Pawan Jury BhilwaraRj
नमोभक्त तथा आरएसएस कार्यकर्ताओं से 'हाथ पैर' वाले कुछ हिंदूवादी सवाल :
1. सोनिया गांधी ने 2011 जनगणना के धर्म और भाषा के आंकड़े दबा दिए थे ।
मोदी साहेब ने अब तक उन्हें प्रकाशित करने का आदेश क्यों नही किया है ?
आरएसएस और विहिप, जो कि दशको से हिन्दूवाद की ही खा रहे है, ने इन आंकड़ो को प्रकाशित करने की मांग क्यों नही की है ?
.
2. मोदी साहेब ने हिन्दू धर्म का मज़ाक उड़ाने वाली फिल्म PK का प्रमोशन और OMG को पुरुस्कृत क्यों किया ?
आरएसएस ने OMG और PK का विरोध/बॉयकाट क्यों नही किया ?
.
3. बीजेपी, विहिप और आरएसएस मंदिर मुद्दे पर ही सत्ता में आये थे ।
मोदी साहेब ने राम मंदिर को एजेंडे में अंतिम पृष्ठ पर छापा और देवालय से पहले शौचालय जैसे बयान दिए ।
आरएसएस ने इस कदम का विरोध क्यों नही किया ?
.
4. 2004 से 2009 तक कोंग्रेस स्वर्ण भंडारों से युक्त मंदिरों को हड़प रही थी, अत: बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था कि हम यदि सत्ता में आये तो मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करेंगे ।
मोदी साहेब ने इस वादे को 2014 के मेनिफेस्टो में जगह क्यों नही दी ?
आरएसएस ने इसका विरोध क्यों नही किया ?
.
5. मोदी साहेब ने हिन्दू श्रधालुओ द्वारा दान किये गए 1.8 टन के स्वर्ण कोष को सरकारी नियंत्रण में क्यों लिया ?
आरएसएस ने इसका विरोध क्यों नही किया ?
.
6. कटने के बाद बैल और गाय के मांस में फर्क करना मुश्किल हो जाता है । मनोहर पर्रीकर बैल की कटवाई को कानूनी किये जाने के लिए हाई कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे है ।
जो व्यक्ति बैलो को कटवाने पर इस कदर तुला हुआ हो, उसे मोदी साहेब ने किस ख़ुशी में रक्षा मंत्री बनाया ?
आरएसएस ने इस नियुक्ति का विरोध क्यों नही किया ?
.
7. कोंग्रेस सांसद अक़िल आसिफ द्वारा 2014, 12 सितम्बर/अक्टूबर को विधानसभा में गौ हत्या निषेध बिल प्रस्तुत किया था, जिसके अनुसार गाय की मृत्यु होने पर उसे जलाया/दफनाने का विधान किया गया, गाय की खाल/चमड़े तथा अन्य अंगो के व्यापार पर प्रतिबन्ध तथा उलंघन पर सजा का प्रावधान किया गया था । किन्तु विराट बहुमत वाली शिवराज सरकार ने इस क़ानून को विधान सभा में वोटिंग के द्वारा गिरवा दिया ।
मोदी साहब ने इस फैसले का समर्थन क्यों किया ?
आरएसएस ने शिवराज का विरोध क्यों नही किया ?
.
8. पिछले हफ्ते तेदेपा प्रमुख चन्द्र बाबू नायडू ने उन दलितों का आरक्षण जारी रखने के बिल की वकालत की है, जो दलित कन्वर्ट हो चुके है । इस बिल के आने से दलितों के कन्वर्ज़न के अवसर कई गुना बढ़ जायेंगे । उल्लेखनीय है कि, केंद्र में बीजेपी तेदेपा के बाहरी समर्थन से सरकार चला रही है, जबकि आन्ध्र प्रदेश में तेदेपा और बीजेपी साथ मिलकर सरकार चला रहे है ।
मोदी साहेब ने इसकी आलोचना क्यों नहीं की ?
आरएसएस ने चन्द्र बाबू का विरोध/निंदा क्यों नही की ?
.
9. गुजरात मुख्यमंत्री आनंदी बेन ने मंदिरों को दान न करने की अपील जारी की ।
मोदी साहेब ने उन्हें इतने घटिया बयान देने की अनुमति क्यों दी ?
