Pawan Jury BhilwaraRj
यह पोस्ट "60 साल तक तुम कहाँ थे" प्रश्न पूछने वालो के लिए बनाया गया है। कुछ लोग यह प्रश्न पिछले 3 वर्ष से लगातार पूछ रहे है , और पूरी उम्मीद है कि अगले 60 वर्ष तक यह प्रश्न बराबर पूछते रहेंगे। तो उत्तर देने में दोहराव न हो इसके लिए यह पोस्ट बना दिया गया है। इस विकट प्रश्न के कुछ अमूमन जवाब इस पोस्ट में पहले से लिख दिए गए है। यदि इन जवाबो से प्रश्नकर्ता संतुष्ट हो जाता है तो ठीक है , वर्ना वह अपना प्रश्न कमेंट बॉक्स में रख सकता है। यथोचित जवाब देने का प्रयास किया जाएगा।
.
१) "60 साल तक तुम कहाँ थे" ?
.
इस प्रश्न का उत्तर देने वाले की आयु कम से कम 60 + 18 = 78 वर्ष होनी चाहिए। 18 वर्ष मतदान की आयु सीमा है। जिसे मतदान का अधिकार नहीं है उसकी राजनैतिक टिप्पणियों का महत्त्व नहीं होता है। और 60 साल का हिसाब आप मांग रहे है। तो इस तरह से यह 78 वर्ष हुआ। जिसकी आयु 78 वर्ष है वही 60 वर्ष का हिसाब दे सकता है। मेरी आयु 78 वर्ष नहीं है। अत: प्रश्न गलत है , और गलत व्यक्ति से पुछा जा रहा है। अपने प्रश्न में सुधार करके आप अपना प्रश्न पुन: कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
.
२) "60 साल तक तुम कहाँ थे" ?
.
यह प्रश्न पूछने वाले की आयु कम से कम 60 + 18 = 78 वर्ष होनी चाहिए। यदि आपकी आयु 78 वर्ष से कम है तो आपको जवाब नहीं दिया जाएगा। आप पहले अपनी आयु में से 18 वर्ष घटाए और फिर जितने वर्ष बचे हो उतने वर्ष का हिसाब मांगने के लिए प्रश्न पूछे। क्योंकि आप उस समय का हिसाब नहीं मांग सकते जब आप पैदा भी नहीं हुए थे। और खासकर उस समय का जब जवाब देने वाला भी पैदा नहीं हुआ था। किन्तु यदि आप बीजेपी या कांग्रेस या संघ के कार्यकर्ता है तो अवश्य ही आपसे क्रमश: 55 साल एवं 60 साल का हिसाब माँगा जाएगा।
.
( कांग्रेस या बीजेपी या संघ या मार्क्सवादियों के नेताओ से या इनके कार्यकर्ताओ से पिछले 60 साल का हिसाब अवश्य माँगा जा सकता है। क्योंकि ये पार्टियां 60 साल से सक्रीय राजनीती में है , और इनके कार्यकर्ता इन पार्टियों से जुड़े हुए है अत: वे इनके 60 साल के कर्मो के प्रति जवाब देने के लिए बाध्य है। )
.
जन संघ की स्थापना 1952 में हुयी थी और यदि आप संघ या बीजेपी के कार्यकर्ता है या उनका समर्थन करते है तो आपसे यह पुछा जायेगा कि विपक्ष में रहते हुए आपने भ्र्ष्टाचार कम करने, अदलातो, स्कूलों, अस्पतालों को सुधारने, 2 करोड़ बांगलादेशी घुसपेठियो को खदेड़ने एवं धार्मिक अंसतुलन को ठीक करने हेतु जनसँख्या नियंत्रण के लिए किन किन कानूनों के ड्राफ्ट दिए, जनता में उनका प्रचार किया और सरकार पर उन्हें लागू करने का दबाव बनाया। और आपसे यह भी पुछा जाएगा कि जब जब आप सत्ता में रहे तो आपने इन समस्याओ के समाधान के लिए कितने और कौनसे क़ानून पास किये। और आपसे अभी के 3 साल का हिसाब भी पुछा जायेगा, कि पिछले तीन साल में किस वजह से आप 2 करोड़ बांग्लादेशी घुसपेठियो को देश से बाहर खदेड़ने और टू चाइल्ड पॉलिसी क़ानून को पास करने का विरोध कर रहे है।
.
३) "60 साल तक तुम कहाँ थे" ?
.
क्या आपने कभी अपने बुजुर्गो एवं वरिष्ठजनो से ये सवाल किया है ? वे आपको बताएँगे कि वे तब से कांग्रेस को वोट कर रहे है जब आप पैदा भी नहीं हुए थे !!! क्योंकि बीजेपी की स्थापना 1985 में हुयी थी। और उसके पहले देश में कांग्रेस का एक छत्र शासन था, दूसरी बड़ी पार्टी मार्क्सवादी थी, और फिर क्षेत्रीय पार्टियां थी। बीजेपी की तब कोई हैसियत नहीं थी। आप चाहे तो 1985 से 1995 के बीच बीजेपी का वोट प्रतिशत देख सकते है। यह बेहद कम था। और 1985 से पहले तो यह प्रतिशत था ही नहीं। क्योंकि बीजेपी ही नहीं थी !! और जनसंघ को 2-5 सीट से ज्यादा नहीं मिलती थी। तो यह सवाल पूछने वाले सज्जनो को इतनी बात समझनी चाहिए कि 1985 से पहले तक जो लोग जीवित थे और वोट करते थे वे कम से कम बीजेपी को तो नहीं कर सकते थे। तो आप ऐसे व्यक्ति से यह सवाल नहीं पूछ सकते जो 1985 के बाद मतदाता बना है।
ये सवाल आप उनसे करिये जो 1985 से पहले के मतदाता है। और बेहतर होगा कि शुरुआत अपने घर से करें। अपने पिताजी, माताज़ी, ताऊजी, फूफाजी, नानाजी, नानीजी आदि से पूछे कि आप लोग 60 साल से क्या कर रहे थे ? मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको बेहद सटीक एवं झन्नाटेदार जवाब मिलेगा।
मुझे अपने पुरखो से यह सवाल पूछने की जरूरत इसीलिए नहीं है क्योंकि मैं यह सवाल किसी से नहीं करता कि तुम 60 साल तक कहाँ थे, या 20 साल तक कहाँ थे या तब क्या कर रहे थे ? मैं मौजूदा हालात पर ही टिप्पणी करता हूँ कर अभी के लिए ही पूछता हूँ कि आज तुम किस नीति या क़ानून का समर्थन कर रहे हो। और मैं इस बात को भी समझता हूँ कि जैसे आज के लोगो ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया है वैसे ही तब के नागरिको ने कांग्रेस को बहुमत दिया था। तो मैं किसी के वोट या उसकी मेधा पर सवाल खड़े नहीं करता , और न ही उनसे उन मदो का हिसाब मांगता हूँ जिससे उनका कोई लेना देना नहीं है।
.
इस तरह अलग अलग पहलुओं से जवाबो की सूची काफी लम्बी की जा सकती है। किन्तु सामान्य तौर पर इतना पर्याप्त है। शेष किसी को पूछना हो कि, "तुम 60 साल तक कहाँ थे" तो कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न रख सकता है।
.
==========