Pawan Jury BhilwaraRj

उड़ी का बदला अभी बाक़ी है ।
.
यदि हम यह मान भी ले कि पैड मीडिया ने जो भी बताया 28 सितम्बर को वही सब हुआ, तो भी उड़ी का प्रतिशोध अभी पूरा नही हुआ है ।
.
खेद है । लेकिन बदला लेना अभी बाक़ी है ।
.
हमने 17 से 20 सैनिक गँवायें । इसीलिए इसका माक़ूल जवाब देने के लिए हमें पाकिस्तान के कम से कम 20 सैनिकों को मारना होगा । वो भी तब, जब वे वर्दी में हो । 70 मामूली नामालूम आतंकियों को मारने से हिसाब बराबर नही होने वाला ।
.
और सबसे ज़रूरी बात यह है कि, बदला इस तरह लिया जाए जिससे पूरी दुनिया देखे और पाकिस्तान इसे ख़ारिज नही कर सके । जब हमने अपने जवान खोए तो हमें पूरी दुनिया के सामने यह मानना पड़ा, क्योंकि पूरी दुनिया हमारे जलते हुए बेस क़ेम्प को देख रही थी ।
.
पर हमने जो कार्यवाही की उसे किसी ने नही देखा । और यह इतनी पोची थी कि पाकिस्तान आज यह खुले आम एलान दे रहा है कि, हम पर कोई स्ट्राईक नही हुयी है । भारत अपना मनोबल बढ़ाने और अपने नागरिकों को मूर्ख बनाने के लिए ऐसी अफ़वाहें फैला रहा है । सबसे बदतर पहलू यह है कि, प्रत्येक पाकिस्तानी यही सोच रहा है कि, हमने कुछ नही किया !!!
.
9/11 की घटना पर अमेरिका द्वारा लिए गए बदले को देखिए । क्या किसी अफ़ग़ान की हिम्मत थी कि वह यह कह सके कि, अमेरिका हमारा कुछ नही उखाड़ सका और अमेरिकी फ़ौजो की कार्यवाही की ख़बरें झूठी है !!! नही । बल्कि अफ़ग़ानी पूरा दम लगाकर दुनिया के सामने चीख़ रहे थे कि, "देखो, अमेरिकी फ़ौजें हमारी खाल उधेड़ रही है" ।
.
तो ये वो हरकत है, जिसे कहा जाता है कि, "बदला लिया गया"
.
सार यह है कि --- यदि कोई अपराध गुप्त रूप से किया जाता है तब भी उसका दंड सार्वजनिक रूप से ही दिया जाना चाहिए । और यह दंड इस तरह खुले आम दिया जाना चाहिए कि दंड भुगतने वाला और उसके समर्थक इसे ख़ारिज न कर सके ।
.
तो आइंदा के लिए हमारी शुभकामनाएँ आपके साथ है । अगली मर्तबा कुछ ऐसा करे जिस पर न तो सवाल खड़े किए जा सके और न ही इसे ख़ारिज किया जा सके । सिर्फ़ तब ही यह कहा जा सकेगा कि, बदला पूरा हुआ ।
.
अब कहा जा रहा है कि कुछ और योजनाएँ विचाराधीन है । मोदी साहेब ने वादा किया है कि वे पाकिस्तान पर नौसेना अवरोधन लागू करेंगे तथा सिंधु नदी के पानी को रोकने के लिए भी कहा जा रहा है । मेरी हार्दिक इच्छा है कि मोदी साहेब ये क़दम उठाए । जब ऐसा किया गया तो ये कार्यवाहियाँ सार्वजनिक रूप से दिखायी देगी, और कोई भी इन्हें नकार नही सकेगा.... सिर्फ़ तब ही यह कहा जा सकेगा कि, "बदला पूरा हुआ" ।
.
______________________