Pawan Jury BhilwaraRj
'जनता की आवाज - पारदर्शी शिकायत प्रणाली' -- टीसीपी
.
इस वेबसाइट पर हम टीसीपी क़ानून के लिए नागरिको का अधिकृत समर्थन इकठ्ठा कर रहे है। यदि आप भारत के मतदाता है तथा निचे दिए गए प्रस्तावित टीसीपी क़ानून की तीनो धाराओं का समर्थन करते है तो अपना समर्थन यहां दर्ज करें, ताकि नागरिको की अधिकृत मांग को संगठित रूप से प्रधानमन्त्री और सांसद के सम्मुख रखा जा सके। जब ज्यादा से ज्यादा नागरिक प्रामाणिक रूप से अपना समर्थन दर्ज करेंगे तो प्रधानमंत्री जनमत का सम्मान करते हुए इस क़ानून को गैजेट में प्रकाशित कर देंगे।
.
धरने, जुलुस, प्रदर्शन, अनशन आदि तरीके असंगठित है, अत: कभी भी यह मालूम नही चल पाता कि किसी मांग को कितने नागरिको का समर्थन हासिल है। यदि आप भीलवाड़ा क्षेत्र के मतदाता नहीं है तो अपना समर्थन smstoneta.com पर दर्ज कर सकते है।
.
समर्थन दर्ज करवाने की प्रक्रिया
1. *मतदाता संख्या* लिखकर इस नंबर पर एसएमएस भेजे : 7737593500
( उदाहरण - यदि आपका वोटर आई डी नंबर RJ/06/234567 है तो पहले स्टार का चिन्ह * टाइप करे, फिर अपना वोटर आई डी नंबर टाईप करके फिर से स्टार का चिन्ह * टाइप करे। ऐसे --- *RJ/06/234567* । अब यह एसएमएस इस नंबर पर भेज दे : 7737593500
2. टीसीपी क़ानून का कोड 0011 है, अत: अब दूसरा एसएमएस भेजे जिसमे 0011 टाइप करे और यह एसएमएस इस नंबर पर भेज दें : 7737593500
(स्पष्टीकरण -- इस एसएमएस में आपको सिर्फ 0011 ही लिखना है, और कुछ भी नही लिखना है।)
.
ये दो एसएमएस भेजने से यह वेबसाइट टीसीपी क़ानून को दिए आपके समर्थन को दर्ज कर लेगी और आपका नाम आपकी वोटर आई डी संख्या के साथ इस वेबसाइट पर दिखेगा। आप जब चाहे अपने समर्थन को फिर से रद्द कर सकते है। अपना समर्थन रद्द करने के लिए 0010 टाइप करके इसी नंबर पर एसएमएस भेजें। यदि आप अन्य कानूनो पर भी समर्थन दर्ज करवाना चाहते है तो smstoneta.com वेबसाईट देखें।
.
_____________
सिर्फ तीन धाराओं का यह क़ानून भ्रष्टाचार, गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं को केवल 4 महीनों में हल कर देगा। इस क़ानून के लागू होने से भारत के नागरिक अपनी बात अधिकृत, पारदर्शी और संगठित तरीके से प्रधानमन्त्री के सम्मुख रख सकेंगे।
.
प्रधानमन्त्री तथा सांसद महोदय,
हम आपसे मांग कर रहे है कि टीसीपी क़ानून के इस प्रस्तावित क़ानून ड्राफ्ट को गैजेट में प्रकाशित किया जाए।
.
==========ड्राफ्ट का प्रारम्भ=======
1. [कलेक्टर के लिए निर्देश]
कोई भी नागरिक मतदाता यदि जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित कोई शिकायत या प्रस्ताव शपथपत्र के माध्यम से प्रस्तुत करता है तो, कलेक्टर उस शपथपत्र को 20 रूपये प्रति पृष्ठ की दर से शुल्क लेकर दर्ज करके सीरियल नंबर के साथ एक रसीद जारी करेगा, तथा इस शपथपत्र को स्कैन करके शपथपत्र प्रस्तुतकर्ता की मतदाता संख्या के साथ प्रधानमन्त्री की वेबसाइट पर रखेगा, ताकि कोई भी नागरिक इस अर्जी को बिना लॉग इन के देख सके।
2.
