Pawan Jury BhilwaraRj
पी एम की अधिकृत वेबसाइट Newindia. In के एडमिन ने मेरा एक प्रस्ताव डिलिट कर दिया है !!
.
“राष्ट्रीय हिंदू देवालय प्रबंधक ट्रस्ट” शीर्षक से अपलोड किया गया यह प्रस्ताव मंदिरो के प्रशासन को मज़बूत बनाने और इन्हें सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने के विषय पर था ।
.
प्रस्ताव का लिंक — newindia.in/NHDMT5
.
Newindia पर यह व्यवस्था है कि एक बार प्रस्ताव अपलोड करने के बाद प्रस्ताव अपलोड करने वाला इसे किसी भी तरह डिलिट नही कर सकता । इसे सिर्फ़ newindia का एडमिन ही डिलिट कर सकता है ।
.
इस लिंक को क्लिक करने पर newindia यह सूचना तक नही देता कि इस प्रस्ताव को डिलिट किया गया है , यह सिर्फ़ 404 एरर दिखाता है । Newindia पर मेरी आइ डी आधार लिंक्ड़ मोबाइल नम्बर से वेरिफ़ायड़ है । मुझे newindia के एडमिन ने इस सम्बंध में न तो कोई मेल भेजा है और न ही कोई SMS !!!
.
हालाँकि newindia मुझे वो मेल लगातार भेज रहा है जिनमें यह बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का अगला भाषण कब और कहाँ शुरू होने वाला है और मुझे यह भाषण क्यों ‘मिस’ नही करना चाहिए !!!
.
मैंने newindia एडमिन को मेल भेज दी है । देखते है , आगे वे क्या क़दम उठाते है ।
.
=========