Pawan Jury BhilwaraRj

मोदी साहेब के निर्देश पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने UFIA (undisclosed foreign incom & assets ) बिल प्रस्तावित किया है । जिसके अनुसार यदि किसी के पास विदेश में काला धन और संपत्ति है, तो उस पर 30% टेक्स और पेनल्टी चुकाकर अमुक काले धन को सफ़ेद किया जा सकता है । आप से यह नहीं पूछा जाएगा कि आपने यह धन कहाँ से जुटाया ।
.
बिल को धन विधेयक की श्रेणी में रखा गया है, अत: राज्यसभा न तो इसमें कोई संशोधन कर सकती है, न ही खारिज कर सकती है । बिल 1 अप्रेल 2015 से लागू होगा ।
.
यदि आप ईमानदारी से धन कमाकर टेक्स चुकाते है, तो आप बेवकूफ है । भ्रष्टाचार से धन कमाइये और टेक्स देकर उसे सफ़ेद बना लीजिये । मोदी साहेब ने चुनाव पूर्व कहा था कि काले धन की एक एक पाई लेकर आऊंगा । जुमला था ।
यदि तब कहना चाहिए था कि काले धन पर टेक्स लेकर उसे सफ़ेद बना दूंगा ।

=========

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की 6 माह की अवधि 5 अप्रेल को समाप्त हो रही है, अत: मोदी साहेब ने केबिनेट में फैसला लेकर इस अध्यादेश को फिर से जारी कर दिया है ।

ज्ञातव्य है कि किसी भी अध्यादेश को जारी किये जाने के 6 माह के भीतर उसे दोनों सदनों से पारित करना आवश्यक है, वरना अध्यादेश खारिज हो जाता है ।

=========

गुजरात सरकार ने प्रस्तावित GUJCOC क़ानून में मल्टी लेवल मार्केटिंग, जुआ और वैश्यावृति को भी शामिल किया है ।
अत: इन आरोपों के तहत चलाये जा रहे मुकदमो में एसपी के समक्ष दिए गए बयानों को कोर्ट में सबूत माना जाएगा ।

___________________

राईट टू रिकाल ग्रुप @