Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

WealthTax2 - उदहारण - examples (examples are from law-drafts). https://newindia.in/causes/WealthTax2
.
(1) उदहारण-1:
.
(1.a) मान लीजिये एक व्यक्ति के परिवार में उसे मिलाकर उसकी पत्नी, 2 संताने और 2 वरिष्ठ नागरिक माता-पिता है । तब 150 वर्ग मीटर की शहरी भूमि और 300 वर्ग मीटर का निर्माण की छूट होगी ।
.
(1.b) अमुक निर्माण या भूमि एक घर या अनेको घर, दुकानों या ऑफिसों में बिखरा हो सकता है ।
.
(1.c) मान लीजिये, उसके पास 150 वर्ग मीटर भूमि और 300 वर्ग मीटर निर्माण वाले फ्लैट हैं, और मान लीजिये उसके पास इस छूट सीमा के ऊपर और इससे अधिक का एक ऑफिस जिसकी कीमत रु. 1 करोड़ है ।
.
(1.d) मान लीजिये 5 कर्मचारियों वाले स्टाफ को उसके द्वारा चुकायी गयी वेतन रु. 12 लाख प्रति वर्ष है । मान लो, उसने स्टाफ को रु.1 लाख का प्रोविडेंट फण्ड चुकाया है । मान लो, बिजली बिल रु. 3 लाख प्रति वर्ष था और उस वर्ष में चुकाया कर रु. 1 लाख था और मान लो, उसकी आय पर आयकर रु. 3 लाख था ।
.
(1.e) इसलिए कुल संपत्ति कर क्रेडिट (चुकाया आयकर+ प्रोविडेंट फण्ड का 15% + चुकायी वेतन का 5% + बिजली कर ) = (रु. 3,00,000 + 15%* रु. 1,00,000 + 5%* रु. 12,00,000 + रु.1,00,000) = ( रु. 3,00,000 + रु. 15,000 + रु. 60,000 + रु. 1,00,000) = रु. 4,75,000 होगा । इसलिए चुकाया जाने वाला संपत्ति कर शून्य होगा और अगले वर्ष के लिए क्रेडिट रु. 4,75,000 होगा ।
.
(2) उदहारण-2 :
.
(2.a) मान लीजिये, एक ट्रस्ट के पास मुंबई में 4000 एकड़ की जमीन है जिसका सर्किल रेट रु. 2,00,000 प्रति वर्ग मीटर है । तब उस जमीन की कीमत रु. 320,000 करोड़ होगी और बकाया संपत्ति कर इसका राशि का 1% यानि रु. 3200 करोड़ क्रेडिट से पहले होगा ।
.
(2.b) अब यदि अमुक ट्रस्ट के पास कर्मचारियों की वेतन मामूली है, ज्यादा कोई गतिविधियाँ नहीं है और ज्यादा चुकाया आयकर भी नही है, तब उसके संपत्ति कर क्रेडिट्स लगभग शून्य हो सकते हैं ।
.
(2.c) इसलिए इस स्थिति में देय संपत्ति कर रु. 3200 करोड़ या इसके समान होगा ।
.
(3) उदहारण-3:
.
(3.a) मान लीजिये, एक व्यक्ति के पास 200 वर्ग मीटर की भूमि है जिस पर उसके 4 फ्लैट प्रत्येक 100 वर्ग मीटर का, कुल 400 वर्ग मीटर है । मान लीजिये हर एक फ्लैट की कीमत रु. 50 लाख है ।
.
(3.b) मान लीजिये, उसके परिवार में 4 सदस्य है और प्रति सदस्य 25 वर्ग मीटर की भूमि और 50 वर्ग मीटर का निर्माण की छूट है । तो कुल छूट 100 वर्ग मीटर भूमि और 200 वर्ग मीटर निर्माण की होगी ।
.
(3.c) इसलिए 2 फ्लैटो को संपत्ति कर का सामना नहीं करना होगा और शेष 2 फ्लैटो को हर एक के लिए रु. 50000 संपत्ति कर का सामना करना होगा । फ्लैट स्वामित्व के कारण कुल संपत्ति कर = (रु. 1,00,000 में से नीचे वर्णित क्रेडिट्स घटाकर)
.
(3.d) मान लीजिये उसने 3 फ्लैट किराये पर दे रखे है और प्रत्येक फ्लैट का किराया रु.1,20,000 प्रति वर्ष है । कुल किराया आय= रु. 3,60,000 प्रति वर्ष । ऐसी किराया आय पर आयकर लगभग रु. 40000 प्रति वर्ष का बनेगा, जिसमे माना गया है कि मकान-मालिक के पास अन्य आय है जो उसे 20% आयकर के दायरे में लाती है ।
.
