Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
#NHDMT5" , https://newindia.in/causes/NHDMT5
.
राष्ट्रीय हिन्दू देवालय प्रबंधक ट्रस्ट" = NHMDT के प्रस्तावित क़ानून ड्राफ्ट की कुंजी
.
मंदिरों के प्रशासन को सुदृढ़ बनाने के लिए हम यहाँ एक ढांचा प्रस्तावित कर रहे हैं। प्रत्येक हिन्दू, सिक्ख, जैन, बौद्ध आदि इस ट्रस्ट के जन्म से सदस्य / वोटर होंगे, जब तक कि वे स्वयं अपनी सदस्यता नहीं छोड़ देते। "इन हिन्दू सदस्यों को अध्यक्ष एवं ट्रस्टियो को चुनने एवं किसी भी दिन बदलने का अधिकार भी होगा।" मुस्लिम तथा क्रिश्चियन इस ट्रस्ट के सदस्य नहीं बन सकेंगे।
.
1) इस क़ानून के अनुसार यदि एवं जब भारत के मतदाता जनमत संग्रह या ऐसी कोई प्रक्रिया जो 45 करोड़ से अधिक मतदाताओं की मंशा सिद्ध करें, के माध्यम से प्रस्तावित (a) राम जन्म भूमि देवालय, अयोध्या (b) कृष्णा जन्म भूमि देवालय, मथुरा (c) काशी विश्वनाथ देवालय, वाराणसी (d) अमरनाथ देवालय, कश्मीर के भू-खंड NHMDT को सौंप देते है तो NHMDT इन 4 देवालयों का प्रबंधन करेगा।
.
2) शुरू में NHDMT उपरोक्त 4 मंदिरों की देख-रेख करेगा। आगे चलकर यदि सम्बंधित संप्रदाय / मंदिर स्वेच्छा से अपने मंदिर सुपुर्द करते है तो यह अन्य मंदिरों की देख-रेख भी कर सकता है।
.
(3) प्रधानमंत्री प्रथम अध्यक्ष और 4 ट्रस्टियों की नियुक्त प्रधानमंत्री करेंगे। ये पांचो सदस्य हिन्दू होंगे।
.
(4) NHMDT अध्यक्ष और ट्रस्टी देवालय प्रबंधन के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों की भर्ती करेंगे। कर्मचारियों के बीच यदि कोई विवाद होता है या हिन्दुओं व कर्मचारियों के बीच कोई विवाद होता है, तो विवाद के निपटान के लिए जिला या राज्य या भारत की मतदाता सूची में से क्रमरहित तरीके से चुने गए 12 से 1500 हिन्दुओं की जूरी जिनकी आयु 30 वर्ष से 55 वर्ष के मध्य होगी ,बुलाई जा सकती है। जूरी सदस्य दोनों पक्षों को सुनेंगे और अपना निर्णय देंगे। यदि आपका नाम इस जूरी ड्यूटी में चुना गया है, तब आपको जूरी सदस्य के रूप में प्रस्तुत होना पड़ेगा और मामले का फ़ैसला करना होगा।
.
5) कोई भी भारतीय हिन्दू नागरिक जिसकी आयु 30 वर्ष से अधिक है , यदि अध्यक्ष / ट्रस्टी बनना चाहता है तो वह जिला कलेक्टर के सामने अपना शपथपत्र जमा करवाकर उम्मीदवार के रूप में पंजीकृत हो सकता है।
.
6) मतदाता किसी भी दिन किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में अपनी स्वीकृति दर्ज करवा सकते है। मतदाता पटवारी कार्यालय में उपस्थित होकर किसी उम्मीदवार के पक्ष में हाँ / नहीं दर्ज कर सकते है , या मोबाईल एप द्वारा या अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर से SMS करके या ATM से भी अपनी स्वीकृति दर्ज या रद्द करवा सकते है।
.
7) यदि किसी उम्मीदवार को 20 करोड़ से अधिक हिन्दू मतदाताओं की स्वीकृति मिल जाती है तो प्रधानमंत्री उसे नए ट्रस्टी के रूप में नियुक्त कर सकते है।
.
8) NHDMT उन सभी देवालयो का प्रबंधन भी करेगा जो किसी संप्रदाय ने उसे सौंप दिया है। यदि सम्प्रदाय चाहे तो सौंपे गए देवालय को 5 साल के भीतर वापस ले सकता है। 5 साल बाद, ट्रस्ट औपचारिक रूप से संप्रदाय से पूछेगा कि क्या उसे देवालय वापस चाहिए। यदि सम्प्रदाय के 65% से ऊपर संप्रदाय मालिक "ना" में उत्तर करते है सिर्फ तब और तब ही NHDMT द्वारा देवालय अधिग्रहत किया जायेगा। लेकिन इसके बाद NHDMT संप्रदाय को देवालय वापस नहीं दे सकेगा।
.
9) यदि कोई व्यक्ति 1000 दिनों के लिए ट्रस्टी या अध्यक्ष के रूप में सेवाए दे चुका है तो पीएम उसे सबसे अधिक अनुमोदनों वाले व्यक्ति से बदल देंगे।
.
If you wish to communicate to PM to print this proposed NHDMT act , then vote at PM's website on petition - https://newindia.in/causes/NHDMT5
.
गेजेट में प्रकाशित होने के लिए तैयार पूरा ड्राफ्ट यहाँ देखें -- fb.com/838551942989668