Pawan Jury BhilwaraRj
चिंटू - मास्टर जी, मोदी साहेब अमर है क्या ?
मास्टर जी : नही चिंटू, वो भी हमारे जैसे नश्वर आदमी है । जब तक है तब तक है ।
.
चिंटू - तो उनके बाद हमारे देश का क्या होगा ?
क्या राहुल गांधी प्रधानमन्त्री बनेंगे, या केजरीवाल जी भी बन सकते है ?
मास्टर जी : नहीं बेटे, ऐसा कुछ नही है, अखिलेश यादव या और कोई भी बन सकते है ।
.
चिंटू - अगर ये लोग गलत काम करेंगे तो हम इन्हें हटायेंगे कैसे ?
मास्टर जी : चिंटू हमारे यहाँ प्रधानमन्त्री को हम 5 साल पूरे होने से पहले हटा नही सकते, 5 साल बाद ही जनता को मौका मिलता है ।
.
चिंटू : तीन पत्ती की तरह ?
मास्टर जी : हाँ ठीक वेसे ही । एक बार जो पत्ते बंट गए तो हमें बाजी उन्ही पत्तो से खेलनी होती है ।
.
चिंटू : पर मास्टर जी हम देश के साथ तीन पत्ती क्यों खेल रहे है ?
गलत पत्ते आ जाए तो हमें फिर से पत्ते बाँट लेने चाहिए ।
मास्टर जी : हाँ होना तो ऐसा ही चाहिए । कुछ विकसित देशो में यह व्यवस्था है । इस प्रणाली को राईट टू रिकाल कहते है । ऐसी व्यवस्था में यदि कोई प्रतिनिधि अनुचित तरीके से शासन चलाता है तो जनता किसी भी समय मतदान द्वारा उसे पद से हटा सकती है । पद खोने का भय प्रतिनिधियों को जनहित के फैसले लेने की प्रेरणा करता है ।
.
चिंटू : जब मोदी साहेब अमर नही है, तो वे ऐसा कोई क़ानून क्यों नहीं बना देते, ताकि उनके बाद यदि जनता प्रचार की चपेट में आकर फिर से किसी गलत आदमी को चुन ले, तो देश को उसे हटाने के लिए 5 साल इंतिजार न करना पड़े ?
मास्टर जी : हो सकता है उन्हें यह भय हो कि ऐसा क़ानून आने से जनता उन्हें भी हटा सकती है ।
.
चिंटू : तो ऐसा क़ानून हम कैसे लागू करा सकते है ?
मास्टर जी : यदि करोड़ो नागरिक ऐसी मांग करे तो शायद बहुमत का सम्मान करते हुए मोदी साहेब ऐसा क़ानून पास कर दें ।
.
चिंटू : क्या राईट टू रिकाल प्रधानमन्त्री का ऐसा कोई कानूनी ड्राफ्ट उपलब्ध है ?
मास्टर जी : हाँ, राईट टू रिकाल ग्रुप ने ऐसा प्रस्ताव किया है, जिसे कोई भी व्यक्ति tinyurl .com/RtrPradhanmantri पर देख सकता है ।
.
चिंटू : पर मास्टर जी करोड़ो नागरिक यह मांग मोदी साहेब तक पहुचाएंगे कैसे ?
हमारे पास तो टी सी पी भी नहीं है !!
मास्टर जी : SMS द्वारा । अपने सांसद को sms द्वारा टी सी पी क़ानून को गेजेट में प्रकाशित करने का आदेश कोई भी मतदाता भेज सकता है ।
.
चिंटू : पर मैं तो मतदाता भी नही हूँ, तब मैं क्या करू ?
मास्टर जी : तुम अपनी पढाई करो, और SMS करने का काम उन प्राणियों पर छोड़ दो जिन्हें देश की फ़िक्र है ।
_________________
प्रजा अधीन राजा @ pk