Pawan Jury BhilwaraRj
एमपी में रेलवे स्टेशन के बाद अब राजस्थान में सरकारी अस्पताल निजी कंपनियों को बेचे जा रहे है।
.
भीलवाड़ा के मुख्य सरकारी चिकित्सालय में 8 डायलिसिस मशीने है। सभी ठीक से काम कर रही है। यहाँ पर बीपीएल, भामाशाह कार्ड धारको और वरिष्ठ जनों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा है। लेकिन वसुंधरा सरकार ने भीलवाडा समेत 10 जिलों के मुख्य सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस का ठेका निजी कम्पनी को देने का फैसला किया है। इस समझौते के बाद यहाँ पर निशुल्क डायलिसिस की सुविधा बंद हो जायेगी और सामान्य श्रेणी के रोगियों को भी 850 की जगह 1200 रुपये चुकाने होंगे।
.
कम्पनी को एम्ओयू के लिए सिर्फ 2.70 लाख की बैंक गारंटी देनी है। फिर कम्पनी अगले 10 साल तक इस इन्फ्रास्ट्रचर का उपयोग कर सकेगी। इसी दौरान जो भामाशाह 4 मशीने दान करने वाले थे, उन्होंने सहायता देना रोक दिया है।
.
बीजेपी के सभी अंध भगत इस फैसले का समर्थन कर रहे है। क्यों कर रहे है ? यह आप उनसे ही पूछिए।
.
http://epaper.bhaskar.com/detail/1157326/31033958312/0/map/tabs-1/03-10-2017/419/1/image/
.
========