Pawan Jury BhilwaraRj

मतलब, नोटिफिकेशन नहीं तो पैसा नहीं।
.
पेड मिडिया के अनुसार शादी वाले परिवार अब ढाई 2.5 लाख रूपये शादी का कार्ड दिखाकर निकलवा सकते है। किन्तु पेड एनडीटीवी पर बैंक मैनेजर को यह कहते बताया गया कि, "अब तक हमारे पास ऐसा कोई नॉटिफिकेशन नहीं आया है, यदि नोटिफिकेशन आ गया तो आपको पैसा दे देंगे"।
.
इस घटना से हमें फिर से वही सबक मिलता है, जो आजादी के 70 वर्ष बीत जाने पर भी हम सीख नहीं रहे है --- कि शासन लिखित आदेशो और गेजेट नोटिफिकेशन पर चलता है, भाषणो की लफ्फाजी पर नहीं। इसीलिए यदि आप किसी समस्या का समाधान चाहते है तो सरकार से इस सम्बन्ध में नोटिफिकेशन लाने की मांग करे। अन्यथा, आप मौखिक मांग करेंगे और सरकार मौखिक रूप से उसे पूरा भी कर देगी। समस्या वहीं की वहीँ बनी रहेगी।
.
====
.
यदि किसी व्यक्ति के पास इस बारे में स्व अनुभव या साक्ष्य हो कि, शादी वाले परिवारों को एक मुश्त पैसा दिया गया है, या नहीं दिया गया है, तो कमेंट बॉक्स में जानकारी रख सकते है। क्योंकि सरकार के मौखिक बयान और पेड मिडिया की रिपोर्ट दोनों पर ही भरोसा नहीं किया जा सकता।
.
________________________