्यकर्ताओं को वास्तविक समाधान जैसे जूरी सिस्टम, राइट टू रिकॉल पुलिस कमिश्नर/जज/मुख्यमंत्री आदि, सभी हिंसा के मामलों में नार्को टेस्ट इन पब्लिक, जमीनों पर संपत्ति कर, MRCM इत्यादि कानूनी ड्राफ्ट्स पर ध्यान देना चाहिए और इनका प्रचार करना चाहिए। लेकिन सोमोके भक्तों और कांग्रेस -आप -संघ के कार्यकर्ताओं ने इन सभी ड्राफ्ट्स का मजाक बनाते हुए कार्यकर्तों को इनका विरोध करने और सोमोके पूजा करने के लिए प्रचार किया है।
.
अब हमारे सामने एक ज्वलनशील मुद्दा खड़ा है जहाँ एक और एक गैर स्थानिक मजदूर द्वारा एक 14 महीने की बच्ची के साथ बलात्कार की आग तेजी से बढ़ रही हैं पर बढ़ रही बेरोजगारी असली घी का काम कर रही हैं।
.
समाधान है --कार्यकर्ताओं को सोमोके पूजा त्याग कर उपरोक्त कानूनी ड्राफ्ट्स का प्रचार करना चाहिए।
.
आप इन कानूनो को भारत में लाने के लिए क्या कर सकते हैं ?
.
मेरी कवर पिक्चर पर क्लिक करें और उसके विवरण में प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट्स की लिंक देखें। शुरुआत के तौर पर आप MRCM= Minerals3 कानूनी ड्राफ्ट का समर्थन https://newindia.in/causes/Minerals3 पर जाकर वोट करके करें।