Pawan Jury BhilwaraRj

गुजरात नगरपालिका चुनावी नतीजे बताते है कि अपने भ्रष्ट रवैये के कारण भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को सत्ता में आने से रोकने में नाकाम रहेगी। और भी बुरा यह होगा कि इन दोनों पार्टियों से ऊबे हुए ज्यादातर मतदाता विकल्प के अभाव में पेड मिडिया की चपेट में आकर आम आदमी पार्टी और योगेन्द्र यादव तथा प्रशांत भूषण द्वारा जल्दी ही शुरू की जाने वाली नई पार्टी जैसी राष्ट्र विरोधी पार्टियों को वोट करेंगे।
.
कार्यकर्ताओ को चाहिए कि यदि वे देश को बचाना चाहते है तो उन्हें ऐसी राष्ट्रवादी पार्टी को बढ़ावा देना चाहिए जो भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, कमजोर होती सेना और स्वदेशी तकनीक के अभाव जैसी समस्याओ को दूर करने के आवश्यक कानूनो का समर्थन करे।
.
ऐसी पार्टी जिसका मानना हो कि भारत के नागरिको के पास बहुमत द्वारा अपने भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और जजो को नौकरी से निकालने का अधिकार होना चाहिए। और उस पार्टी ने इसके लिए प्रक्रियाएं भी प्रस्तावित की हो।
.
ऐसी पार्टी जो यह मानती हो कि देश की खनिज सम्पदाओ पर नागरिको का अधिकार है तथा खनन से प्राप्त रॉयल्टी और सरकारी भूमि का किराया सीधे नागरिको के खाते में जमा किया जाना चाहिए।
.
ऐसी पार्टी जो दंड देने की शक्ति नागरिको की ज्यूरी को देने का समर्थन करती हो।
.
ऐसी पार्टी जो विदेशी कम्पनियो को दी जा रही कर मुक्त निवेश की छूटो का विरोध करती हो और रेल, रक्षा, संचार, मिडिया, कृषि आदि क्षेत्रो में विदेशी निवेश का विरोध करती हो।
.
ऐसी पार्टी जिसने भारत की सेना को मजबूत बनाने और स्वदेशी आधुनिक हथियारों के उत्पादन के लिए आवश्यक कानूनी ड्राफ्ट्स प्रस्तावित किये हो।
.
ऐसी पार्टी जो यह मानती हो कि बड़े घोटालेबाजो और अपराधियों का सार्वजनिक नार्को टेस्ट लिया जाना चाहिए।
.
ऐसी पार्टी जिसने हिन्दू धर्म के प्रशासन को सिख धर्म की तरह मजबूत बनाने और मंदिरो को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने के लिए कानूनी ड्राफ्ट दिए हो।
.
=======
.
भले ही आप ऐसी पार्टी का राजनैतिक समर्थन न करें, किन्तु यदि आप देश को राष्ट्र विरोधी तत्वों से बचाना चाहते है तो अपने सांसद से ऊपर दी गयी क़ानून प्रक्रियाओ की मांग करे, ताकि जन दबाव द्वारा देश में इन क़ानून प्रक्रियाओ को लागू करवा कर देश की गंभीर समस्याओ का समाधान किया जा सके।
.
_________________________________