Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

Piyush Jain:

बहुत से कार्यकर्ता मात्र एक संपन्न और धनी एनजीओ खड़ा करने में रूचि रखते है और उसके बाद (या शायद कभी नहीं) देश की समस्याओं पर कुछ करने के लिए सोचते हैं !!
.
मैं बहुत से शिक्षावादी कार्यकर्ताओं (यानि जो कार्यकर्ता गरीब बच्चों में शिक्षा सुधार करने के लिए काम करते हैं ), गौसेवा कार्यकर्ताओं (भारत में गौरक्षा और गौशाला बनवाने के लिए काम करने वाले ), स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (जिन्हें भारत के सभी लोगों का स्वास्थ्य सुधारना है ), इत्यादि के संपर्क में आया हूँ .
.
और 90% से ऊपर वरिष्ठ शिक्षावादी कार्यकर्ताओं ने राईट टू रिकॉल जिला शिक्षा अधिकारी के कानूनी ड्राफ्ट का समर्थन अपनी ट्विटर और फेसबुक वाल पर करने से इनकार कर दिया है, और उन्होंने राईट टू रिकॉल राज्य और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के कानूनी ड्राफ्ट को भी अपनी फेसबुक और ट्विटर वाल पर समर्थन करने से इनकार कर दिया है !! और उन्होंने अभी तक राज्य या भारत में शिक्षा सुधार के लिए किसी प्रकार का कानूनी ड्राफ्ट नहीं दिया है !!
.
और 90% से ऊपर गोसेवकों ने “गोहत्या के मामलों में नार्को-टेस्ट” या “गोहत्या के मामलों में जूरी सुनवाई और निर्णय” या “राज्य गाय कल्याण मंत्री के ऊपर राईट टू रिकॉल” इत्यादि कानूनी ड्राफ्ट का समर्थन अपनी फेसबुक और ट्विटर वाल करने से इनकार कर दिया है !! और उन्होंने अभी तक राज्य या भारत में गौहत्या रोकने के लिए किसी प्रकार का कानूनी ड्राफ्ट नहीं दिया है !!
.
और ठीक इसी प्रकार, 90% से ऊपर वरिष्ठ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने राईट टू रिकॉल खाद्य मिलावट नियंत्रण अधिकारी, राईट टू रिकॉल राज्य और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इत्यादि कानूनी ड्राफ्ट को समर्थन देने से इनकार कर दिया है !!
.
कुछ कनिष्ठ (जूनियर) कार्यकर्ताओं ने इन कानूनी ड्राफ्ट का समर्थन किया लेकिन जैसा बहुत से एनजीओ में होता है, एक जूनियर कार्यकर्ता को सीनियर कार्यकर्ता की पहले अनुमति लेना होती है !!
.
इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं :
.
(1) एनजीओ मालिक को कानून बदलने या व्यवस्था परिवर्तन की जरुरत नहीं लगती या उसे लगता है कि कार्यकर्ता किसी कानून को बदल ही नहीं सकते
.
(2) एनजीओ के मालिक पहले एक बड़ा एनजीओ खड़ा करना चाहते है और फिर वे किसी समस्या पर राज्य / राष्ट्र स्तर पर काम करना चाहेंगे !! तो पहले वह अपने एनजीओ के पास कुछ करोड़ की संपत्ति या ऐसी कुछ करोड़ की 10 संपत्ति जमा करना चाहता है और फिर राज्य या राष्ट्र स्तर पर वह किसी समस्या पर काम करेगा
.
(3) और एक बार उसका ये करोड़ो की संपत्ति वाला एनजीओ खड़ा करने का उद्देश्य पूरा हो जाता है, वह केवल तब ही राष्ट्र हित के मुद्दे पर काम करने का फैसला करेगा, जब उसके एनजीओ के पास कुछ 100 करोड़ की संपत्ति जमा हो जाएगी और आगे ऐसे ही चलता रहेगा, अर्थात वह कभी भी राज्य या राष्ट्र की समस्या या मुद्दे पर काम करने के लिए तय नहीं करेगा !!
.
तो यहाँ बहुत से वाजिव या “वाजिव दिखने वाले” कारण हैं
.
तो मेरी जूनियर कार्यकर्ताओं से विनती है-- यदि आप भारत में व्यवस्था परिवर्तन के लिए अपनी उर्जा और अपना समय लगाना चाहते हैं , तो इसकी काफी संभावनाए है कि आपका सीनियर एनजीओ मालिक या पार्टी मालिक आपसे व्यवस्था परिवर्तन से पहले उसके एनजीओ या पार्टी के लिए करोड़ों की संपत्ति जमा करने के लिए कहेगा !! तो आपको ये तय करना होगा कि पहले आप कानून में बदलाव के लिए काम करना चाहते हैं या रुकना . मेरा सुझाव है -- उसके एनजीओ की संपत्ति करोड़ों तक जाए इसके लिए ना रुके, जितना जल्दी हो सके, कृपया कानूनी ड्राफ्ट्स का समर्थन अपनी ट्विटर और फेसबुक वाल पर करें और साथ में इन ड्राफ्ट्स के प्रचार के लिए चुनाव लड़ें, अखबार में विज्ञापन दे, पर्चे बाँटें आदि गतिविधियाँ करें
.
(एक अलग बात: राईट टू रिकॉल आन्दोलन में हम किसी कार्यकर्ता से दान देने या दान इकठ्ठा करने लिए नहीं कहते हैं, सिवाय अखबार विज्ञापन के लिए .
.
तो अखबार विज्ञापन में, सीनियर किसी भी तरह की भौतिक संपत्ति अपने नाम पर या अपने एनजीओ या अपनी पार्टी के नाम पर इकठ्ठा नहीं कर पायेगा. तो कोई भी कह सकता है- सीनियर कार्यकर्ता को कुछ प्रसिद्धि मिलेगी . ठीक है, वह प्रसिद्धि पा सकता है, लेकिन प्रमुख प्रसिद्धि कानूनी ड्राफ्ट को मिलेगी और सीनियर रेकालिस्ट को केवल अमुख्य प्रसिद्धि मिलेगी . लेकिन दुसरे एनजीओ से इसकी तुलना करें . यहाँ एनजीओ का मालिक दान को उस एनजीओ के नाम पर कुछ जमीन या भवन आदि में बदल देता है और प्रमुख प्रसिद्धि भी एनजीओ के मालिक को ही मिलती हैं !!
.
अन्य शब्दों में, बहुत से एनजीओ को मिलने वाला दान उनकी संपत्ति और एनजीओ मालिक की प्रसिद्धि में इजाफा करता है जबकि राईट टू रिकॉल के विज्ञापन में दिया गया आर्थिक सहयोग केवल कानूनी ड्राफ्ट की प्रसिद्धि बढ़ाता है और थोड़ी बहुत प्रसिद्धि सीनियर रिकालिस्ट को मिलती है और राईट टू रिकॉल पार्टी या सीनियर रिकालिस्ट के पास शून्य संपत्ति बढ़ती है . इसलिए ये एक अति महत्वपूर्ण अंतर है, अन्य एनजीओ /पार्टियों और राईट टू रिकॉल पार्टी के लिए दान देंने में या चंदा इकठ्ठा करने में ).
=============