Pawan Jury BhilwaraRj

सभी मोदी-अंधभक्तो, बीजेपी समर्थको, संघ के अंध-सेवको, संघ समर्थको, कट्टर हिन्दूवादियों और लाइक शेयर करके राष्ट्र को 'मजबूत' बनाने में दिन रात करने वाले 'जागरूक' नागरिको के लिए विशेष सूचना।
.
आपको यह विशेष तौर पर सूचित किया जाता है कि पूरे देश के करोड़ो करोड़ो नागरिको तक आप यह सूचना पहुंचाने में कामयाब हो चुके है कि :

1. कि मोहन दास उर्फ़ दुरात्मा गांधी, मुस्लिम परस्त था, गांधी ने ही भारत पाकिस्तान का बटवारा करवाया, वह पाकिस्तान परस्त भी था, और सत्य के प्रयोग युवा कन्याओं के सानिध्य में करता था, मतलब धाप के नागा आदमी था आदि आदि।
.
2. कि जवाहर लाल का दादा गयासुद्दीन गाज़ी था, जवाहर लाल सिगरेट पीता था, लडकियों के साथ गलबहियां करता था और उसका लेडी माउंटबेटन के साथ याराना था, उसने पूरी जिन्दगी हिंदूओ को ख़त्म करने में लगाई आदि आदि।
.
3. कि इंदिरा जी ने फ़िरोज़ खान से निकाह किया था, बाबर की समाधि पर सजदा किया था, और चरित्रहीनता के आरोप में टैगोर ने उन्हें शान्ति निकेतन से निकाल दिया था, उन्होंने इमरजेंसी लगाकर हिंदुस्तान को ख़त्म करने और लूटने की साज़िश रची, संजय गांधी की हत्या करवाई आदि आदि।
.
4. कि सोनिया बार डांसर थी, पढ़ी लिखी नही है, सऊदी अरब के शेखों से जुडी हुयी है, वेटिकन की एजेंट है, चरित्रहीन है, बिकी हुयी औरत है, अला है फला है और वह सब कुछ है जो कि हुआ जा सकता है, उसका जन्म एक मात्र भारत को ख़त्म करने के लिए ही हुआ है।
.
5. कि राहुल गांधी नशेड़ी है, मंद बुद्धि है, अनपढ़ है, 5 वक़्त का नमाजी है, मुस्लिम है, पुर्तगाल की एक लड़की के साथ इसकी फोटो है जो कि साबित करती है कि यह भी नेहरु की तरह ##बाज़ आदमी है, इसे 2002 में कोकीन के साथ पकड़ा गया था (हालांकि छुड़वाया वाजपेयी ने ही था) और कई लडकियों के साथ इसका यारापा है।
.
6. कि वाड्रा की माँ भी सोनिया की तरह बार डांसर थी, वाड्रा अय्याश भ्रष्ट और कमीने किस्म का इंसान है, ये भी हिन्दू धर्म को ख़त्म करने के मिशन पर कार्य कर रहा है, तथा देश की आधी जमीनों पर इसका अवैध कब्ज़ा है।
.
7. कि 60 साल से गांधी खानदान देश को लूट रहा है, गांधी खानदान 60 सालो से देश को लूट रहा है, गांधी खानदान ने 60 सालो तक देश को लूटा है, देश को लूटा है 60 सालो तक गांधी खानदान ने, 60 साल तक लूटा है, पूरे 60 साल तक।
.
8. कि कोका कोला, पेप्सी टॉयलेट क्लीनर है, जहर है, लेज़, पिज्जा और बर्गर में सूअर, गाय की चर्बी मिली हुयी है, इनका सेवन करने वाला अमेरिकन एजेंट और देश का दुश्मन है। छाछ और मट्ठा स्वास्थ्य वर्धक पेय है।
.
9. कि यदि आपको देश की परवाह है, तो तेल, साबुन, शेम्पू आदि सिर्फ स्वदेशी ही अपनाएं, देश स्वदेशी से ही मजबूत बनेगा, विदेशी वस्तुओ का बहिष्कार करे।(फेसबुक, वाट्स एप, गूगल, याहू, सेमसंग, एप्पल, शियोमी, वोडाफोन, माइक्रोसोफ्ट, सोनी आदि को छोड़कर। क्योंकि इनके प्रयोग बिना यह जानकारी लोगो तक पहुचाएंगे कैसे ?)
.
