Pawan Jury BhilwaraRj
नेट निष्पक्षता या नेट न्युट्रिलिटी को बनाये रखने के लिए सांसद को भेजे जाने वाले एसएमएस का ड्राफ्ट
.
भारत के नागरिको,
.
ट्राई (दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) एक ऐसा सरकारी आदेश जारी कर सकता है जिससे इन्टरनेट कम्पनियाँ अलग-अलग वेबसाईट को खोलने के लिए अलग-अलग रेट लगा सकेगी | इससे नागरिकों और देश को हानि होगी | फेसबुक और अमेजन जैसी बड़ी कम्पनिया फोन कम्पनियो से तथा आपस में गठजोड़ बनाकर एक पैकेज तैयार कर लेगी जिसके लिए यूजर्स को कम पैसे चुकाने होंगे या बिलकुल नहीं चुकाने होंगे, जबकि इससे छोटी कम्पनियो की वेबसाइट को खोलना महंगा हो जाएगा और उनकी ग्राहक संख्या तेजी से घट जायेगी। अधिक जानकारी के लिए कृपया "नेट न्यूट्रलिटी" या "नेट निष्पक्षता" पर गूगल सर्च करें |
जो लोग नेट को न्यूट्रल मतलब बिना भेद-भाव के रखना चाहते हैं, कृपया अपने सांसद को एस.एम.एस. द्वारा आदेश करें कि सांसद ट्राई (जो कि टेलीफोन और इन्टरनेट कंपनियों और सर्विस को कंट्रोल करती है) के अध्यक्ष को आदेश दें कि इन्टरनेट कम्पनियाँ या फोन की कम्पनियाँ अलग-अलग वेबसाईट को खोलने के लिए अलग-अलग रेट नहीं लेंगी |
.
====एसएमएस का प्रारम्भ====
.
माननीय सांसद, ट्राई के अध्यक्ष को यह आदेश करे कि वे ऐसा कोई आदेश जारी नहीं करे जिससे विभिन्न कम्पनियो को अलग अलग दर से शुल्क वसूलने की सुविधा प्राप्त हो
.
=====एसएमएस की समाप्ति====
.
.
माननीय सांसद,
.
अगर आपको एस.एम.एस. द्वारा ये यू.आर.एल मिला है तो इसे उस वोटर का आदेश माना जाये जिसने यह मैसेज भेजा है, न कि जिसने ये लेख लिखा है।
.
__________________________