Pawan Jury BhilwaraRj

FBCPBA --- कवर पिक्चर बनाने के लिए प्रक्रिया
.
'फेसबुक कवर पिक्चर बेस्ड एक्टिविस्म' क़ानून ड्राफ्ट्स के प्रचार का अभिनव तरीका है। इसके बारे में कुछ प्राथमिक और तकनीकी जानकारी :
.
फेसबुक प्रत्येक यूजर का एक प्रिंट/इलेक्ट्रोनिक समाचार चैनल है। जिस पर यूजर अपने समाचार/विचार/प्रतिक्रियाएं प्रसारित करता है। कुछ राजनैतिक कार्यकर्ता जो देश कि व्यवस्था को बेहतर बनाना चाहते है, वे अपने इस मिडिया चैनल का इस्तेमाल समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कानून ड्राफ्ट्स के प्रचार में करते है, जबकि कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता किन्ही संगठनो/पार्टियों आदि के समर्थन या विरोध में प्रतिक्रियाएं या सूचनाए प्रसारित करते है, तथा कुछ सामाजिक कार्यकर्ता नैतिक प्रवचन/फूल पत्तियां/आयुर्वेद के नुस्खे/धार्मिक सन्देश आदि से सम्बन्धीत विवरण साझा करते है। FBCPBA विशेष रूप से राजनैतिक कार्यकर्ताओं के लिए बेहद जरुरी और उपयोगी मॉडल है। हालांकि शेष नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी FBCPBA का इस्तेमाल करके अपने फेसबुक चैनल का उपयोग देश की व्यवस्था सुधारने में कर सकते है। और उन्हें ऐसा करना भी चाहिए। देश सबका है। और प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह देश के कानूनों को सुधारने में अपना सहयोग करे।
.
=======
.
1. एक नोट 'आदेशो की सूची, जो मैंने अपने सांसद को भेजे है' या 'क़ानून ड्राफ्ट्स जिनका मैं समर्थन करता हूँ' शीर्षक से बनाए तथा इस नोट में उन सभी कानूनों के लिंक(*) रखें जिनका आप समर्थन करते है।

स्पष्टीकरण - नोट बनाना इसीलिए जरुरी है क्योंकि यदि आप कानूनों की सूची अपनी वाल पर पोस्ट करेंगे तो चूंकि फेसबुक में हेडिंग या तिथि के हिसाब से किसी की वाल पर जाकर किसी पोस्ट को सर्च करने का ऑप्शन नही है, अत: कुछ समय बाद उन्हें ढूंढना मुश्किल हो जाता है, अत: नया विजिटर उन्हें देख नही पायेगा। जबकि हमारा उद्देश्य होना चाहिये कि जो जानकारी हम किसी नये यूजर को देना चाहते है उसे वह जानकारी आसानी से मिल जाए। इसीलिए नोट बनाना बेहद आवश्यक है। नोट सेक्शन में जाकर किसी भी समय नोट देखा जा सकता है।

(*)क़ानून ड्राफ्ट्स के लिए आप किसी भी कार्यकर्ता की वाल से क़ानून ड्राफ्ट्स कोपी करके अपनी वाल पर पेस्ट कर सकते है। फिर इनका लिंक नोट में रख सकते है।

2. यदि आप उन सभी कानून ड्राफ्ट्स के लिए अलग से नोट्स बनाते है जिनका आप समर्थन करते है, तो भी आपको सभी कानूनों के लिंक की सूची का एक नोट बनाना चाहिए।

स्पष्टीकरण - क्योंकि एसी 'सूची' के नोट के अभाव में जब आप अन्य विषयों से सम्बंधित नोट बनायेंगे तो पुराने नोट्स (कानूनों के नोट्स) नोट्स सेक्शन में क्रमिक रूप से पीछे चले जायेंगे। अत: जो भी विजिटर आपके नोट्स सेक्शन में जाएगा वह क़ानून ड्राफ्ट्स के नोट देखने से वंचित रह जाएगा, या इन कानूनों को देखने की उसकी संभावना घट जायेगी। जबकि क़ानून ड्राफ्ट्स कि 'सूची' के नोट में नये क़ानून एड होते रहने से यह 'एडिट' होता रहेगा और नोट्स सेक्शन में हमेशा सबसे ऊपर या काफी ऊपर दिखाई देगा।
.
3. अपने फेसबुक चैनल के कवर पिक्चर पर स्पष्ट रूप से 'बोल्ड फोंट्स' में लिखा होना चाहिए कि "मैं जिन कानूनों का समर्थन करता हूँ, उनकी सूची देखने के लिए इस पिक्चर पर क्लिक करें"