[पटवारी या तलाटी के लिए निर्देश]
(2.1) कोई भी नागरिक मतदाता यदि धारा-1 के तहत प्रस्तुत किये गए किसी शपथपत्र पर आपनी 'हाँ' या 'ना' दर्ज कराने के लिए मतदाता पहचान पत्र के साथ पटवारी कार्यालय में आता है तो पटवारी 3 रुपये का शुल्क लेकर कंप्यूटर में मतदाता की हाँ/ना को उसकी मतदाता पहचान संख्या के साथ दर्ज करेगा, तथा मतदाता को इसकी एक रसीद देगा। पटवारी नागरिक की हाँ/ना को उसकी मतदाता संख्या के साथ प्रधानमन्त्री की वेबसाइट पर भी रखेगा। बीपीएल कार्ड धारक के लिए देय शुल्क 1 रू होगा।
.
(2.2) नागरिक पटवारी के दफ्तर जाकर किसी भी दिन अपनी 'हाँ' या 'ना' बिना कोई शुल्क दिए रद्द कर सकता है या तीन रुपये देकर बदल सकता है।
.
(2.3) कलेक्टर एक ऐसा सिस्टम बना सकता है, जिससे मतदाता का फोटो तथा अंगुलीयों की छाप को रसीद पर डाला जा सके, तथा मतदाता द्वारा दर्ज की गयी हाँ/ना की पुष्टि का एसएमएस उसके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस द्वारा भेजा जा सके।
.
(2.4) प्रधानमंत्री एक ऐसा सिस्टम बना सकते है, जिससे मतदाता अपनी हाँ/ना 10 पैसे देकर एस.एम.एस. द्वारा दर्ज कर सके।
.
3. [सभी के लिए निर्देश]
ये प्रक्रिया कोई जनमत-संग्रह या रेफेरेंडम नहीं है। मतदाताओ द्वारा दर्ज की गयी हाँ/ना किसी भी अधिकारी, मंत्री, जज, सांसद, विधायक आदि पर बाध्यकारी नहीं है। यदि भारत के 40 करोड़ नागरिक मतदाता किसी शपथपत्र पर हाँ दर्ज कर देते है तो प्रधानमंत्री उस शपथपत्र पर कार्यवाही कर भी सकते हैं या ऐसा करना उनके लिए जरूरी नहीं है, या प्रधानमंत्री इस्तीफा दे सकते है। प्रधानमन्त्री का निर्णय अंतिम होगा।
.
====== ड्राफ्ट की समाप्ति ==========
.
यदि आप इस क़ानून का समर्थन करते है तो अपने सांसद को मोबाइल द्वारा यह एसएमएस भेजे -- 'Hon MP, I order you to print mentioned law draft in BhilwaraSms.in, voter ID ######'
.
इस क़ानून के गैजेट में प्रकाशित होने से देश का कोई भी नागरिक शिकायत, सुझाव, प्रस्ताव आदि प्रधानमन्त्री की वेबसाइट पर रख सकेगा और करोड़ो नागरिक उस प्रस्ताव पर अपनी सहमति/असहमति दर्ज करवा सकेगें। अत: यह क़ानून देश के सभी नागरिको को प्रामाणिक और संगठित रूप से अपनी बात सरकार के सम्मुख रखने का अवसर उपलब्ध करवाएगा।
.
*अपने सांसद को एसएमएस भेजने के लिए आप खुद के लिंक का भी इस्तेमाल कर सकते है। ऐसा करने के लिए टीसीपी की उपरोक्त तीनो धाराओ को कॉपी करके अपनी फेसबुक वाल पर पेस्ट कर लें, और उस पेज का लिंक अपने सांसद को भेज दें।
.
_______________________________