> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2017-11-15

Pawan Jury BhilwaraRj

"यदि प्रत्येक भारत वासी के पास बंदूक होगी क्या तब भी अमेरिका हमें एटम बम से ख़तम कर सकता है" ?
.
कर सकता है। लेकिन अमेरिका परमाणु अस्त्र का प्रयोग करे यह व्यवहारिक नहीं है। यदि भारत अमेरिका के हाथ से निकलता नजर आता है तो हद से हद अमेरिका पाकिस्तान एवं भारत के बीच परमाणु युद्ध करवायेगा। स्वयं हस्तक्षेप नहीं करेगा। किन्तु प्रत्येक नागरिक के पास बन्दुक होने से इस प्रकार के युद्ध से भी न तो पाकिस्तान को कोई लाभ होगा और न ही अमेरिका को। भारत का 20-30% हिस्सा पूरी तरह जल जाएगा लेकिन शेष हिस्से के नागरिको के पास बन्दुक होने के कारण न तो अमेरिका न पकिस्तान न ही चीन अमुक हिस्से पर कब्ज़ा कर सकेंगे। तो इस तरह के युद्ध में सभी को नुकसान होगा। पाकिस्तान का ज्यादातर हिस्सा ख़त्म हो जाएगा, भारत का कुछ हिस्सा नष्ट हो जाएगा लेकिन अमेरिका को भी बेहद आर्थिक क्षति होगी। यदि युद्ध में सभी पक्षों को यह नजर आये कि उन्हें सिर्फ नुकसान ही होगा , लेकिन फायदा होने की सम्भावना बेहद कम है , तो युद्ध टल जाता है।
.
लेकिन यदि भारत के नागरिको के पास बंदूके नहीं है तो अमेरिका द्वारा प्रायोजित भारत पकिस्तान युद्ध के बाद अमेरिका पुनर्निर्माण के नाम पर भारत में अपनी सेनाएं उतार कर भारत को पूरी तरह से टेक ओवर कर लेगा। हथियारविहीन नागरिक उन्हें रोक नहीं सकेंगे। इस तरह युद्ध हारने के बाद यदि किसी देश के नागरिको के पास हथियार होते है तो गुलामी नहीं आती, सिर्फ युद्धक नुकसान होता है। किन्तु हथियार विहीन नागरिक समाज पहले युद्ध हारता है और फिर उन पर गुलामी भी आती है।
.
उदाहरण के लिए जब सांगा युद्ध हार गए तो भारतीयों को मुगलिया शासन स्वीकार करना पड़ा। यदि नागरिको के पास हथियार होते थे तो वे उन्हें फिर से खदेड़ देते या फिर मुगल सल्तनत के फैलाव को रोक देते। और इसी तरह ब्रिटिश ने मुगलो को हराकर अपनी सत्ता स्थापित की और भारतीयों को गुलाम बना लिया। वजह - भारतीय नागरिक हथियार विहीन थे। कुल मिलाकर हथियार बंद नागरिक समाज हर स्थिति में देश, धर्म, समाज आदि की रक्षा कर देता है। वार्ना जनता शासक के रहमो करम पर रहती है। राजा हारता है या सरेंडर करता है तो प्रजा के पास गुलामी स्वीकारने के सिवाय कोई विकल्प नहीं होता।
.
समाधान ; हथियारबंद नागरिक समाज की रचना। प्रस्तावित क़ानून ड्राफ्ट यहाँ देखें - <https://web.facebook.com/ProposedLawsHindi/posts/549842378527294>;
.
"वेल्थ टेक्स पार्टी"
.
=====