Pawan Jury BhilwaraRj
बीजेपी ने स्वीकार किया है कि - मोदी एप यूजर का डेटा ( नाम , ईमेल , जन्म तिथि , पता आदि ) अमेरिका स्थित कम्पनी को भेजती है।
.
प्ले स्टोर में इस एप को "official app of the Prime Minister of India" बताया गया है। जबकि न तो यह एप भारत के प्रधानमंत्री की अधिकृत एप है और न ही यह भारत सरकार द्वारा अधिकृत है। दरअसल यह एप एवं वेबसाइट नरेंद्र मोदी की निजी आई टी सेल द्वारा बनाई गयी है , एवं इस एप / वेबसाइट को चलाने का ठेका मोदी साहेब ने अमेरिकी कम्पनी को दिया हुआ है। इस कम्पनी का दफ्तर अमेरिका के मेसाचुसेट्स में है। वेबसाइट पर एड्रेस भी दिल्ली के बीजेपी कार्यालय में दिया गया है।
.
न्यूज लिंक -- <https://goo.gl/5QVMxC>
.
कांग्रेस , बीजेपी एवं आम आदमी पार्टी पूरी तरह से अमेरिकी-ब्रिटिश धनिको के भरोसे पर है। और देश तो खैर है ही। पूरा संचार एवं इंटरनेट का इंफ्रास्ट्रक्चर एवं संचालन विदेशियों के हाथो में है। गूगल, फेसबुक, व्हाट्स एप , जीमेल , याहू , एंड्रॉइड , आईओएस , विंडोज , मेक मतलब यदि इंटरनेट चलाना है तो डेटा तो विदेशियों को ही देना पड़ेगा। कांग्रेस-बीजेपी यदि डेटा नहीं भेजेंगे तब भी डेटा तो वहीँ जाने वाला है। क्योंकि देश का पूरा मीडिया एवं इंटरनेट विदेशियों की कृपा पर ही है।
.
समाधान ?
.
एफडीआई की मौजूदा नीति बदले बिना बीजेपी-कांग्रेस-आपा की हैसियत में नहीं है कि वे डेटा अमेरिकी कम्पनियो तक पहुंचने से रोक सके। गुड़ खाकर गुलगुलों से परहेज करने की मक्कारी छोड़ देनी चाहिए। यदि आपको सुरक्षा की फ़िक्र है तो शुरुआत संचार में एफडीआई का विरोध करने से कीजिये। यही बीजेपी कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार संचार समेत देश की अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्र विदेशी कम्पनियो के हवाले करने का समर्थन कर रहे है और इस विकास को उपलब्धि भी बता रहे है, और साथ में ये एक दूसरे पर डेटा चोरी का आरोप भी लगाते है !!! अब जब तुमने हाथी ही बेच दिया है तो अंकुश पर क्यों विवाद कर रहे हो !!
.
समाधान -- सम्पूर्ण रूप से भारतीय नागरिको के स्वामित्व वाली कम्पनियों (WOIC) के लिए कानूनी ड्राफ्ट :
www.facebook.com/pawan.jury/posts/809743912477180
.
=========
- https://l.facebook.com/l.php?u=https%3A%2F%2Fgoo.gl%2F5QVMxC&h=AUBXQ2RhgrmZ3vCmoItcV-ynHiPdoHkhiy-CKTKQSF-I2hpWYSozcRH2hu02xRj4b2BKJAUEEUA3piYku_KI4oIkCNUu3gRnYUWA1QB4_cwQ8hdLMRGY4PVbuw9tgWqdfz1HfEM0ZPBph0547eAZbN6D9_w_ewZFoEt48WuKUgGrGXHi&s=1
- https://www.facebook.com/pawan.jury/posts/pfbid0RsJUssnvCVq4vqPn7CRRJScbFouVy5RBSrSceT7onQChKg5eFndYZhYy6w6RLjavl