Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
हमें पाकिस्तान के साथ अपने सभी व्यापारिक एवं पर्यटक रिश्ते समाप्त कर लेने चाहिए। पाकिस्तान एयरलाइंस के विमानों को भारत से होकर गुजरने की अनुमति नही दी जानी चाहिए। और एक- एक करके हमें वैसे सभी एयरलाइंस के साथ अपने व्यावसायिक सम्बन्ध समाप्त कर लेने चाहिए जो पाकिस्तान के साथ भी बिजनेस कर रहे हैं।
.
साथ ही हमारे देश से होकर पाकिस्तान जाने वाली सभी नदियों का रूख वापस भारत में ही मोड़ लेना चाहिए, ताकि पाकिस्तान के लोगों द्वारा 1-jan-1946 के बंटवारे के समय शुरू की गयी हिंसा से लेकर बांग्लादेश के 1971 के जनसंहार और हाल के कारगिल युद्ध तक में लगातार भारत की अब तक की जा रही क्षति की भरपाई की जा सके।
.
यह सब आयात किये गए हथियारों और FDI से प्राप्त हथियारों की सहायता से करना मुश्किल है। स्थानीय स्तर पर बिना FDI के हथियारों का उत्पादन करना इसके लिए अनिवार्य शर्त है।