Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

मंत्र जाप से चीन को काबू कराना चाहता है आरएसएस, लगाई गुहार- पूजा या नमाज से पहले पांच बार जपें ये चीन विरोधी मंत्र

(.1 year old news)
.
दोकलाम को लेकर भारत-चीन के बीच जारी सैन्य गतिरोध को से निपटने के लिए आरएसएस एक मंत्र जाप से चीन को काबू करना चाहता है।
.
23-july-2017
.
मंत्र जाप से चीन को काबू कराना चाहता है आरएसएस, लगाई गुहार- पूजा या नमाज से पहले पांच बार जपें ये चीन विरोधी मंत्रचीन, भूटान व भारत की सीमा डोकलाम में मिलती है।
.
भारत और चीन के बीच दोकलाम को लेकर सैन्य गतिरोध को लगभग एक महीने से ज्यादा हो गए हैं। इसी बीच इस मुद्दे से निपटने के लिए आरएसएस एक मंत्र जाप से चीन को काबू करना चाहता है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक आरएसएस चीन की “असुर शक्ति” (बुरी) को इस मंत्र से काबू में करने की बात कह रहा है। हिंदू हो या मुसलमान, संगठन ने मंत्र का जाप सभी धर्मों के लोगों से प्रार्थना करने से पहले करने की अपील की है। सभी भारतीयों से “कैलाश, हिमालय और तिब्बत चीन की असुर शक्ति से मुक्त हों” मंत्र का जाप पूजा या नमाज से पहले पांच बार करने की अपील की गई है। इस मुद्दे को लेकर आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, “इससे न सिर्फ चीन को नुकसान पहुंचेगा, बल्कि यह हमारी आध्यात्मिक ऊर्जा को भी बढ़ाएगा और सकारात्मक प्रभाव होगा।”
.