Pawan Jury BhilwaraRj
FRDI का हिंदी अनुवाद भी नदारद है !!
.
फाइनैंशियल रिजॉल्यूशन ऐंड डिपॉजिट इंश्योरेंस बिल (FRDI) ; जिस बिल के प्रवृत होने से सरकारी बैंको की एफडी में जमा पैसे में भी कटौती कर दी जाएगी , यदि बैंक घाटे में जाता है। बैंक को घाटा एनपीए देते है। एनपीए कोलेट्रल फ्री लोन से जनरेट होती है। लाखों करोड़ो के कोलेट्रल फ्री लोन घूस खाकर बांटे जाते है। इस घूस में प्रधानमंत्री से लेकर मंत्रियो एवं बैंक के निदेशकों तक का हिस्सा होता है। बाद में लोनिया भाग जाता है। अब जब एनपीए से बैंको को घाटा होगा तो बैंक इस घाटे की भरपायी आपकी जमाओ से कर लेंगे।
.
भूमि अधिग्रहण एवं जीएसटी की तरह इस बिल का हिन्दी अनुवाद भी देने से मोदी साहेब ने इंकार कर दिया है। या तो मोदी साहेब हिंदी भाषीयो को भेड़ बकरियों की गिनती में रखते है और मानते है कि उन्हें सिर्फ भाषण ही सुनने चाहिए या फिर वे नहीं चाहते कि इस बिल को कार्यकर्ता पढ़े। क्योंकि हिंदी अनुवाद आने से ज्यादा कार्यकर्ता इसे पढ़ेंगे और यह जान जाएंगे कि यह क़ानून दोष पूर्ण है। अत: मालूम होता है कि उन्होंने हमेशा की तरह इस बिल का भी हिंदी अनुवाद रखने से मना कर दिया है।
.
यदि किसी के पास इसका हिंदी संस्करण उपलब्ध हो तो लिंक रखें।
.
======