Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

कृपया Khyber pass copy शब्द को गूगल पर सर्च करें। कृपया Khyber pass copy का wiki page भी देखें।
.
इस पेज के अनुसार बन्दूक (gun) बनाने में पाकिस्तान भारत से आगे है!! पाकिस्तान के पास ऐसे अशिक्षित टेक्नीशियन हैं जिनके द्वारा बनाये गए AK-47 किसी फैक्ट्री में निर्मित AK-47 के समान क्षमता वाले होते हैं। कृपया Khyber pass copy शब्द को गूगल करके सभी पेजों को देखें।
.
हालाँकि हमारी चिंता यहीं तक सीमित नही होनी चाहिए। क्योंकि चीन तो अब पाकिस्तान और भारत की तुलना में इस क्षेत्र में बहुत आगे है, जबकि अमेरिका तो उससे भी बहुत बहुत आगे।
.
इसका मेरे द्वारा प्रस्तावित समाधान यह है कि हमें किसी भी चीज/ वस्तु के उत्पादन पर लाइसेंस की प्रणाली समाप्त कर देनी चाहिए!! domain name खरीदने की तुलना में brand name की प्रक्रिया को आसान बनाना चाहिए। ऐसा प्रावधान लाना चाहिए कि सरकार को प्रतिवर्ष मात्र 1000 रूपये का भुगतान करने पर एक ब्रांड का नाम प्राप्त हो सके। वैट, जीएसटी, सीएसटी, उत्पाद शुल्क, LBT आदि को हटा दिया जाना चाहिए और इसके स्थान पर वेल्थ टैक्स एवं सुव्यवस्थित आयकर का उपयोग होना चाहिए। उद्योगों को प्रोत्साहित करने में सहायक अन्य समाधान rahulmehta . com/301.htm के अध्याय- 20 में वर्णित हैं।
.
यह सब तभी संभव हो पायेगा जब कार्यकर्ता SoMoKe- की अंधभक्ति और नारेबाजी को छोड़कर इन कानून ड्राफ्टों को लाने का प्रयास करेंगे। अन्यथा हमारा समय यूँ ही व्यर्थ होता जायेगा और एक दिन ऐसा आएगा जब हम चीन और पाकिस्तान से अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर होकर उसके गुलाम बन जायेंगे।