Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
Pawan Jury BhilwaraRj:
कई बार ऐसा होता है कि, किसी फ़िल्म के रिलीज़ होने से पहले ही अमुक फ़िल्म की पाइरेटेड DVD बाज़ार में आ जाती है । और कमाल की बात यह होती है कि हमेशा ही रिलीज़ होने वाली फ़िल्म हुबहू पाइरेटेड DVD जैसी ही होती है !!! तो बड़ा सवाल यह है कि, DVD से फ़िल्म को कोपी किया गया या फ़िल्म से DVD बनायी गयी ?
.
२२ सितम्बर को कई मीडिया कर्मियों ने यह रिपोर्ट दी थी कि, "भारतीय सैनिक के २० सदस्यीय दस्ते ने हेलीकोप्टर की सहायता से पाकिस्तान की सीमा में कई किलोमीटर तक प्रवेश किया और 70 आतंकियों समेत 5-8 पाकिस्तानी सैनिकों को मारकर लौट आए !!! और आगे चलकर यह घटना असल में 28 सितम्बर को घटित हुयी !!!
.
इसी तरह से ज़म्पिंग जेक के नाम से मशहूर जितेंद्र ने एक फ़िल्म में काम किया था । इस फ़िल्म में नायक सुबह ४ बजे क़त्ल करता है तथा इसी नायक के स्वामित्व वाला समाचार पत्र जो कि रात १ बजे छपता है, इस क़त्ल के बारे लिखता है !!! तो इस प्रकार अगले दिन शहर में सिर्फ़ यही अख़बार होता है जिसके पास इस क़त्ल की पूरी जानकारी होती है !!!
.
तो इसमें साम्य यह है कि, रील लाइफ़ में घटने वाली घटना अब बाद में रियल लाइफ़ में घट रही है !!!
.
--------------
तो जब २२ सितम्बर को पेड मीडियाकर्मियों ने यह रिपोर्ट दी कि, "भारत के सैनिको ने पहले से ही नियंत्रण रेखा पार करके 70 आतंकियों को मारकर लौट आए है" तो इन मीडिया कर्मियों के पास इस ओपरेशन की पूरी डिटेल पहले से ही मौजूद थी !!! शायद इसीलिए कई लोगों को लगता है कि इस ओपरेशन की योजना ( या पटकथा ?) बनायी जा रही थी, और मीडियाकर्मियों को इस बारे में पहले से जानकारी थी, और इसीलिए उन्होंने सहज ही विश्वाश कर लिया कि अमुक ओपरेशन पहले से ही किया जा चुका है !!!
.
बहरहाल, अब पेड मीडिया दावा कर रहा है कि, जल्दी ही भारतीय सेना अमुक ओपरेशन का ड्रोन द्वारा बनाया गया विडियो रिलीज़ करेगी । तो ऐसी स्थिति में जब तक सेना यह विडियो रिलीज़ नही कर देती, हमें इंतज़ार करना होगा । ताकि तस्वीर साफ़ हो सके ।
.
_______________________