Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट्स में प्रस्तावित भ्रामक या वास्तविक बदलावों से निपटना --- (a) क्या परिवर्तन प्रस्तावक ड्राफ्ट की मूल संस्करण और किये गए बदलावों को अलग-अलग साफ़ तौर पर दिखा रहा है या पूरे ड्राफ्ट को स्वयं द्वारा लिखा होने का दावा कर रहा हैं ? (b) मेरे विचार में बदलाव करने वाले प्रस्तावक के मकसदों/उद्देश्यों का विश्लेषण क्यों/कब जरुरी और गैर –जरुरी है?
.
राईट टू रिकॉल आन्दोलन कानूनी ड्राफ्ट्स पर आधारित है | इसमें मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से कहा जाता है कि वे इन प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट्स को राजपत्र में छपवाने की मांग प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री/सांसद/विधायकों इत्यादि जनसेवको से करे और साथ में इन कानूनों का प्रचार और व्याख्या आम लोगों के बीच करें | जैसे जैसे मतदाता इन कानूनी ड्राफ्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे और ज्यादा से ज्यादा मतदाता प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री से इन कानूनों की मांग करेंगे, इन कानूनी ड्राफ्ट्स के छापने की सम्भावना बढ़ जाएगी |
.
तो उन्नत करने / तबाह करने का एक तरीका है – मूल प्रस्तावित ड्राफ्ट्स में ठोस और वास्तविक बदलाव या भ्रामक/तुच्छ/ओछे बदलाव प्रस्तावित करना और फिर ज़ोर देना कि मूल ड्राफ्ट्स का विरोध और केवल नए परिवर्तित ड्राफ्ट का प्रचार होना चाहिए |
.
कैसे एक सच्चा रिकालिस्ट तय कर सकता है कि प्रस्तावित बदलाव भ्रामक है या ठोस है ?
.
मेरा स्टैंड इस प्रकार है :-
.
(A) मान लीजिये कार्यकर्ता –A किसी मूल ड्राफ्ट में कुछ बदलाव प्रस्तावित करता है
.
(B) पहली बात जो कार्यकर्ता –B को देखनी चाहिए – क्या बदलाव करने वाले ने मूल ड्राफ्ट और प्रस्तावित बदलावों को अलग अलग बताया है ? या उसके लेखन में, क्या वह सभी कुछ मिला रहा है और लपेट कर ये दर्शा रहा है कि पूरा ड्राफ्ट उसने स्वयं लिखा है ?
.
मेरे विचार में , यदि एक व्यक्ति प्रस्तावित बदलाव दर्शा रहा है, तो उसे पहले ड्राफ्ट की मूल प्रति पाठक के सामने रखनी चाहिए और फिर उसके द्वारा किये गए बदलावों को उसी या अलग पीडीऍफ़/ पोस्ट में बताना चाहिए और साफ़ तौर पर इन बदलावों को चिन्हित करना चाहिए | यदि बदलाव करने वाला प्रस्तावक ईमानदार है, तो वह मूल ड्राफ्ट का sha1 हैश भी देगा और मूल ड्राफ्ट की स्टेटस पोस्ट या पीडीऍफ़ की लिंक भी देगा |
.
जब एक नया व्यक्ति कार्यकर्ता –A की वाल पर ड्राफ्ट देखता है, तो उसे ये आभास होगा – सम्पूर्ण ड्राफ्ट प्रस्तावक द्वारा लिखा गया है, जब तक सबको पता नहीं है कि मूल ड्राफ्ट पहले से ही अस्तित्व में हैं |
.
उदहारण—मान लीजिये एक व्यक्ति मेरी वाल पर आता है और जीएसटी में मेरे द्वारा STAS नामक प्रस्तावित बदलाव देखता है | उसे पता है कि जीएसटी का ड्राफ्ट मैंने नहीं लिखा है और केवल STAS ही मेरा द्वारा जोड़ा गया है |
.
परन्तु यदि एक व्यक्ति कार्यकर्ता –A की वाल पर जाता है और एक 25 पेज की पीडीऍफ़ देखता है और उस लेख को एक नए प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट जैसा पोस्ट किया गया है, जब तक साफ़ तौर पर सूचित ना किया जाये, नया व्यक्ति यही समझेगा कि ये 25 पेज की पीडीऍफ़ उस कार्यकर्ता या उसके समूह ने लिखी है | यह एक अंतर्निहित/अस्पष्ट संवाद है | और एक तरीका जिससे ड्राफ्ट प्रस्तावक इस अस्पष्ट संवाद को टाल सकते है – अपनी पीडीऍफ़ और साथ में स्टेटस पोस्ट में साफ़ उल्लेख करके कि प्रस्तावित ड्राफ्ट किसी मूल ड्राफ्ट का परिवर्तित संस्करण है और मूल ड्राफ्ट का sha1 हैश बताए और फिर अपने परिवर्तनों की सूची दे |
.
यदि परिवर्तक जान-बूझकर ये जानकारी नहीं दे रहा है, तब उसके उद्देश्यों का विश्लेषण करना जरुरी है |
.
एक संभावित उद्देश्य इन सबके पीछे हो सकता है – वह एक नया sha1 हैश रख सकता है और फिर उलझाकर ये छवि बनाए कि उसने अमुक ड्राफ्ट के सभी 25 पेज लिखें हैं, जबकि वास्तव में उसके द्वारा एक ही पेज जोड़ा गया था |
.
तो अच्छे परिवर्तन का हमेशा स्वागत है और इसलिए मेरे अधिकतर प्रस्तावित ड्राफ्ट्स में टी सी पी= जनता की आवाज़ खंड मौजूद है | और ये कहना है का वाजिव कारण हो सकता हैं “ टी सी पी = जनता की आवाज़ ना आने तक रुकना चाहिए, नहीं तो भारत तबाह हो जायेगा और इसीलिए इन खण्डों को आज ही जोड़ा जाये” | लेकिन मेरे विचार में लेखक के पास कोई वाजिव कारण नहीं है ये तथ्य अपनी स्टेटस पोस्ट और पीडीऍफ़ में छुपाने का, कि उसका ड्राफ्ट मूल ड्राफ्ट का एक परिवर्तित संस्करण है | और कौन से खंड मूल ड्राफ्ट के हैं और कौन से जोड़े गए , ऐसा साफ़ साफ़ ना बताने का भी कोई वाजिव कारण नहीं है !!
.
तो जो कोई भी परिवर्तन /बदलाव देखता है, पहले उस प्रस्तावक से दो भागों को अपने नए ड्राफ्ट में अलग अलग साफ़ तौर पर बताने के लिए कहें | यदि किसी व्यक्ति के पास किये गए परिवर्तनों को रखने का पूरा समय है, तो निश्चित रूप से वह अपने स्टेटस और पीडीऍफ़ को दोबारा पोस्ट कर सकता है | और यदि प्रस्तावक ऐसा करने से इनकार करता है , तो मेरे विचार में कार्यकर्ता-B को इन बदलाव के पीछे के उद्देश्यों का विश्लेषण करना चाहिए | और एक संभावित कु-उद्देश्य हो सकता है – वह व्यक्ति नए लोगो तक पहुँचना चाहता है और सम्पूर्ण ड्राफ्ट को लिखने का श्रेय पाना चाहता है !!