आरएसएस ने आनंदी के बयान की निंदा क्यों नही की ?
.
10. UPA सरकार ने कत्लखानो को सब्सिडी और आसान लोन मुहैया कराना शुरू किया, जिस से भारत मांस का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया । मोदी साहब ने चुनाव प्रचार के दौरान इस पर रोक लगाने की बात कही थी ।
मोदी साहेब के शासन काल में अब तक यह सब्सिडी क्यों जारी है ?
आरएसएस इस सब्सिडी का समर्थन क्यों कर रहा है ?
.
11. मोदी साहेब ने कत्लखानो में इस्तेमाल आने वाली अत्याधुनिक मशीनों के आयात शुल्क 10% से घटाकर 6% प्रतिशत क्यों किया ?
आरएसएस ने इस फैसले का विरोध क्यों नही किया ?
.
12. जबकि आरएसएस और बीजेपी सांसद देश भर में लव जिहाद के नाम पर तांडव करते घूम रहे थे, तब राजनाथ ने उन्हें एक मिनिट में यह पूछ कर जम्मूरा घोषित कर दिया कि, 'लव जिहाद क्या है' ?
मोदी साहेब का लव जिहाद पर क्या रुख है ?
राजनाथ के बयान के बाद आरएसएस ने लव जिहाद के मुद्दे को फिर से झोले में क्यों डाल दिया ?
.
13. मोदी साहेब और आरएसएस हिन्दू धर्म के प्रशासन को सिख धर्म की तरह मज़बूत बनाने और मंदिर/मठ आदि को नियमित/प्रबंधीत करने के लिए आवश्यक 'हिन्दू देवालय प्रबंधन अधिनियम' का विरोध क्यों कर रहे है ?
.
14. भागवत भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए बयानों का कोहराम मचाये हुए है । भारत की प्रस्तावना में 'पंथ निरपेक्ष' शब्द अंकित है, अत: संविधान संशोधन बिना ऐसा करना मुमकिन नहीं है ।
क्या मोदी साहेब हिन्दू राष्ट्र का समर्थन करते है ?
यदि हाँ तो उन्होंने संविधान संशोधन के लिए अब तक कोई प्रस्ताव संसद में प्रस्तुत क्यों नहीं किया ?
क्या आरएसएस ने इस संशोधन के लिए कोई लिखित प्रस्ताव या कानूनी ड्राफ्ट सरकार को प्रस्तुत किया है ?
.
15. जब 1940 में राष्ट्रपिता महात्मा सुभाष चन्द्र बोस तथा हिन्दू महासभा नागरिको को सेन्य प्रशिक्षण लेने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में ब्रिटिश फ़ौज में भर्ति होने को प्रेरित कर रहे थे तब सर संघ संचालक गोलवलकर उर्फ़ गुरूजी ने इस अभियान का विरोध किया, संघ सेनापति के पद से मातो जी राव को हटाया और महात्मा उधम सिंह जी को 'पागल और विकृत आत्मा' कहा ।
मोदी साहेब ने नेताजी से सम्बंधित फाइलों को प्रकाशित करने से इनकार क्यों कर दिया ?
आरएसएस नेताजी से सम्बंधित गोपनीय फाइलों को प्रकाशित करने का विरोध क्यों कर रहा है ?
.
आरएसएस हिन्दुओ के सशस्त्रिकरण का विरोध क्यों करता है ?
.
16. जनसँख्या नियंत्रण के लिए आवश्यक टू चाइल्ड पालिसी क़ानून को मोदी साहेब ने ठन्डे बस्ते में क्यों पहुंचा दिया है ?
आरएसएस इस क़ानून की मांग करने की जल्दी क्यों नही है ?
.
ज़्यादातर मोदी/आरएसएस भक्तो द्वारा दलील दी जाती है, कि कुछ दिन इंतज़ार करो सब 'ठीक' हो जाएगा, गाड़ी धीरे धीरे रफ़्तार पकड़ेगी । किन्तु जैसा कि स्पष्ट है, गाड़ी रिवर्स गियर में चल रही है, अलबत्ता वक़्त के साथ रफ़्तार पकड़ने से नुक्सान का जोखिम बढ़ता जाएगा ।
________________
प्रजा अधीन राजा @ pk