Pawan Jury BhilwaraRj
(A028) Proofs I supported law on NewIndia.in twitter etc ( after 200)
.
मान लीजिये कि आप भारत में कोई क़ानून पास कराना चाहते है। लेकिन मेरी जानकारी में भारत में ऐसा कोई तरीका नहीं है जो इस बात की 100% गारंटी दे सके कि इस तरीके का इस्तेमाल करने से अमुक क़ानून पास हो जाएगा। आप सिर्फ अमुक क़ानून ड्राफ्ट के पास होने की सम्भावना बढाने पर काम कर सकते है। निचे इसी प्रकार का एक तरीका दिया गया है , जो किसी कानून ड्राफ्ट के देश में लागू होने की सम्भावना बढ़ा देगा।
.
(1) अमुक कानून ड्राफ्ट को newindia .in पर वोट करें , @PmoIndia पर इस क़ानून को लागू करने के लिए ट्विट करें एवं प्रधानमंत्री कार्यालय पर पोस्टकार्ड भेजे।
.
(2) अपने वर्तमान एवं भविष्य के संभावित मित्रो को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
.
अब प्रश्न यह है कि आप अपने वर्तमान एवं भविष्य के संभावित मित्रो को ये 3 कदम उठाने के लिए प्रेरित कैसे करेंगे ?
.
मेरा सुझाव है कि - यदि आप उक्त तीनो कदम उठाएंगे एवं इसके सबूत फेसबुक पर व्यवस्थित ढंग से एक एल्बम में रखेंगे तो इस एल्बम को देखने के बाद आपके मित्रो द्वारा यह कदम उठाने की सम्भावना बढ़ जायेगी।
.
भारत के सभी कार्यकर्ताओ एवं नागरिको से मेरा आग्रह है कि वे अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर ऐसा ही एक एल्बम तैयार करे। इस एल्बम का नाम ""(A028) Proofs I supported law on NewIndia .in twitter etc ( after 200)" होना चाहिए।
.
यदि किसी नागरिक / कार्यकर्ता को आपके सुझाव पसंद आते है तो वह भी अमुक क़ानून की मांग करने के लिए NewIndia .in पर वोट कर सकता है , ट्विट कर सकता है एवं पोस्टकार्ड भेज सकता है। और इन गतिविधियों से इन अमुक क़ानून के पास होने की संभावनाएं बढ़ जाएगी।
.
===
.
कृपया इसे व्यवस्थित करने के लिए निम्नांकित 3 एल्बम बनाए :
.
(1) 50 सबसे महत्त्वपूर्ण क़ानून ड्राफ्ट्स के लिए "(A026) Proofs I supported law on NewIndia.in twitter etc (top 50)" शीर्षक से एल्बम बनाए।
.
(2) 50 के बाद कम महत्त्वपूर्ण 51 से 200 क़ानून ड्राफ्ट्स के लिए "(A027) Proofs I supported law on NewIndia.in twitter etc (51 to 200)"
शीर्षक से एल्बम बनाये।
.
(3) जिन कानूनों को आप 200 के बाद रखते है उनके लिए "(A028) Proofs I supported law on NewIndia.in twitter etc (after 200) नाम से एल्बम बनाए।
.
ऐसा इसीलिए ताकि जब आपका कोई वर्तमान मित्र या भविष्य में संभावित मित्र आपकी फेसबुक वाल पर आये तो वह आपके द्वारा प्रस्तावित top 50 महत्त्वपूर्ण क़ानून ड्राफ्ट्स को आसानी से देख सके। यदि सभी क़ानून ड्राफ्ट्स को एक ही एल्बम में रख दिया जायेगा तो इन महत्त्वपूर्ण क़ानून ड्राफ्ट्स को ढूंढना मुश्किल होगा।
.
==========