स्पष्टीकरण - "मैं जिन कानूनों का समर्थन करता हूँ, उनकी सूची देखने के लिए इस पिक्चर पर क्लिक करें" वाक्य कवर पिक्चर पर इस तरह रखा जाना चाहिए कि इस वाक्य को कवर पिक्चर को क्लिक किये बिना भी पढ़ा जा सके। यह बहुत जरुरी है। यदि यह वाक्य कवर पिक्चर को क्लिक करने से ही दिखाई देता है तो आपके फेसबुक चैनल का दर्शक इसे पढ़ नही पायेगा, अत: वह कवर पोस्टर को क्लिक भी नही करेगा। इसके लिए जब आप कवर पोस्टर को अपडेट करें तो आपको कवर पोस्टर पर एक केप्शन 'drag picture to adjust' दिखाई देगा, इसका प्रयोग करके आप पिक्चर को इस तरह एडजस्ट कर सकते है कि यह वाक्य स्पष्ट रूप से देखाई दे। कवर पोस्टर पर अन्य विवरण छोटे अक्षरों में भी रखा जा सकता है। किन्तु "मैं जिन कानूनों का समर्थन करता हूँ, उनकी सूची देखने के लिए इस पिक्चर पर क्लिक करें" वाक्य स्पष्ट नजर आना चाहिए।
.
4. जहां तक हो सके कवर पोस्टर को सिंपल और प्लेन बना कर रखें, ताकि इमेज लोड करने में यूजर के कम बाइट्स खर्च हो।

स्पष्टीकरण - कवर पोस्टर में यदि आप ढेर सारे रंगों और चित्रों का इस्तेमाल करेंगे तो फ़ाइल की साइज़ बढ़ जायेगी, जिससे मोबाइल से फेसबुक चलाने वालो और 2g का प्रयोग करने वाले यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बड़ी फ़ाइल होने से वह लोड होने में वक्त लेगी और यूजर का व्यर्थ समय/डाटा जाया होगा।
.
5. इस कवर पोस्टर के डिस्क्रिप्शन में उस नोट का लिंक 'सबसे पहले' रखा जाना चाहिए जिस नोट में आपने क़ानून ड्राफ्ट्स के लिंक्स की सूची रखी है। शेष विवरण जो भी आप रखना चाहते है बाद में रखा जाना चाहिए।

स्पष्टीकरण - यह सबसे जरुरी है। ऐसा करने से, जो कोई कवर पोस्टर पर क्लिक करेगा उसे 'सबसे पहले' कानूनों के लिंक दिखाई देंगे। यदि आप अन्य विवरण दर्ज करते है तो उन्हें कानूनों के लिंक के निचे दर्ज करे, ताकि विजिटर के कानून ड्राफ्ट्स देखने की संभावनाए बढ़ जाए। यदि आप इस विवरण में उन सभी कानूनों के लिंक दर्ज करते है जिनका आप समर्थन करते है, तो क्योंकि वक्त के साथ साथ नये क़ानून ड्राफ्ट्स जुड़ते चले जायेंगे, अत: नये क़ानून जोड़ने के लिए आपको डिस्क्रिप्शन को एडिट करते रहना होगा। अत: मेरे विचार में डिस्क्रिप्शन में कानूनों की 'सूची' के नोट का लिंक रखा जाना उचित है।
.
6. यदि आप अपना कवर पोस्टर बनाने में समर्थ नही है तो इसी तरह के किसी अन्य यूजर के कवर पोस्टर कि इमेज को डाउनलोड करके अपने कवर पोस्टर पर अपलोड कर सकते है। लेकिन इसके डिस्क्रिप्शन में स्वयं के नोट का ही लिंक रखें, अन्य का नही।
.
7. मोबाइल फोन से फेसबुक चलाने वालो को नोट्स बनाने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि नई फेसबुक एप्लीकेशन में नोट्स सेक्शन को सर्च करना काफी मुश्किल है, या शायद है ही नही। इसके लिए पुरानी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके या अन्य ब्राउजर से फेसबुक खोलकर नोट बनाया जा सकता है। ( कौन एप्लीकेशन से कैसे नोट सेक्शन खोला जा सकता है, इस सम्बन्ध में जिसे जानकारी हो वे इसका 'रूट' इस पोस्ट के कमेन्ट बॉक्स में रख सकते है, ताकि मोबाइल यूजर्स को सुविधा रहे)
.
8. यदि आप मोबाइल पर नोट्स नही बना पा रहे है तो एक बार किसी कम्प्यूटर पर बैठकर इस नोट को बनाए। एक बार नोट्स बनाने से सदा के लिए सभी विजिटर्स को आपके द्वारा समर्थित कानूनों को देखने कि सुविधा रहेगी, तथा कवर पोस्टर पर इसका लिंक रखने से आपके फेसबुक चैनल पर देश की विभिन्न समस्याओं के समाधान के क़ानून ड्राफ्ट्स सभी यूजर्स के लिए 24*7 उपलब्ध रहेंगे।
.
https://web.facebook.com/photo.php?fbid=911238535661050&set=a.227009877417256.48763.100003247365514&type=3&theater

______________________________