Pawan Jury BhilwaraRj
दिल्ली के लिए बीजेपी ने मुख्यमंत्री के उम्मीदवार की घोषणा नही करने का फैसला किया है ।
क्यों ???
.
1. मोदी और शाह पार्टी पर पकड़ बनाने और अपने कद को और ऊँचा उठाने के लिए यह जोखिम उठा रहे है ।
A. क्योंकि यदि चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री के उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाए, तो जनादेश उम्मीदवार के खाते में चला जाता है, जिससे आलाकमान (मोदी, शाह) 5 वर्षो के दौरान मुख्यमंत्री को बदल सकने का नैतिक अधिकार खो देते है ।
B. क्योंकि इससे क्षेत्रीय नेताओ का कद बढ़ता है जो कि कालान्तर में आलाकमान के लिए चुनौती बन सकता है ।
C. क्योंकि जीत का पूरा श्रेय आलाकमान को देने में बाधा आती है ।
उदाहरण - शिवराज, रमन सिंह, वसुंधरा, मनोहर पर्रिकर ।( ताकतवर क्षत्रप)
फड़नवीस, खट्टर । ( कठपुतली क्षत्रप )
.
2. बीजेपी ने MNCs और मिशनरीज़ से केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सेफ कोरिडोर देने का समझौता किया है ।
A. हरियाणा में केजरीवाल ने अपने उम्मीदवार नही उतार कर बीजेपी को फायदा पहुंचाया था ।
B. हालाकिं मोदी MNCs के एजेंडे पर ही कार्य कर रहे है, किन्तु MNCs यह संतुलन साधने की कोशिश कर रही है कि मोदी को काबू में बनाए रखने के लिए केजरीवाल लगातार प्रासंगिक बने रहे ।
.
3. बीजेपी रणनिति के तहत ऐसा कर रही है, अत: चुनावपूर्व मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर देगी ।
___________
¶ हालांकि फैसला जनता करेगी, किन्तु इसमें कोई दो राय नहीं कि यदि बीजेपी मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित नही करती है, तो ज़्यादातर संभावना है कि बीजेपी का प्रचार, माकूल चेहरा नही होने से कमज़ोर पड़ जाएगा, और केजरीवाल बढ़त बना लेंगे ।
___________________
प्रजा अधीन राजा @ pk