Pawan Jury BhilwaraRj

चीनी सैनिको ने फिर से सिक्किम की सीमा में प्रवेश करके भारत के दो बंकर नष्ट कर दिए है। घटना १० दिन पहले की है। तब ऑनलाइन मीडिया ने इसे रिपोर्ट किया था किन्तु प्रिन्ट मीडिया ने इसे रिपोर्ट नहीं किया था। क्योंकि सेना ने इस पर कुछ भी कहने से मना ( ? ) कर दिया था। अब सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है।
.
http://timesofindia.indiatimes.com/india/border-face-off-between-indian-chinese-troops-in-sikkim/articleshow/59323968.cms
.
चीन इस बात से नाराज है कि भारत अपनी अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्र अमेरिकी कम्पनियो को बेच रहा है। चीन को भी इसमें हिस्सा चाहिए। यदि हम सब कुछ अमेरिकी-ब्रिटिश धनिको को बेच देंगे तो चीन को घाटा होगा। इसीलिए चीन दबाव बनाने के लिए भारत को धमकाते रहता है। इससे पहले भी जब मोदी साहेब ने जापानियों को बुलेट ट्रेन चलाने का ठेका दे दिया था तो शी जिनपिंग ने भारत के भीतर 5 किमी तक सेना घुसा दी थी। तब भारत को 5 सेज और हाई स्पीड ट्रेनों के ट्रेक चीनियों को बेचने पड़े थे। ये सभी सेज कर मुक्त है तथा प्रत्येक का आकार 500 एकड़ है।
.
सोनिया-मोदी-केजरीवाल द्वारा प्रस्तावित समाधान - अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्से चीन को भी देते रहने एवं उन्हें भारत में व्यापार करने की कर मुक्त सुविधाएं देकर इस समस्या से निपटा जा सकता है।
.
राईट टू रिकॉल पार्टी द्वारा प्रस्तावित समाधान - हमें अपनी सेना को अमेरिका के बराबर ताकतवर बनाने के लिए आवश्यक कानूनों जैसे वेल्थ टेक्स, ज्यूरी सिस्टम, हथियार बंद नागरिक समाज आदि को गैजेट में प्रकाशित करना चाहिए।
.
______________