> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2018-05-03

Pawan Jury BhilwaraRj

देखिये , पैसा न देने पर कैसे मीडिया नेता के वोट बिगाड़ने की खुले आम धमकी देने लगता है !! मोदी साहेब ने कहा कि - "मैंने 100% गाँवों तक बिजली पंहुचा दी है"। लेकिन दैनिक भास्कर ने फ्रंट पेज पर तथ्यों के साथ यह प्रकाशित कर दिया कि -- प्रधानमन्त्री झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे है !!!
.
लिंक - <https://goo.gl/yeQ9xX>;
.
ऐसा बहुत कम होता है जब मोदी साहेब बोले भी और झूठ भी न बोले। झूठ में इस तरह के बयान और हरकतें भी शामिल है जो कि सच्ची तस्वीर पेश न करके श्रोता को गुमराह करती है। मेरा मानना है कि, बहुधा सभी नेता जनता को गुमराह करने के लिए ही बोलते है।
.
लेकिन पेड मीडिया इन सभी झूठो को चुपचाप पचा लेता है। और यदि किसी समय में नेताओ या उनके प्रायोजकों ने मीडिया को पैसा नहीं दिया या फिर किसी अन्य पार्टी के नेताओं या उनके प्रायोजकों ने अमुक नेता के झूठ को एक्सपोज करने के लिए ज्यादा पैसा दे दिया तो ऐसे हादसे हो जाते है !! इससे पेपरखोर समुदाय के लोगो में भी यह भ्रम बना रहता है कि -- अमुक अख़बार सच्ची खबरें दिखाता है।
.
अब संघ के स्वयंसेवको को यह तय करना चाहिए कि कौन झूठला है -- मोदी साहेब या पेड भास्कर !! पेड भास्कर झूठ बोल रहा है, तो मोदी साहेब भास्कर पर झूठ फैलाने एवं जनता को गुमराह करने के एवज में कार्यवाही कर सकते है।
.
फेसबुक पर हमारी पाठक संख्या 100-150 लोगो तक सीमित है। लेकिन जब हम मोदी साहेब पर कोई वाजिब आरोप रखते है तो संघ के स्वयंसेवक हमारी वॉल पर आकर तांडव करने लगते है। लेकिन भास्कर करोडो लोगो को एलानिया यह बता रहा है कि -- हमारा प्रधानमंत्री देश को गुमराह कर रहा है !! पर वे लोग भास्कर पर कोई कार्यवाही नहीं करेंगे !! क्यों ? जवाब उन्ही से पूछिए।
.
"वेल्थ टेक्स पार्टी"
.
========