Pawan Jury BhilwaraRj
'ये नया नुस्खा है, बीमार भी कर सकता है'
________________
.
सड़क किनारे एक झुण्ड खड़ा है। दस बारह लोग है। सभी के हाथो में तिरंगा लहरा रहा है, और सभी भारत जिंदाबाद के नारे लगा रहे है। इनमे से असली देशभक्त को आप कैसे पहचानेंगे ?
.
उनकी जामा तलाशी लीजिये। जिसकी जेब से पंजे की, झाड़ू की या हसियें/हथौडी की टोपी निकलेगी वह फिलहाल देशभक्त नहीं है। कमल की टोपी वाले टेम्परेरी देशभक्त है। लेकिन जिसकी जेब से मोदी के नाम की टोपी निकले वह असली देशभक्त होने का दावेदार है। पंजे वाले पिछले 60 साल तक लगातार देशभक्त बने रहे पर फिलहाल निर्वासित है।
.
कुछ मौसमी देशभक्त भी आते जाते रहते है। अन्ना इसी श्रेणी में थे। आजकल उनकी देशभक्ति का अलाव ठंडा पड़ा है। वे कभी भी तूफानी अंदाज में देशभक्ति की झालर पहन कर टीवी चैनल्स के माध्यम से देश पर हमला करके देशभक्ति के शोले फिर से भड़का सकते है।
.
राज्य वार देखें तो फिलवक्त दिल्ली में झाड़ू वाले, यूपी में सायकल वाले, और बिहार में तीर वाले देशभक्त है। पर केंद्रीय राजनीति के संदर्भ में दिल्ली और बिहार वाले 'गद्दार' निकल चुके है, और जल्दी ही पूरा पंजाब भी गद्दार हो जाने वाला है !!
.
परमानेंट देशभक्त संघी है। असल में संघी सुपर देशभक्त है। राष्ट्रवाद और देश भक्ति का बापी पट्टा उन्ही के पास है !!!
.
जो इनमे से किसी भी पार्टी से नहीं है, मतलब आम नागरिक है, उसे चाहे तो ये सभी पीट पाट कर देशभक्ति का पाठ पढ़ा सकते है।
.
===
.
दरअसल सभी राजनीतिक पार्टियों का कद देशभक्ति से ऊपर निकल चुका है।
.