Pawan Jury BhilwaraRj

कार्यकर्ता बन्धुओ ,
.
कृपया अपना कवर पेज इस तरह से बनाएं
.
इस पेज में निम्नलिखित विवरण लिखा हुआ होना चाहिए :
.
======
.
मैं जिन ‘क़ानून ड्राफ्ट्स’ का समर्थन करता हूँ, उनकी सूची और विवरण देखने के लिए कृपया इस Cover Picture पर क्लिक करे ।
.
मैं भारत के सभी मतदाताओ से आग्रह करता हूँ कि, जो भी नागरिक भारत की कानून व्यवस्था में सुधार लाना चाहते है वे अपनी Cover Picture पर इस तरह की जानकारी रखें । यह आवश्यक है कि Cover Picture के 1/3 हिस्से में उपरोक्त दो पेराग्राफ हो, तथा इस Cover Picture के विवरण में उन कानूनो के लिंक रखे जाएं जिनका आप समर्थन करते है। शेष 2/3 भाग का उपयोग आप अपनी रुचि के अनुसार कर सकते है ।

.
मेरे बारे में : वन्दे मातरम्। [ जिन कानूनो का आप समर्थन करते है, और उन्हें लागू करवाने के लिए आप क्या कर रहे है, आदि का के बारे में ]
.
=======
.
और इस फोटो के 'विवरण' में उन कानूनो के लिंक दर्ज करे जिनका आप समर्थन करते है। उदाहरण के लिए आप मेरा कवर पेज देख सकते है।
.
=======
.
01. उन प्रस्तावित कानूनो की सूची जिन कानूनो का मैं सार्वजनिक रूप से समर्थन करता हूँ -- https://web.facebook.com/notes/809761655808739
.
02. भारत में अच्छे कानूनो को लागू करवाने के लिए आप क्या कर सकते है -- (संबंधित लिंक जल्दी ही उपलब्ध होगा)
.
03. भारत में राईट टू रिकॉल कानूनो को लागू करवाने के लिए आप फेसबुक/ट्विटर पर क्या गतिविधियाँ कर सकते है -- (संबंधित लिंक जल्दी ही उपलब्ध होगा)
.
04. राईट टू रिकॉल कानूनो को लागू करवाने के लिए आप इंटरनेट के अलावा कौनसी गतिविधियाँ संचालित कर सकते है -- (संबंधित लिंक जल्दी ही उपलब्ध होगा)
.
=======
.
देश के कानूनो को सुधारने में रुचि रखने वाले सभी नागरिको से मैं आग्रह करूँगा कि वे अपनी फेसबुक प्रोफाइल का cover page इस तरह का बनाएं। cover page के 1/3 हिस्से में यह जानकारी अवश्य रखी जानी चाहिए कि आप जिन कानूनो का समर्थन करते है, उनके लिंक इस फोटो के विवरण में दर्ज किये गए है। साथ ही विवरण में इन कानूनो के लिंक भी दर्ज किये जाने चाहिए।
.
==========
.
कुल मिलाकर हम सभी से एक जैसा कवर पेज बनाने के लिए कह रहे है। इस कवर पेज में राईट टू रिकॉल कानूनो के ड्राफ्ट ही दर्ज किये जाए, यह आवश्यक नहीं है। जो भी व्यक्ति जिन कानूनो का समर्थन करता है , वह उन कानूनो को अपने कवर पेज पर रख सकता है। इस तरीके से वे सभी लोग स्पष्टतया निकालकर सामने आ जाएंगे , जो किसी भी प्रकार के क़ानून ड्राफ्ट्स का समर्थन नहीं करते और सिर्फ नेताओ या संगठनो का ही समर्थन करते है। और फिर फेसबुक एप्लीकेशन का प्रयोग करके यह जान सकते है कि कितने नागरिक किन क़ानून ड्राफ्ट्स का समर्थन कर रहे है।
.
और बाद में हमें सिर्फ यह साबित करना होगा कि राईट टू रिकॉल ग्रुप के कानूनी ड्राफ्ट्स अन्य ड्राफ्ट्स से ज्यादा बेहतर है। और मामले में कोई प्रतिस्पर्धा नही है --- क्योंकि ज्यादातर वरिष्ठ कार्यकर्ताओ, नेताओ, संगठनो अादि ने अब तक कोई भी ड्राफ्ट प्रस्तुत नही किये है। असल में इनके एजेंडे में देश की क़ानून व्यवस्था सुधारना शामिल ही नही है। ये सभी लोग सिर्फ खुद को और अपने संगठन को बढ़ाने के एजेंडे पर ही कार्य कर रहे है।
.
__________________________________