Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

सुहेल देव पाठक:

■ सुब्रमण्यम स्वामी पिछले 17 साल से कर रहे है मुकदमे,आजतक एक आरोपी को नही मिली सज़ा
.
◆ सुब्रमण्यम स्वामी पिछले कुछ वर्षो से काफी चर्चा का विषय रहे है, उन्होंने अपने कई भाषणों में दावे कर चुके है कि वह अदालतों में मुकदमे करके भ्रष्टाचारीयो के खिलाफ लड़ रहे है और उनके पास ऐसे-ऐसे सबूत है जिससे वह 2-3 महीनो में सभी भ्रष्ट नेताओ,अधिकारियों को एक-एक करके जेल भेजेंगे
.
◆परन्तू स्वामी के सभी दावो की हवा निकल चुकी है क्योकि वह 1998 से मुकदमे कर रहे है जिसमे आजतक एक भी बड़े नेता,अधिकारी को सज़ा नही मिली चाहे वो जयललिता विवाद, 2G घोटाला,फ़र्ज़ी डिग्री/पासपोर्ट हो या अन्य।
.
◆ ऐसे में जनता का स्वामी पर से विश्वास उठने लगा है जोकि कभी स्वामी की दीवानी थी और उन्हें क्रन्तिकारी और युगपुरुष समझती थी। उनके ऊपर सवाल भी उठाये जा रहे कि उनके काम में कोई पारदर्शिता नही है, स्वामी ने आजतक एक भी सबूत सार्वजनिक नही किया है और वह जनता को केवल भाषण सुनाने और मीडिया में बड़ी-बड़ी बाते करने के अलावा कुछ नही करते।
.
◆विशेषज्ञो का मानना है कि- कोई नेता,अधिकारी इतना बड़ा मुर्ख नही होता जो भ्रष्टाचार के सबूत सरकारी कागजो में छोड़कर जायेगा,स्वामी केवल लोगो का टाइम-पास करने और खुद को लोकप्रिय बनाने के लिये मुकदमा करते है ताकि भविष्य में उन्हें कोई मंत्री-पद मिल सके, यदि सबूत है तो सार्वजनिक क्यों नही कर देते ???
.
● यदि भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत है तो फेसबुक,ट्विटर,वेबसाइट पर सबूत को सार्वजनिक क्यों नही करते???
.
●आरोपियों का पब्लिक में नार्को टेस्ट लेने की मांग का हमेशा से विरोध करते है स्वामी।
.
● विरोधियों ने आरोप लगाया कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिये ड्रामा करते है और पर्दे के पीछे आरोपियों से कर लेते है सेटिंग।
.
● जजो से अपने मुकदमो की वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग कभी नही करते सुब्रमण्यम स्वामी
.
===============
■समाधान: भारतीय नागरिको को नेताओ,मंत्रियो के ऊपर निर्भर नही रहना चाहिये (नेता अपने फायदे के लिये दुश्मनो से भी हाथ मिला लेते है) और खुद अच्छे कानूनों को सांसद पर दबाव बनाकर राजकीय राजपत्र में छपवाने का प्रयत्न करना चाहिये जिससे भ्रष्टाचार,अपराध,गरीबी,बेरोजगारी,विदेशी कंपनियों की तानाशाही खत्म हो सके
.
★राईट टू रिकॉल समूह द्वारा प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट इस लिंक में देखे : https://web.facebook.com/notes/459989734191922/ इन कानूनी ड्राफ्टों का अध्ययन करे,अगर देशहित में अच्छे लगे तो अपने नेताओ को ये लिंक SMS द्वारा भेजकर आदेश दे की इन कानूनों को मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री पर दबाव बनाये कि इसे राजकीय राजपत्र में छाप कर लागू किया जाये
.
★जय हिन्द,जय भारत