10. कि भारत के मुस्लिम भारत को गाय-विहीन करने पर तुले हुए है, हर तरफ गायों को काटा जा रहा है। गाय का दूध, घी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है, गाय में सभी देवताओं का निवास है, गाय से हमारी कृषि और अर्थव्यवस्था का काया पलट हो सकता है, गौ-माता को मुस्लिम रोज काट रहे है, यह जानकारी हर हिन्दू तक पहुंचाना हर हिन्दू का कर्तव्य है।
.
11. कि बीजेपी को छोड़कर अन्य सभी पार्टियाँ कोंग्रेस के नेतृत्व में भारत को हिन्दू-विहीन बनाने के लिए कार्य कर रही है। लालू, मुलायम, माया, ममता, येचुरी, नितीश, केजरीवाल आदि के सीने को यदि आप चीर कर देखोगे तो आप को 'अल्लाह हू अकबर' का लेबल लगा मिलेगा।
.
12. कि भारत में आरक्षण लागू है, इस कारण देश पिछड़ रहा है, आरक्षण से देश को बहुत नुक्सान हो रहा है। आरक्षण लागू है भारत में, भारत में आरक्षण लागू है।
.
13. कि भारत का मिडिया बिका हुआ है, बिकाऊ है, सभी पत्रकार और सम्पादक भांड और दलाल है, भारतीय मिडिया सिर्फ हिंदूओ को गरियाने के लिए ही काम करता है, मुस्लिम परस्त है, हिन्दुओ का दुश्मन है, मिडिया हिन्दुओ की खबरे नही दिखाएगा, ये नही दिखाएगा, वो नही दिखाएगा, सिर्फ वो ही दिखाएगा। कुल मिलाकर मिडिया बिकाऊ है, बिकाऊ है और बिकाऊ है, एक बार और बिकाऊ है।
.
ये सभी सूचनाएं आपके उद्योग से देश के करोडो नागरिको तक पहुँच चुकी है, जिसका सबूत यही है कि कोंग्रेस 45 सीटों तक सिमट चुकी है। यदि आप और भी पुख्ता सबूत चाहते है तो किसी भी शहर की सब्जी मंडी में जाकर भीड़ में एक पत्थर मारिये। मेरा दावा है कि जिस भी व्यक्ति को यह पत्थर लगेगा उससे पूछने पर वो यह तस्दीक करेगा कि उसे यह सब जानकारी कई कई बार काफी पहले ही मिल चुकी है। अलबत्ता एक आदमी के सिर में चोट लगेगी पर जब आपको यह इत्मीनान हो जाएगा कि आप लोग अपने मिशन में कामयाब हो चुके है, अत: अब बार बार ये जुगाली कर के आप लोग अन्य नागरिको का और खुद का समय जाया करेंगे।
.
और फिर भी यदि कुछ लोग अभी तक इस जानकारी से वंचित है तो 2019 के चुनावो से साल छ: महीने आप फिर से काम पर लग सकते हो, ताकि माहौल खड़ा किया जा सके । फिलहाल तब तक के समय का इस्तेमाल समस्याओं के समाधान पर लगाना चाहिए।
.
जैसा कि आप इन सब प्रपंचो में इतने व्यस्त रहे कि आप को यह ध्यान ही नहीं आया कि आपने पिछले कई साल मिडिया बिकाऊ है, मिडिया बिकाऊ है कहने में या भारत में आरक्षण है, आरक्षण है की जानकारी फैलाने में ही गवां दिए। फलस्वरूप मिडिया को ईमानदार बनाने के लिए जिन कानूनों की जरुरत है, उनके बारे में जानकारी जुटाने का आपके पास समय ही नही बचा। जब किसी देश के सभी कार्यकर्ता सिर्फ समस्या की जानकारी फैलाने पर ही समय खर्च करेंगे तो समाधान पर कार्य करने के लिए क्या हमें कार्यकर्ता टोगा और बरुंडी से बुलाने चाहिए ?
.
अत: आपको समस्या फैलाने पर खर्च कीये जा रहे आपके समय और उर्जा में से कुछ समय और ऊर्जा समाधान के कानूनों के प्रचार पर भी खर्च करनी चाहिए। कृपया ध्यान दें, कि समाधान सिर्फ कानूनी ही हो सकते है, अत: यदि आप क़ानून ड्राफ्ट की जगह दार्शनिक, उपदेशात्मक और परामर्शकारी समाधानों का प्रचार करने लगते है, तो आप समाधान की जगह समस्या को ज्यादा टेक्निकली फैलाने लगेंगे । अत: सिर्फ क़ानून ड्राफ्ट आधारित समाधान पर ही ध्यान देवें।
.
