Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

https://hindi.news18.com/news/nation/vhp-working-president-pravin-togadia-arrest-is-rumor-1233651.html.
.

प्रवीण तोगड़िया की गिरफ्तारी की खबर पर हंगामा, VHP कार्यकर्ताओं ने किया चक्‍का जाम
.
प्रवीण तोगड़िया की गिरफ्तारी की खबर पर हंगामा, VHP कार्यकर्ताओं ने किया चक्‍का जाम
.
News18Hindi
.
विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया की गिरफ्तारी की खबर निराधार है. अहमदाबाद के सोला पुलिस थाने के अधिकारी ने दावा किया है कि तोगड़िया को गिरफ्तार करने के लिए गंगानगर पुलिस सोला पुलिस को वारंट देकर गई थी, लेकिन पुलिस की दबिश के दौरान तोगड़िया घर पर नहीं मिले. पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तारी की खबर को अफवाह बताया है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर तोगड़िया की गिरफ्तारी की अफवाहें चल रही थीं. ऐसे में विश्‍व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्‍या में थाने के बाहर पहुंच गए और गिरफ्तारी का विरोध कर हंगामा करने लगे. लेकिन पुलिस अधिकारी के मुताबिक ऐसी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं वीएचपी के कार्यकर्ताओं को भी समझाने की कोशिशें चल रही हैं.

तोगड़िया की कथित गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद विश्‍व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में सरदार पटेल रिंग रोड पर चक्‍का जाम कर दिया. इसके चलते हाइवे पर जाम लग गया. वीएचपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि तोगड़िया सुबह से लापता हैं.