Pawan Jury BhilwaraRj
मैं सभी कार्यकर्ताओ और नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे एक फेसबुक ग्रुप बनाएं और उसमे उन सभी क़ानून ड्राफ्ट्स की सूची रखें जिनका आप समर्थन करते है।
.
जब भी आप किसी कानूनी ड्राफ्ट को किसी की फेसबुक वाल पर देखते है और उसका समर्थन करते है तो अमुक कानूनी ड्राफ्ट को इस ग्रुप पर कॉपी या शेयर करें। इस ग्रुप पर जो भी क़ानून ड्राफ्ट आप रखते है उन पोस्ट्स के लिंक की एक सूची बनाये और सूची वाले पोस्ट को PINNED करें। इससे यह पोस्ट आपके ग्रुप में हमेशा शीर्ष पर बना रहेगा। अब इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में अपनी फेसबुक वाल पर रखे गए क़ानून ड्राफ्ट का लिंक रखे, तथा यह लिखे कि मैं इस क़ानून ड्राफ्ट का समर्थन करता हूँ। यह इस बात का सबूत होगा कि आपने इस कानून का समर्थन किया है।
.
जब आप किसी क़ानून ड्राफ्ट को अपनी फेसबुक वॉल पर रखते है तो जैसे जैसे आप नए पोस्ट करते जाएंगे ये नए पोस्ट आपके पुराने पोस्ट को पीछे धकेल देंगे और कोई व्यक्ति जब आपकी प्रोफाइल देखेगा तो वह क़ानून ड्राफ्ट के पोस्ट को पढ़ नहीं पाएगा। उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आप 100 क़ानून ड्राफ्ट्स का समर्थन करते है और आपकी वॉल पर कुल 5000 पोस्ट्स है, तो जब कोई व्यक्ति आपकी वाळ देखेगा तो वह इन महत्त्वपूर्ण 100 पोस्ट्स को देख नहीं पाएगा। क्योंकि आपके 100 पोस्ट्स इन अन्य 5000 पोस्ट्स के बीच खो गए है।
.
समाधान ?
.
इसके लिए मेरे द्वारा प्रस्तावित समाधान यह है कि प्रत्येक नागरिक कार्यकर्ता एक फेसबुक ग्रुप बना सकता है, जिसमे वह सिर्फ उन कानूनों ड्राफ्ट्स को रखे जिनका वह समर्थन करता है। और इस ग्रुप का लिंक अपने फेसबुक प्रोफ़ाइल के कवर पेज के विवरण खण्ड में रखा जा सकता है !!!
.
तो इस प्रकार किसी कार्यकर्ता को क़ानून ड्राफ्ट्स को अपनी वॉल पर और क़ानून ड्राफ्ट्स के लिए बनाये गए ग्रुप पर शेयर करना चाहिए।
.
इस समस्या के लिए मैंने पहले जो समाधान सुझाया था वह इस प्रकार है --- प्रत्येक कार्यकर्ता नागरिक को अपने नोट्स सेक्शन में के नोट बनाना चाहिए और उस नोट में उन कानूनों के लिंक्स की सूची रखनी चाहिए जिनका वह समर्थन करता है। नोट बनाने का तरीका फेसबुक ग्रुप बनाने से बेहतर है, किन्तु यह ज्यादा जटिल है, क्योंकि किसी स्टेटस को नोट सेक्शन में शेयर नहीं किया जा सकता। नोट बनाने के लिए पोस्ट को कॉपी करके नोट सेक्शन में पेस्ट करना होता है, तथा कॉपी पेस्ट में लिंक होने से समस्या आती है। लेकिन नोट बनाना बेहतर इसीलिए है क्योंकि इससे कोई भी व्यक्ति आसानी से नोट्स सेक्शन में जाकर सभी क़ानून ड्राफ्ट्स की सूची देख सकता है। लेकिन लिंक्स के कॉपी पेस्ट में दिक्कत आने से सेलफोन से फेसबुक चलाने वाले कई यूजर नोट्स नहीं बना पाते। इसीलिए जिनको नोट्स बनाने में समस्या हो उन्हें इस प्रकार का फेसबुक ग्रुप बनाना चाहिए।
.
https://web.facebook.com/groups/1573402356292811/
_________________________