> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2018-05-22

Pawan Jury BhilwaraRj

क़ानून ड्राफ्ट पुरस्कार चर्चा में भाग लेने एवं पारितोषिक प्राप्त करने से सम्बंधित नियम-विनियम।
.
मैंने देश की विभिन्न समस्याओ के समाधान के लिए 200 से अधिक कानून ड्राफ्ट प्रस्तावित किये है। यदि कोई व्यक्ति मेरे द्वारा प्रस्तावित किसी क़ानून ड्राफ्ट्स को समझ जाने का दावा करता है , तो वह अमुक क़ानून ड्राफ्ट से सम्बंधित प्रश्नों का उत्तर देकर इसके बदले में पारितोषिक प्राप्त कर सकता है। इस पारितोषिक की राशि 20 रू से 50 रू तक हो सकती है। इस चर्चा के संचालन से सम्बंधित नियम निम्नलिखित है -
.
(A) भाग लेने के लिए अर्हता :
.
१) सिर्फ वही यूजर्स इसमें शामिल हो सकते है, जो मेरी फेसबुक मित्र सूची में है। यदि यूजर मेरी फ्रेंड लिस्ट में नहीं है तो वह फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर इस चर्चा में शामिल हो सकता है।
.
२) सिर्फ वही फेसबुक यूजर इसमें हिस्सा ले सकते है जिनकी फेसबुक आई डी असली* है। आयु का कोई बंधन नहीं है।
.
३) सिर्फ भारतीय नागरिक एवं भारत में निवास करने वाले ही इसमें हिस्सा ले सकते है।

