Pawan Jury BhilwaraRj
पद्मावती फिल्म के समर्थन में कनाडाई नागरिक एवं "राष्ट्रवादी" अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म "पेडमेन" की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। पहले दोनों फिल्में 25 जनवरी को रिलीज होनी थी। किन्तु अक्षय कुमार ने बताया कि, इससे "पद्मावती" फिल्म को नुकसान होगा, और वे ऐसा बिलकुल भी नहीं चाहते।
.
<https://www.youtube.com/watch?v=9u-zwfDvgrs>
.
हालांकि इसके पीछे व्यावसायिक दृष्टिकोण भी है। यदि पेडमेन पद्मावती के साथ रिलीज होती तो पेडमेन के दर्शको की संख्या भी गिरती। दरअसल अक्षय कुमार एवं भंसाली के प्रायोजक एक ही है। दोनों उनके ही आदमी है। दोनों फिल्मों में उनका ही पैसा लगा है। तो वे नहीं चाहते कि फिल्मों का व्यवसाय आपस में बँट जाए। अत: उन्होंने अक्षय कुमार को अपनी फिल्म आगे बढ़ा देने को कहा, ताकि दर्शको के पास सिर्फ पद्मावती ही विकल्प के रूप में रहे।
.
( ज्ञातव्य है कि , आमिर खान की "दिल" एवं सन्नी देओल की "घायल" , "लगान" एवं "ग़दर" और "राजा हिन्दुस्तानी" एवं "घातक" एक ही दिन रिलीज हुयी थी। सभी छः फिल्मे बड़ी सुपरहिट रही !! )
.
======