Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
Pawan Jury BhilwaraRj:
BhilwaraSms.in वेबसाइट पर हम टीसीपी क़ानून के लिए नागरिको का अधिकृत समर्थन इकठ्ठा कर रहे है। यदि आप भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के मतदाता है तथा टीसीपी क़ानून की तीनो धाराओं का समर्थन करते है तो अपना समर्थन इस वेबसाईट पर दर्ज करें, ताकि नागरिको की अधिकृत मांग को संगठित रूप से प्रधानमन्त्री और सांसद के सम्मुख रखा जा सके। जब ज्यादा से ज्यादा नागरिक प्रामाणिक रूप से अपना समर्थन दर्ज करेंगे तो प्रधानमंत्री जनमत का सम्मान करते हुए इस क़ानून को गैजेट में प्रकाशित कर देंगे।
.
टी.सी.पी के लिए वोटर आई.डी. समर्थन दर्ज करवाने की प्रक्रिया
इस फोन नंबर 07737593500 पर अपने मोबाइल से नीचे बताये अनुसार 2 एस.एम.एस. भेजें -
*आपकी-वोटर-आई.डी-संख्या*
(उदाहरण - यदि आपका वोटर आई डी नंबर RJ/06/234567 है तो पहले स्टार का चिन्ह * टाइप करे, फिर अपना वोटर आई डी नंबर टाईप करके फिर से स्टार का चिन्ह * टाइप करें। ऐसे --- *RJ/06/234567* । अब यह एस.एम.एस इस नंबर पर भेज दें : 07737593500)
टी.सी.पी कानून का समर्थन कोड 0011 है, अत: अब दूसरा एस.एम.एस भेजें जिसमें 0011 टाइप करें और यह एस.एम.एस इस नंबर पर भेज दें : 07737593500
(स्पष्टीकरण -- इस एस.एम.एस में आपको सिर्फ 0011 ही लिखना है, और कुछ भी नही लिखना है।)
टिपन्नी :- इस प्रकार पहले एस.एम.एस. में 2 * चिन्हों के बीच अपनी वोटर आई.डी. संख्या तथा दूसरे एस.एम.एस में टी.सी.पी. का समर्थन कोड 0011 टाइप करके भेजने से वेबसाईट पर आपका समर्थन दर्ज हो जायेगा | हमारे कार्यकर्ता वैध वोटर आई.डी. को पंजीकृत कर लेंगे जिसके बाद समर्थकों की सूची इस लिंक पर देखी जा सकती है - bhilwarasms.in/showcodes.php
.
प्रधानमन्त्री तथा सांसद महोदय,
हम आपसे मांग कर रहे है कि टीसीपी क़ानून के इस प्रस्तावित क़ानून ड्राफ्ट को गैजेट में प्रकाशित किया जाए।
.
==========ड्राफ्ट का प्रारम्भ=======
1. [कलेक्टर के लिए निर्देश]
कोई भी नागरिक मतदाता यदि जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित कोई शिकायत या प्रस्ताव शपथपत्र के माध्यम से प्रस्तुत करता है तो, कलेक्टर उस शपथपत्र को 20 रूपये प्रति पृष्ठ की दर से शुल्क लेकर दर्ज करके सीरियल नंबर के साथ एक रसीद जारी करेगा, तथा इस शपथपत्र को स्कैन करके शपथपत्र प्रस्तुतकर्ता की मतदाता संख्या के साथ प्रधानमन्त्री की वेबसाइट पर रखेगा, ताकि कोई भी नागरिक इस अर्जी को बिना लॉग इन के देख सके।
.
2. [पटवारी या तलाटी के लिए निर्देश]
कोई भी नागरिक मतदाता यदि धारा-1 के तहत प्रस्तुत किये गए किसी शपथपत्र पर आपनी 'हाँ' या 'ना' दर्ज कराने के लिए मतदाता पहचान पत्र के साथ पटवारी कार्यालय में आता है तो पटवारी 3 रुपये का शुल्क लेकर कंप्यूटर में मतदाता की हाँ/ना को उसकी मतदाता पहचान संख्या के साथ दर्ज करेगा, तथा मतदाता को इसकी एक रसीद देगा। पटवारी नागरिक की हाँ/ना को उसकी मतदाता संख्या के साथ प्रधानमन्त्री की वेबसाइट पर भी रखेगा। बीपीएल कार्ड धारक के लिए देय शुल्क 1 रू होगा।
.
3. [सभी के लिए निर्देश]
ये प्रक्रिया कोई जनमत-संग्रह या रेफेरेंडम नहीं है। मतदाताओ द्वारा दर्ज की गयी हाँ/ना किसी भी अधिकारी, मंत्री, जज, सांसद, विधायक आदि पर बाध्यकारी नहीं है। यदि भारत के 40 करोड़ नागरिक मतदाता किसी शपथपत्र पर हाँ दर्ज कर देते है तो प्रधानमंत्री उस शपथपत्र पर कार्यवाही कर भी सकते हैं या ऐसा करना उनके लिए जरूरी नहीं है, या प्रधानमंत्री इस्तीफा दे सकते है। प्रधानमन्त्री का निर्णय अंतिम होगा।
.
====== ड्राफ्ट की समाप्ति ==========
.
यदि आप इस क़ानून का समर्थन करते है तो अपने सांसद को मोबाइल द्वारा यह एसएमएस भेजे -- 'Hon MP, I order you to print mentioned law draft in BhilwaraSms.in, voter ID ######'
.