> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2018-06-07

Pawan Jury BhilwaraRj

कैलिफोर्नियाँ के नागरिको ने एरोन पर्सकी नामक जज को लात मार कर नौकरी से बाहर कर दिया है। वजह -- पर्सकी ने यौन अपराधी का दोष सिद्ध होने के बावजूद मुजरिम को सिर्फ 6 महीने की सजा दी थी !!
.
news link -- <https://goo.gl/mWx2fr>;
.
इस तरह राईट टू रिकॉल का प्रयोग करके अमेरिका के नागरिक जजों को चेतावनी देते रहते है, ताकि अन्य जज ईमानदार बने रहे। जजों को ईमानदार बनाए रखने का यह बेहद सरल एवं निरापद तरीका है -- एक भ्रष्ट जज को दंड दो , ताकि उसका हश्र देखकर अन्य जज तमीज में काम करने लगे। लेकिन भारत में सोनिया-मोदी-केजरीवाल के अंध भगत इस तरह की प्रक्रियाओ में नहीं मानते। उनका कहना है कि उनके नेताओं के फोटो गले में ताबीज की तरह लटका कर घूमने और उनकी जय जय कार करने से जज ईमानदार बनेंगे और अदालतों का भ्रष्टाचार अपने आप गायब हो जाएगा। और इसीलिए वे भारत में राईट टू रिकॉल जज का क़ानून लाने का विरोध करते है !! और फिर वे अंध भगत कह कर पुकारने से बुरा भी मान जाते है !!!
.
राईट टू रिकॉल जज प्रक्रिया के कारण ही अमेरिका के जज भारत के भ्रष्ट जजों की तुलना में कम भ्रष्ट है।
.
हम रिकालिस्ट्स भारत में राईट टू रिकॉल सुप्रीम कोर्ट जज का क़ानून लाने के लिए प्रयास कर रहे है , किन्तु सोनिया-मोदी-केजरीवाल के भक्तो द्वारा इस क़ानून का विरोध करने के कारण यह मांग खड़ी नहीं हो पा रही है। इस तरह देश की अदालतों में भ्रष्टाचार के लिए इन तीनो नेताओं के अंध भगत ही जिम्मेदार है।
.
राईट टू रिकॉल सुप्रीम कोर्ट जज का प्रस्तावित क़ानून इस लिंक पर देखें -- <https://www.facebook.com/ProposedLawsHindi/posts/859860420858820>;
.
===============