Pawan Jury BhilwaraRj
(1) धारणा -- "अक्षय कुमार ने अब तक जो भी किया है वो सैनिकों के हित में ही किया है"
.
स्पष्टीकरण : मेरे एक जैन मित्र है। सात्विक व्यक्ति है। वे मांस खाते है। किन्तु बिना लहसुन प्याज का। इसी तरह डकैत जब निर्दोषो को मारते है तो अगले दिन क्षतिपूर्ति करने के लिए कबूतरों के आगे धान डाल देते है। अक्षय कुमार भी उसी तरह के जैनी और डकैत है। वे भारत की नागरिकता छोड़ देते है। और कनाडा की लेते है। ताकि उन्हें टेक्स न देना पड़े। फिर टेक्स के बचाए गए 10 करोड़ में से वे 10 लाख सेना को देते है और 90 लाख मिडिया कर्मियों को देते है ताकि मीडियाकर्मी इस बात का प्रचार करे कि अक्षय कुमार ने 10 लाख सेना को दिए है।
इस तरह अक्षय कुमार भारत सरकार को 10 करोड़ की चपत लगाकर 10 लाख सेना को देते है। और 90 लाख इन 10 लाख के दान का प्रचार करने पर फूंक देते है। और वे ऐसा क्यों करते है ?
मोहन गाँधी अधनंगा घूमा करता था। इससे यह बात उछल कर आती थी कि भारत की आजादी की लड़ाई सिर्फ ये आदमी लड़ रहा है। क्योंकि भगत सिंह जी, आजाद जी और बोस तो कपड़े पहन कर घूम रहे थे !!! और भारतीयों की फ़िक्र दिखाने के लिए नंगा होना जरुरी है !! यदि अक्षय कुमार भारत सरकार को 100 करोड़ भी टेक्स में दे देगा तो उसे प्रशंसा नहीं मिलेगी। क्योंकि टेक्स देकर वह कोई एहसान नहीं कर रहा है। यह क़ानून है। इसीलिए वह क़ानून के अनुसार ही टेक्स चुका रहा है। इसलिए उसने प्रचार पाने के लिए नयी तरकीब निकाली। वह अपने आप को ज्यादा होशियार और जागरूक दिखाने के लिए सेना को पैसा देता है। इस तरह से ये विदेशी नागरिक जो टेक्स बचाता है उसमे से एक छोटा हिस्सा भारत की सेना को दान करके भारत की सेना पर अहसान जताता है।
.
मेरे विचार में हमें इस तरह का नियम बनाना चाहिए कि भारत की सेना को दान सिर्फ भारतीय नागरिक ही दे सकेंगे। यह तथ्य हमें जलील करता है कि विदेशी हमारी सेना को दान देते है। और फिर इसका पूरी दुनिया में प्रचार भी करते है।
.
--------
.
(2) "क्या आप sure हैं की अक्षय कुमार देशद्रोही है।"
.
स्पष्टीकरण : कौनसा देश ? अक्षय कुमार का देश तो कनाडा है !! हमारे देश से उसका क्या लेना देना है। वह यहाँ इसीलिए पड़ा हुआ है क्योंकि उसे यहाँ काम मिल रहा है, रुपया आ रहा है। फिल्मे पिटनी शुरू होगी तो अपने देश लौट जायेगा। वहां उसके पास फार्म हाउस, घर, जमीन सब कुछ है। और कोई विदेश आदमी किसी देश में टिके रहना चाहता है तो उसे कुछ ऐसे काम करने पड़ते है जिससे उसे अमुक देश के नागरिक अपनाएं और उस पर संदेह न करे। तो इसीलिए ये भारत की सेना में अपनी रूचि "दिखाता" रहता है। यदि वह कनाडा के खिलाफ कोई कार्य करेगा तब वह देशद्रोही कहलायेगा। और मेरी जानकारी में ऐसा कोई तथ्य नहीं है जिससे यह साबित होता हो कि वह कनाडा को नुक्सान पहुंचा रहा है।
.
"वेल्थ टेक्स ग्रुप"
.
=========