Pawan Jury BhilwaraRj
मैं राहुल गांधी के इस बयान से सहमत हूँ --- "भारत की अदालतों की हालत पाकिस्तान जैसी हो चुकी है।
.
राहुल गांधी ने भारत के सुप्रीम कोर्ट के जजों को सार्वजनिक रूप से भ्रष्ट और निकम्मा बताकर उनका अपमान करने का साहस किया है। भारत में अभी तक इस कद का कोई भी नेता इतनी हिम्मत नहीं जुटा पाया था। सभी नेता आज तक न्यायपालिका एवं जजों का स्तुति गान ही करते रहे है। मोदी साहेब भी इस मामले में अपवाद नहीं है। बताने को भले ही उनका सीना 56 इंच का हो , लेकिन भ्रष्ट जजों के सामने आते ही उनका सीना पिचक जाता है। चिल्लर मुद्दों पर वे खूब दहाड़ते है , लेकिन जजों के भ्रष्टाचार पर जब वे मुहँ खोलते है तो दहाड़ की जगह थकी हुई म्याऊं ही निकलती है।
.
न्यूज लिंक -- <https://goo.gl/DJmbtM>
.
हालाँकि , यह बात और है कि जब कोंग्रेस केंद में सत्ता में थी और जहाँ जहां राज्यों में सत्ता में है , वहां पर राहुल गांधी ने आज तक एक जजों का भ्रष्टाचार कम करने के लिए कुछ भी नहीं किया है। तो यदि आप यह उम्मीद करते है कि राहुल सत्ता में आकर न्यायपालिका में सुधार ले आयेंगे तो आप गफलत है। क्योंकि मोदी एवं केजरीवाल की तरह राहुल गांधी भी राईट टू रिकॉल जज एवं ज्यूरी सिस्टम के खिलाफ है।
.
लेकिन जहां तक बयान की बात है। बयान उन्होंने अच्छा दिया है। क्योंकि यह बयान देश की न्यायपालिका की वास्तविक हालत बताता है। और यदि उन्होंने यह बयान मम्मी से बिना पूछे ही दे दिया है तो 2-3 दिन तक उन्हें पोगो देखने को नहीं मिलेगा।
.
=========