> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2018-01-20

Pawan Jury BhilwaraRj

कुछ स्थानीय कार्यकर्ता पद्मावती फिल्म की DVD मुफ्त में वितरित करने तथा स्थानीय स्तर पर फ्री हॉट स्पॉट उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहे है, ताकि नागरिक इस फिल्म का MP4 वर्जन फ्री डाउनलोड कर सके।
.
पद्मावती एक गलीज़ फिल्म है , और यह आईपीसी की धारा 295 एवं 295A का उलंघन करती है। अत: इस फिल्म को बेन करके इसके निर्माता, निर्देशकों पर पेनल्टी लगाकर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।
.
मैंने सुना है कि, कुछ स्थानीय कार्यकर्ता पद्मावती फिल्म की लाखों DVD मुफ्त में बांटने वाले है, तथा वे इसका फ्री डाउनलोड उपलब्ध कराने के लिए फ्री हॉटस्पॉट भी सेट करेंगे। मैं इस तरह की गतिविधि का विरोध करता हूँ। मैं इस फिल्म पर कानूनी प्रतिबन्ध लगाने के पक्ष में हूँ।
.
इसके अलावा कार्यकर्ता थियेटर मालिको को भी धमका रहे है , कि यदि उन्होंने एक भी स्क्रीन पर इस फिल्म का प्रदर्शन किया तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा। मैं इस तरह की आक्रामक गतिविधियों का विरोधी हूँ। हालांकि जिस देश में जज भ्रष्ट हो जाते है और मुख्य नीति नियन्ता जजों के भ्रष्टाचार की तरफ से आँखे मूँद लेते है उस देश में इस तरह की हिंसा आम बात हो जाती है।
.
तो कृपया ऐसे किसी भी थियेटर में कोई अन्य फिल्म भी देखने न जाए जिस थियेटर की किसी एक स्क्रीन पर भी पद्मावती फिल्म चल रही हो। इससे आपके एवं आपके वाहन की सुरक्षा खतरे में आ सकती है।
.
======