(*) किसी यूजर को अपनी आई डी असली साबित करने के लिए कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है। यदि मैं मानता हूँ कि अमुक आई डी असली है, यूजर इसमें हिस्सा ले सकता है।
.
(B) प्रक्रिया
.
१) नीचे के कोलम (D) में कुछ क़ानून ड्राफ्ट्स की सूची दी गयी है। यूजर इनमे से कोई भी एक या एक से अधिक ड्राफ्ट चुन सकता है।
.
२) ड्राफ्ट पढने के बाद मैं यूजर से ड्राफ्ट से सम्बंधित कोई 5 प्रश्न करूँगा। यदि इनमे से यूजर किन्ही 4 प्रश्नों के सही उत्तर दे देता है तो वह पारितोषिक प्राप्त करेगा।
.
३) प्रश्न सिर्फ ड्राफ्ट में से ही पूछे जायेंगे। ड्राफ्ट के बाहर से कोई प्रश्न नहीं किया जायेगा।
.
४) प्रश्नोत्त्तर ऑनलाइन होंगे और यूजर को प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिए अधिकतम 20 मिनिट का समय मिलेगा।
.
(C) भुगतान
.
१) यूजर को भुगतान Paytm से किया जाएगा। यदि यूजर के पास Paytm नहीं है तो यूजर अपने मोबाइल में उतनी राशि का टॉप अप ले सकता है।
.
२) भुगतान 48 घंटे में कर दिया जाएगा। यदि यूजर 24 घंटे में पारितोषिक प्राप्त करने के लिए अपने Paytm एकाउंट से सम्बद्ध मोबाईल नंबर नहीं देता है तो भुगतान रद्द हो जाएगा।
.
(D) क़ानून ड्राफ्ट्स की सूची :
.
1. टू चाइल्ड लॉ ( 15 रुपये , 5 प्रश्न ) :
<https://www.facebook.com/ProposedLawsHindi/posts/835548539956675>;
.
2. बांग्लादेशी घुसपेठियो को देश से बाहर खदेड़ने के लिए कानूनी ड्राफ्ट ( 20 रूपये , 6 प्रश्न )
<https://www.facebook.com/pawan.jury/posts/1395609733890592>;
.
3.जिला न्यायलय में ज्यूरी प्रक्रिया के लिए प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट ( 25 रूपये , 7 प्रश्न ) :
<https://www.facebook.com/ProposedLawsHindi/posts/829456537232542>;
.
4. सेना तथा नागरिकों के लिए खनिज रॉयल्टी के लिए प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट ( 25 रूपये , 7 प्रश्न ) :
<https://www.facebook.com/ProposedLawsHindi/posts/848060668705462>;
.
5. संपत्ति कर के लिए प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट ( 40 रूपये 7 प्रश्न ) :
<https://web.facebook.com/ProposedLawsHindi/posts/575904979254367>;
.
6. राईट टू रिकॉल जिला शिक्षा अधिकारी के लिए प्रस्तावित ड्राफ्ट ( 10 रूपये , 5 प्रश्न ) :
<https://www.facebook.com/ProposedLawsHindi/posts/821128631398666>;
.
7. राईट टू रिकॉल प्रधानमंत्री के लिए प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट ( 15 रूपये , 4 प्रश्न ) :
<https://www.facebook.com/ProposedLawsHindi/posts/859858050859057>;
.
8 राईट टू रिकॉल उच्चतम न्यायालय मुख्य न्यायाधीश के लिए प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट ( 15 रूपये , 4 प्रश्न ) :
<https://www.facebook.com/ProposedLawsHindi/posts/859860420858820>;
.
9.सम्पूर्ण रूप से भारतीय नागरिको के स्वामित्व वाली कम्पनियों (WOIC) के लिए कानूनी ड्राफ्ट ( 5 रूपये , 8 प्रश्न ) :
www.facebook.com/pawan.jury/posts/809743912477180
.
10.भारत में स्वदेशी हथियारों के उत्पादन के लिए प्रस्तावित क़ानून ड्राफ्ट ( 5 रूपये , 8 प्रश्न ) :
www.facebook.com/pawan.jury/posts/809740312477540
.
11. राष्ट्रीय हिन्दू देवालय प्रबंधक ट्रस्ट ( 25 रूपये , 6 प्रश्न ) :
<https://www.facebook.com/pawan.jury/posts/1428070950644470>;
.
12. राईट टू रिकॉल मुख्यमंत्री के लिए कानूनी ड्राफ्ट ( 15 रूपये , 4 प्रश्न ) :
<https://www.facebook.com/pawan.jury/posts/1455949007856664>;
.
(E) ड्राफ्ट का चयन एवं पारितोषिक की सीमा
.
१) यूजर राईट टू रिकॉल सीएम एवं राईट टू रिकॉल पीएम में से एक ड्राफ्ट ही चुन सकता है, दोनों नहीं।
.
२) यूजर राईट टू रिकॉल सुप्रीम कोर्ट जज, राईट टू रिकॉल शिक्षा अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी में से एक ड्राफ्ट ही चुन सकता है।
.
३) एक से अधिक प्रश्नों के उत्तर गलत होने से यूजर को पारितोषिक नहीं मिलेगा।
.
४) यूजर दूसरी बार फिर से चर्चा में शामिल हो सकता है। लेकिन तीसरी बार नही।
.
५) किसी यूजर को अधिकतम भुगतान 50 से अधिक नहीं किया जाएगा।
.
---------
.
इस योजना का उद्देश्य -
.
इस कवायद का मुख्य उद्देश्य नागरिको / कार्यकर्ताओ में ड्राफ्ट को समझने की स्किल का मापन करना है। पारितोषिक की राशि इतनी छोटी है कि , इसे नगण्य माना जा सकता है। किन्तु पारितोषिक देने का औचित्य यह है कि प्रत्येक व्यक्ति के समय एवं उर्जा की एक कीमत होती है। यदि कोई व्यक्ति किसी के आग्रह पर अपना समय निवेश करता है तो निवेश किये गए उसके समय के एवज में भुगतान किया जाना चाहिए। विभिन्न व्यक्तियों के समय के कीमत कम ज्यादा हो सकती है , लेकिन तय की गयी राशि मेरे बजट एवं हैसियत के अनुसार है , यूजर की हैसियत के अनुसार नहीं।
.
नागरिको एवं कार्यकर्ताओ से आग्रह है कि जो यूजर 3-4 पेज का ड्राफ्ट पढ़कर उसे समझने की स्किल रखते है , वे इस कंटेस्ट में हिस्सा ले। जो मित्र इसमें हिस्सा लेना चाहते है वे कमेन्ट में अपने ड्राफ्ट का नाम लिख सकते है। आपके कमेन्ट पर मेरे अनुमोदन के साथ ही आपकी प्रविष्टि हो जायेगी। जब आप ड्राफ्ट को पढ़कर समझ ले तब प्रश्नोत्तर के लिए सहमती दे सकते है।
.
यह प्रतियोगिता असीमित समय एवं असीमित यूजर्स के लिए नहीं है। यह सीमित समय एवं सीमित यूजर्स के लिए खुलती एवं बंद होती रहेगी। अस्थायी रूप से इसके बंद होने और खुलने की सूचना इसी पोस्ट के पहले से पांचवे कमेन्ट में देखी जा सकती है।
.
=========
.