Pawan Jury BhilwaraRj
तब भारत समेत कई ब्रिटिश उपनिवेशों के निवासियों के लिए डॉन ब्रेडमेन* ब्रिटिशर्स से प्रतिशोध लेने का अवतार बन गए थे। ब्रिटिशर्स का झंडा पूरी दुनिया में बुलंद था, लेकिन इस आदमी ने 20 सालों तक इंग्लैंड को क्रिकेट में बुरी तरह से धोया। जब ब्रेडमेन अंग्रेज खिलाड़ियों की धुनाई करते थे तो अंग्रेजो के गुलाम देश एक प्रकार की राहत महसूस करते थे। चलो, कोई तो है जो अंग्रेजो की मिट्टी पलीद कर रहा है। आज भी भारत में यह काम क्रिकेटरो से ही करवाया जा रहा है !! हम अपने सैनिक गवातें है और बदला लेने की लिए अपने क्रिकेटरों को भेजते है। क्रिकेट में भारत जीतता है और हम यह मान लेते है कि प्रतिशोध पूरा हुआ !!
.
युद्ध में सैनिको का शहीद होना जायज है, क्योंकि युद्ध में हारने से किसी भी स्तर तक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जो देश हारेगा वह जमीन एवं अन्य संसाधन गवांयेगा और अमुक देश के नागरिक गुलाम बना लिए जायेंगे। जो देश जीतेगा उसे जमीन और संसाधनों का अतिरिक्त लाभ होगा। लेकिन शान्ति काल में बेवजह सैनिको का शहीद होना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान हमारा घोषित दुश्मन है और इस कारण हमें लगातार सैनिक गंवाने पड़ते है। आतंकी गतिविधियो में नागरिक मारे जाते है, वो अलग से।
.
सैनिक मतलब जवान मौत। जब एक सैनिक शहीद होता है तो अनिवार्य रूप से माँ बाप बेटा खो देते है, भाई-बहन अपना भाई खो देते है, स्त्री अपना पति खो देती है और छोटे छोटे बच्चे अपना पिता खो देते है। सभी तरफ से ऐसा आघात होता है जिसकी पूर्ती आर्थिक मुआवजों द्वारा नहीं की जा सकती। और जब यह शहादत शान्ति काल में होती है तो ज्यादा खटकती है।
.
हमें पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के खेल, सांस्कृतिक आदि सम्बन्ध समाप्त कर देने चाहिए। भारत विश्वकप के अतिरिक्त ऐसे किसी भी टूर्नामेंट में भाग न ले जिसमे पाकिस्तान शरीक हो। विश्वकप में भी भारत यह शर्त रखे कि दोनों देशो को अलग अलग ग्रुप्स में रखा जाएगा ताकि मुकाबला सिर्फ सेमी फायनल या फायनल में ही हो। पाकिस्तान दिवालिया देश है और उनके क्रिकेट खिलाड़ी भी भारतीय खिलाड़ियों की तुलना में लगभग दिवालिये ही है। दर्शक संख्या एवं आईपीएल के कारण भारत का अंतराष्टीय क्रिकेट में बहुत दबदबा है। यदि भारत पाकिस्तान के साथ क्रिकेट न खेले तो पाकिस्तान, पाकिस्तानी बोर्ड एवं पाकिस्तान के खिलाड़ियों को बहुत घाटा होगा। इतना कि कम से कम पाकिस्तानी क्रिकेटर तो यह बात समझ ही जाएंगे की यदि पाकिस्तान ने भारत की सीमा में घुसपैठ की या भारत के सैनिको को मारा तो हमारे पैसे कट जाएंगे।
.
( डॉन ब्रेडमेन समस्त खेलो को शामिल करते हुए सर्वकालिक महान खिलाड़ी हुए है। उन्होंने 1928 से 1948 तक आस्ट्रेलिया की और से क्रिकेट खेला तथा 99.94 की औसत से रन बनाए। )
.
==========