Pawan Jury BhilwaraRj
देश के मिडिया का शोसल मिडिया कर्मियों ने दो गुटो में विभाजन कर दिया है। ज़ी न्यूज, टाइम्स नाउ, इण्डिया टीवी आदि एक तरफ है, एनडीटीवी, एबीपी, आजतक आदि दूसरी तरफ। नए हीरो सुधीर चौधरी है जबकि रविश कुमार विलेन नंबर वन है।
.
भाजपाइयों का कहना है कि 'जी न्यूज एवं अन्य' गुट राष्ट्रवादी है जबकि 'एनडीटीवी और अन्य' गद्दार है।
.
कांग्रेसियों का कहना है कि रविश एंड कम्पनी हीरो है, जबकि सुधीर चौधरी सरकार के हाथों बिक चुके है।
.
कुछ मिडिया समूह बीजेपी की तरफ है, और कुछ बीजेपी के खिलाफ। लेकिन देश भारत की तरफ से प्रसारण करने वाला कोई मिडिया समूह नही है।
.
==========
.
वस्तु स्थिति यह है कि, एक गुट को बीजेपी ज्यादा पैसा खिला रही है अत: वह सरकार के गाने गा रहा है, जबकि दूसरे गुट को कांग्रेस के प्रायोजक पैसा दे रहे है। लेकिन ये गुटबाजी परिस्थितिजन्य है, क्योंकि सभी मिडिया समूहों की नालें बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में गडी हुयी है।
.
अधिक जानकारी के लिए यह लेख पढ़े :
मिडिया खबरे छुपाने के कारोबार में है --- https://web.facebook.com/notes/872127672905470
.
_____________________________