Pawan Jury BhilwaraRj

बिकी और भ्रष्ट मीडिया की समस्या कम करने के लिए - राइट टू रिकॉल दूरदर्शन चैयरमेन :
.

प्रिय नागरिक ,
राइट टू रिकॉल दूरदर्शन चैयरमेन यह सुनिश्चित करेगा कि कोई मीडिया चैनल सच को न दबाये । यह कानून पेड टाइम्स ऑफ़ इंडिया , पेड (ndtv) , पेड (aaj tak ) , आदि पर लगाम लगाएगा , और सच का खुलासा होना शुरू होगा ।
पैसे लेके नग्न मनोरंजन दिखने पे रोक लगेगी । एक बार राइट टू रिकॉल आने पर मीडिया पर राजनैतिक प्रभाव खत्म होगा ।
.
तो अगर आप मतदाता है और यह चाहते है राइट टू रिकॉल भारत सरकार के राजपत्र में छपे तो एस.एम.एस द्वारा अपने संसद को निम्न आदेश भेजे -
.
" Hon mp, I order you to print given law draft in gazatte -
tinyurl .com/RtrDdAdhyaksh
.

ड्राफ्ट की शुरुआत :

1. नागरिक शब्द एक पंजीकृत मतदाता होगा।
.
2. ( कैबिनेट सचिव को निर्देश )
अगर कोई मतदाता दूरदर्शन चैयरमेन बनाना चाहता है ,तो वह व्यक्ति कैबिनेट सचिव के सामने स्वयं या किसी वकील के माध्यम से शपथ पत्र के साथ उपस्थित होगा । सचिव अर्जी स्वीकार करके जमा राशि लेगा । जमा राशि सांसद के चुनाव के लिए दी जनि वाली के सामान होगी ।
.
3. ( तलाटी (= लेखपाल = पटवारी) या तलाटी के क्लर्क को निर्देश )
उस जिले का नागरिक अगर तलाटी के कार्यालय में आकर 3 रूपया शुल्क देकर दूरदर्शन चैयरमेन के उपयुक्त किन्ही 5 नामो के लिए मंजूरी देगा , तो तलाटी उन नागरिक की राय कंप्यूटर में दर्ज करके उस मतदाता को एक रसीद, वोटर आईडी, समय तारीख और 5 नामो के साथ देगा ।
.
4 (तलाटी को निर्देश ) तलाटी नागरिको की राय जिले की वेबसाइट पर उनके मतदाता पहचान पत्र के साथ रखेगा ।
.
5 ( तलाटी को निर्देश )
अगर नागरिक किसी स्वीकृति को रद्द करने आता है तो तलाटी बिना शुल्क लिए उसकी मंजूरी में से एक नाम रद्द कर देगा ।
.
6. ( कैबिनेट सचिव को निर्देश )
हर महीने की 5 तारीख को कैबिनेट सचिव नागरिको की राय प्रधानमंत्री वेबसाइट पर जारी करेगा । यह राय पिछले महीने की आखिरी तारीख तक की होगी ।
.
7. ( प्रधान मंत्री को निर्देश )
अगर किसी उम्मीदवार को प्रधानमंत्री वेबसाइट पर सभी नागरिकों के 51 % समर्थन मिलते हैं (सभी, न कि केवल जिन्होंने अपना अनुमोदन दिया है), तो प्रधान मंत्री चाहे तो वर्तमान दूरदर्शन चैयरमेन को हटाकर, नागरिकों द्वारा चुने गए उम्मीदवार को दूरदर्शन अध्यक्ष बना सकते हैं या प्रधानमंत्री को ऐसा करने की कोई आवश्यकता नहीं है । प्रधान मंत्री का फैसला अंतिम होगा ।
.
8. जनता की आवाज :

धारा 1 ( जिला कलेक्टर को निर्देश )
अगर कोई नागरिक इस कानून में बदलाव चाहता है तो वह अपना हलफनामा 20 रुपये के शपथ पत्र के साथ जिला कलेक्टर के सामने प्रस्तुत करेगा । क्लर्क उस हलफनामे को प्रधान मंत्री की वेबसाइट पर स्कैन करेगा ताकि उसको बिना लोंग-इन के सभी देख सकें ।
.
9. जनता की आवाज :
धारा 2 ( पटवारी ( = लेखपाल = तलाटी ) को निर्देश )
अगर कोई नागरिक उपरोक्त कानून के किसी खंड के लिए विरोध दर्ज करवाना चाहता है या किसी खंड के किसी हलफनामे के लिए हाँ या ना दर्ज करवाना चाहता है , तो वह तलाटी के ऑफिस में वोटर आईडी के साथ आएगा, 3 रूपया फीस देगा और अपनी हां ना दर्ज करवाएगा । तलाटी उसे बदले में छपी हुयी रसीद देगा और हाँ ना को प्रधान की वेबसाइट पर डालेगा ।

ड्राफ्ट की समाप्ति

=========

केंद्र स्तर पर चेयरमेन के अलावा हर राज्य में भी DD चेयरमेन जनता द्वारा चुन कर आएगा तथा जनता के बहुमत द्वारा किसी भी समय हटाया जा सकेगा ।
.
हर राज्यस्तरीय DD चेनल के पास सप्ताह में निश्चित घंटे मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष को एलोट किये जायेंगे, तथा विधायको को भी घंटे एलोट किये जा सकेंगे । उन तय घंटो में कोई भी विधायक/CM आदि अपनी बात जनता के सामने रख सकेंगे ।
.
पत्रकारों और संवाददाताओ के विवादों का निपटारा नागरिको की ज्यूरी करेगी ।
.
प्रभाव : अपनी नौकरी बनाए रखने के लिए DD चेयरमेन जनहित के दृष्टिकोण से खबरे प्रसारित करेगा । भ्रष्ट या विपरीत आचरण करने पर एक्सपोज़ हो जाएगा और जनता उसे नौकरी से निकाल देगी ।
.
उदाहरण :

मोदी साहब ने तिरुपति मंदिर से 1.8 टन सोना लूटा, लेकिन किसी भी चेनल ने यह खबर नही दिखाई ।
.
मानिए कि कोई राज्य का चेयरमेन सोचता है कि यदि मैंने यह खबर नही दिखाई, और अन्य किसी चेनल या अखबार ने दिखा दी, तो मैं एक्सपोज़ हो जाऊँगा और जनता मुझे नौकरी से निकाल देगी । अत: वो यह खबर दिखा देगा । ऐसी स्थिति में बाकी सभी DD चेनल्स को भी वह खबर दिखानी होगी, वरना वह एक्स्पोस हो जायेंगे ।
अब यदि यह खबर प्राइवेट चेनल यह खबर नही दिखाते है, तो जनता समझ जायेगी कि यह चेनल बिके हुए है । इस से उनकी दर्शक संख्या गिर जायेगी । अत: उन्हें भी अपनी छवी बनाए रखने के लिए सच्ची खबरे दिखानी होगी ।
.
यदि कोई DD चेयरमेन सच्ची खबरे दिखाएगा और चेनल को अच्छे तरीके से चलाएगा तो, जनता मतदान द्वारा उसे केन्द्रीय DD का चेयरमेन बना देगी ।
ऐसा होने से सभी चेनल्स में गुणवत्ता प्रधान सच्ची खबरे दिखाने की होड़ लगी रहेगी और स्वतंत्र मिडिया की स्थापना होगी ।
____________

प्रजा अधीन राजा @ pk