Pawan Jury BhilwaraRj
संत रामपाल को कोर्ट अब तक 42 समन भेज चुका है, किन्तु संत श्री हाज़िर नहीं हुए है । हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए संत को अदालत में हाज़िर होने का आदेश दिया है । संत कह रहे है कि वे बीमार है, किन्तु कोर्ट और सरकार को उन्हें हाज़िर करने पर तुली हुयी है ।
.
पुलिस और सेना के 35000 जवानो ने आश्रम पर घेरा डाल रखा है, जबकि 1 लाख भक्त आश्रम की दीवार बन कर खड़े हुए है । पुलिस द्वारा आसूं गैस के गोले और पानी की बौछारे की जा रही है, जबकि भक्तो द्वारा पेट्रोल बम और पथराव किया जा रहा है । भक्तो की अगली पंक्ति में महिलाओं ने मोर्चा संभाला हुआ है, जिस से पुलिस आगे नही बढ़ पा रही है ।
बताया जा रहा है कि संत श्री के पास 20 हजार हथियारबंद निजी सुरक्षा गार्ड है, जो कि किसी भी हद तक संघर्ष करने को उतारू है ।
ज्ञातव्य है कि, संत रामपाल ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट करने के लिए अपील जारी की थी ।
2006 में भी संत रामपाल को बरनाला आश्रम से गिरफ्तार करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी ।
.
निम्न स्थितियों पर विचार करे :
1. यदि भारत में हर व्यक्ति को हथियार रखने की छूट हो, तो यह बवाल क्या रूप ले सकता है ?
2. मान लीजिये कि 1 लाख में से 50 हजार के पास बंदूके, राइफल, रोकेट लांचर और ऐ के 47 है, तो मामले को कैसे सुलझाया जा सकेगा ।
3. यदि बरनाला का पुलिस प्रमुख, स्वत:संज्ञान लेने वाला जज और मुख्यमंत्री प्रजा अधीन हो ।
4. यदि हरियाणा में ज्यूरी सिस्टम हो ।
____________________
प्रजा अधीन राजा @ pk