यदि आपके पास ऐसे कोई ड्राफ्ट उपलब्ध नही है तो राईट टू रिकाल ग्रुप के किसी भी कार्यकर्ता से संपर्क करे, वे आपको सम्बंधित समस्या के कानूनी ड्राफ्ट्स उपलब्ध करायेंगे।
.
एक और महत्त्वपूर्ण जानकारी आपके लिए यह है कि, मोदी साहेब हिन्दूवादी पीएम है, कट्टर कट्टर हिन्दू पीएम है, शेर है, नाहर है, बाघ चीता और हाथी भी है, महान है, करिश्मा है, देशभक्ति में भगत सिंह और आजाद से भी आगे है, वे अलौकिक है, करिश्मा है, प्रभु का अवतार है, कल्कि है, आदि सूचनाये भी करोड़ो लोगो तक पहुँच चुकी है, जिसके सबूत के लिए आप 283 सीटों का हवाला ले सकते है, वरना ऊपर दिए गए पत्थर मारने वाले पैंतरे को आजमा कर अपने संदेह की पुष्टि कर सकते है।
.
भारत में राईट टू रिकाल और टी सी पी जैसे क़ानून नही है, अत: यहाँ लोकतंत्र 5 साला कुम्भकर्णी नींद से एक दिन वोट डालने वाले दिन जागता है और बटन दबा कर फिर से 5 साल के लिए सो जाता है। ऐसी स्थिति में चाहे आप मतदाताओ को यह यकीन दिला दें कि ब्रह्मा-विष्णु-महेश आदि भी खुद मोदी साहेब के ही अवतार है, तब भी मोदी साहेब के सीटों की संख्या 283 से बढ़ कर 300 नही होने वाली, न ही कोंग्रेस के पोपाट करने से घट कर 250 होने वाली है। इसलिए मोदी साहेब अगले 5 साल सेफ है, यदि आप खुद भी हटाना चाहे तो भी मोदी साहेब को नही हटा पायेंगे, जैसे आप 3 साल छाती कूटते रहे, किन्तु मनमोहन को 2015 से पहले आप नही हटा सके।
.
इसलिए इस बेगार में सिर खपाने की जगह यदि आप रामनामी पुस्तिका लेकर खाली समय में उसमे राम-राम लिखते है, तो भी यह आपकी समय और ऊर्जा का ज्यादा बेहतर उपयोग होगा।
.
जब लुहारो के डेरे कूच करते है तो, उनके पालतू श्वान पहियों पर चलती गाड़ी के नीचे इस ग़लतफ़हमी में चलते है कि उनके बाहर आने से गाड़ी गिर जायेगी ,जबकि गाड़ी पहियों पर चल रही होती है ।
.
सार यह है कि देश की सेना कमजोर हो रही है, स्वदेशी हथियारों का उत्पादन शून्य है, सरकारी स्कूल्स और अस्पताल तबाह हो चुके है, धर्मान्तर लगातार जारी है, अदालतों में 3 करोड़ केस लटके हुए है, अत: ऐसी स्थिति में अपने नेताओं की आरती और पार्टी पूजन के कार्य को करते हुए इन समस्याओं के समाधान पर भी कार्यकर्ताओं को कुछ वक्त देना चाहिए ।
.
सोनिया-राहुल के अंधभक्तो और कोंग्रेस के समर्थको के लिए सूचना यह है कि

मोदी फेंकू है, उद्योगपतियों का समर्थक है, बड़बोला है, लाउडस्पीकर है, झूठला है, गरीब आदमियों का विरोधी है, शोशेबाज़ है आदि सूचनाएं करोड़ो नागरिको तक पहुंचाने के बावजूद आपकी सीट 45 से बढ़कर 50 नही होने वाली है। न्यूज चेनल वालो को 24 घंटे प्रसारण करने है और नेताओं को उन प्रसारणों में बैठ कर बतकुट्टी करनी है, यही उनका पेशा है । आप ये सब पचड़े में इस समय नाहक परेशान हो रहे है। 2018 तक मोदी को गरियाने का धंधा छोड़कर समाधान के कानूनी ड्राफ्ट्स पर काम करे तो बेहतर है ।
.
केजरीवाल भक्तो को भी यह बात समझनी चाहिए कि केजरीवाल ईमानदार और आम आदमी है, इस सूचना का महत्त्व उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद अप्रासंगिक हो चुका है, अत: अगले चुनाव तक अपनी ऊर्जा भ्रष्टाचार के निवारण के लिए आवश्यक क़ानून ड्राफ्ट्स के प्रचार में लगाएं ।
.