Pawan Jury BhilwaraRj

धूर्तता
.
काल : लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान
स्थान : आप की अदालत
प्रश्नकर्ता : पेड रजत शर्मा
उत्तरदाता : श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी
.
पेड रजत शर्मा : लोग स्त्री सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है। आपकी सरकार इस सम्बन्ध में क्या कदम उठाएगी ?
.
( रजत शर्मा 12 साल के बच्चे नहीं है। पिछले 30 सालो से राजनैतिक पत्रकार है। वे जानते है कि पुलिस प्रशासन राज्यों का विषय है अत: पीएम किसी राज्य के मामलो में 'तकनिकी' तौर पर हस्तक्षेप नहीं कर सकता। फिर भी उन्होंने मोदी साहेब के निर्देश पर यह सवाल पूछ कर मोदी साहेब को जनता को चकमा देने का मौका दिया )
.
मोदी साहेब : आप कभी नवरात्र में हमारे गुजरात में आइये। वहाँ रात को 2 बजे महिलायें पूरे आभूषण पहन कर अकेली सड़कों से निशचिंतता से निकलती है। बस इतने में समझ लीजिए की क्या नहीं हो सकता।
.
पेड मतलब भाड़े के दर्शक : तालियां
.
( मोदी साहेब भी इस तथ्य से अनभिज्ञ नहीं थे कि पुलिस प्रशासन राज्यों का विषय है। लेकिन उन्होंने सांकेतिक रूप से लोगो के दिमाग में यह सन्देश डालने की कोशिश की कि बस मेरे पीएम बनते ही देश में सबकुछ बदल जाएगा। )
.
सवाल निर्भया के संदर्भ में पूछा गया था और मोदी साहेब के कार्यकाल में 'मीनाक्षी' के साथ ठीक वैसा ही हादसा हो गया। विडंबना यह है कि दिल्ली की पुलिस मोदी साहेब नियंत्रण में ही है। मोदी साहेब के पीएम बनने के बाद बलात्कार के मामलो में कोई कमी नहीं आई और वीभत्स हादसे जारी है।
.