(3.e) मान लीजिये प्रत्येक किरायेदार रु. 40000 प्रति वर्ष की बिजली खपत कर रहा है और वह उस पर रु. 10000 प्रति वर्ष का बिजली-कर चुका रहा है ।
.
(3.f) इसलिए कुल देय प्रभावशाली संपत्ति कर उन सभी तीन फ्लैट पर होगा= रु. 100,000- रु. 40000- रु. 10000*3= रु. 30000, जो कि उसके कुल किराया आमदनी के ऊपर चुकाए आयकर का लगभग 8% है ।
.
(3.g) लेकिन यदि मान लीजिये, उसके सभी फ्लैट खाली है, तब उसे अपने दो फ्लैटो के लिए रु. 50000 प्रति फ्लैट अर्थात कुल रु. 1,00,000 का संपत्ति कर भरना पड़ेगा ।
.
(3.h) अब यदि उस फ्लैट मालिक की अन्य आय है जिसका वह आयकर भी चूका रहा है, तब वह आयकर भी इस संपत्ति कर में से घटा दिया जायेगा और इस प्रकार निर्णायक संपत्ति कर शून्य हो जायेगा ।
.
(4) उदहारण-4:
.
(4.a) मान लीजिये एक व्यक्ति के पास 1000 वर्ग मीटर की भूमि है जिस पर उसके 20 फ्लैट प्रत्येक 100 वर्ग मीटर, कुल योग = 2000 वर्ग मीटर है । मान लीजिये, प्रत्येक फ्लैट की कीमत रु. 50 लाख है ।
.
(4.b) मान लीजिये, उसके परिवार में 4 सदस्य है और प्रति सदस्य 25 वर्ग मीटर की भूमि और 50 वर्ग मीटर का निर्माण की छूट है । तो कुल छूट 100 वर्ग मीटर भूमि और 200 वर्ग मीटर निर्माण की होगी ।
.
(4.c) इसलिए दो फ्लैटो को संपत्ति कर का सामना नहीं करना होगा और शेष 18 फ्लैट प्रत्येक के लिए रु. 50000 संपत्ति कर का सामना करना होगा ।
.
(4.d) मान लीजिये उसने इन फ्लैटो को किराये पर दे रखा है और प्रत्येक फ्लैट का किराया रु.1,50,000 प्रति वर्ष है । कुल किराया आय= रु. 3,60,000 प्रति वर्ष । ऐसी किराया आय पर आयकर लगभग रु. 30000 प्रति वर्ष का बनेगा, जिसमे माना गया है कि उसकी सारी आय 30% आयकर के दायरे में आती है ।
.
(4.e) मान लीजिये हर एक किरायेदार रु. 40000 प्रति वर्ष की बिजली खपत कर रहा है और बिजली पर मान लो, कर रु. 10000 प्रति वर्ष है ।
.
(4.f) तब प्रति फ्लैट, रु. 30000 + रु.10000= रु.40000 संपत्ति कर से घटा दिया जायेगा और मालिक द्वारा चुकाया जाने वाला प्रभावशाली संपत्ति कर प्रति फ्लैट रु.10000 मात्र होगा जो कि किराये से ऊपर उसके चुकाए आयकर का लगभग 7% होगा ।
.
(4.g) लेकिन यदि उसने अपने सभी फ्लैट किराये से नहीं दिये है और खाली रखे है, तब रु. 50000 प्रति फ्लैट का संपत्ति कर लागू होगा ।
.
----
.
इसलिए इन उदहारण से एक संभावित निष्कर्ष निकाला जा सकता है : सामान्य शब्दों में, जो व्यक्ति भूमि और निर्माण का उपयोग किराये के लिए और व्यावसायिक या औद्योगिक कार्य के लिए कर रहे हैं, तो इस कानून के अनुसार, संपत्ति कर क्रेडिट्स के कारण, उन्हें ज्यादा संपत्ति कर नहीं चुकाना होगा । लेकिन जिन व्यक्तियों के पास भूमि और निर्माण एक बड़ी संख्या में गैर उपयोगी पड़ा है और उस पर ज्यादा व्यवसाय या औद्योगिक या किराये का कार्य नहीं हो रहा है, उन्हें एक बड़ी राशि का संपत्ति कर चुकाना पड़ सकता है ।
.
if you support this law-draft, pls vote at https://newindia.in/causes/WealthTax2
.
For complete draft, pls see pdf at https://fb.com/540522406384699