Pawan Jury BhilwaraRj
(1) बैंको के पास 2000 के नकली नोटों को पहचानने के लिए मशीने नहीं है !!!
.
एक बैंकर ने मुझे बताया कि यदि कोई जमाकर्ता 2000 का नोट लेकर आता है तो हमारे पास उसके असली/नकली होने की पहचान करने के लिए आवश्यक मशीन नहीं है। वे सीधे ये नोट लेते है, और खाते में जमा कर लेते है। और जब अन्य कोई नागरिक पैसा निकालने आता है तो वे ये नोट उन्हें दे देते है !!! दुसरे शब्दों में बैंक बिना किसी सत्यापन के नागरिको को सेकण्ड हेंड नोट बाँट रहे है !!!
.
(2) बैंको के पास बच्चे नोट ख़त्म हो गए है। एक बैंकर ने मुझे बताया कि उनके पास कल सिर्फ 3.5 लाख रूपये के छोटे नोट आये और सिर्फ 2 घंटे में ही ख़त्म हो गए !!! शेष पूरे दिन वे 500 के नोटों में जमाएँ ले रहे थे !!! आज शाम को उनकी तिजौरी में एक भी रुपया नहीं बचा था !!! मतलब, कल आपूर्ति आने तक न तो रुपया बदला जा सकेगा न ही निकाला जा सकेगा !!! कारण -- इस तरह की अफवाह जोरो पर है कि, अप्रेल-२०१७ में नए 2000 व 500 के नोटों को भी रद्द कर दिया जाएगा। इसीलिए जमाखोर सिर्फ छोटे नोटों को ही जमा कर रहे है !!! इसी वजह से छोटे नोटों की कमी आ गयी है।
.
(3) हमें पिछले 3 महीने के साप्ताहिक आंकड़े जुटाने चाहिये कि इस दौरान 100 रूपये के कितने नोट छापे गए। यदि इस संख्या में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है तो यह तय है कि जिन लोगो को इसकी पूर्व सूचना थी वे इसका लाभ उठा रहे थे।
.
(4) हमें ट्रको के माइलेज के आंकड़ो की जरुरत है। क्योंकि कई लोगो का कहना है कि लगभग 65% ट्रक रुके हुए है !!!
.
(5) हमें प्रतिदिन बिजली खपत के आंकड़ो की भी जरुरत है। खपत में कमी यह दिखाती है कि कारखानों के उत्पादन में गिरावट आयी है।
.
जैसे ही जनवरी-२०१७ में नकदी की आपूर्ति बराबर हो जायेगी, काला धन फिर से जमा होने लगेगा !! क्यों ? क्योंकि काला धन पैदा करने वाले सभी स्त्रोत बरकरार है !!! दरअसल झील को एकदम से खाली कर दिया गया है, लेकिन झील में पानी उड़ेलने वाले स्त्रोत यथावत है। अत: जल्दी ही झील फिर से लबालब हो जाएगी।
.
काले धन की समस्या का समाधान यह है कि, काले धन को पैदा करने वाले "स्त्रोतों" को बंद किया जाए। यदि हम काली नकदी पर कार्यवाही करते है तो सफ़ेद नकदी भी इसके लपेटे में आ जाती है !!! जबकि जमीनों में किये गए काले निवेश पर कार्यवाही करने से जमीनों में किया गया विधिक निवेश अप्रभावित बना रहेगा !!!
.
काली नकदी काले धन की जननी नहीं है !!!
.
काला धन काली नकदी को पैदा करता है !!!
.
कोई भी जमाखोर अपने काले धन को बिना नकदी के भी सोने और बिट कॉइन आदि की सहायता से संगृहीत और स्थानांतरित कर सकता है।
.
---------
.
जहाँ तक नकली नोट और आतंकवाद का प्रश्न है -- क्या भारत सरकार ने कभी व्यापारियों को नोट स्कैन करने की मशीन रखने को प्रोत्साहित किया है ? और क्या भारत सरकार ने ऐसी मशीन बनायी है जो नोट के नंबर को स्केन करके इसकी रिपोर्ट RBI सर्वर को भेज सके, ताकि नकली नोटों को जल्दी पकड़ा जा सके ?
.
कुल मिलाकर, इस कदम के पीछे मुख्य उद्देश्य मोरिशस (और फिजी ) कम्पनियों को लाभ पहुँचाना है, जो कि जनवरी-२०१७ में बेहद कम दामो में जमीने खरीदेंगे और जनवरी-२०१८ में बेहद ऊँचे दामो में बेच देंगे, तथा सिर्फ 7% (और 0%) आयकर चुकायेंगे !!!
.
___________________________