Pawan Jury BhilwaraRj

'बयानों के योगी, विवादों के नाथ'

2011 में हुए सेन्सस के भाषा और धर्म के आँकड़े सोनिया ने प्रकाशित नही किये । मई 2014 तक नमो और योगी आदित्यनाथ ने कभी भी इन आंकड़ो को प्रकाशित करने की मांग नही की, अब मोदी सरकार को 100 दिन पूरे हो चुके है, लेकिन नमो इन आंकड़ो को सार्वजनिक करने की जगह दबा रहे है ।
.
योगी आदित्यनाथ पिछले 15 वर्षो से सांसद है तथा इस से पहले विधायक रहे है , भगवा वस्त्र धारण करते है और इन दिनों भड़काऊ और विवादित बयान देकर कोहराम मचाये हुए है ।
यहाँ कुछ प्रासंगिक प्रश्न है, जिनके जवाब योगिनाथ से अपेक्षित है :

1. मिशनरीज़ द्वारा किये जा रहे धर्मांतरण को रोकने के लिए योगिनाथ ने क्या कानूनी ड्राफ्ट दिये है ?
2. भारत में MNCs के बढ़ते आधिपत्य को रोकने के लिए योगिनाथ ने क्या समाधान दिए है ?
3. उनके मुख्य विषय, मुस्लिम जनसँख्या को नियंत्रित करने के समाधान हेतु क्या उन्होंने कोई कानूनी ड्राफ्ट दिये है ?
4. लव जिहाद को रोकने के लिए उन्होंने क्या कानूनी ड्राफ्ट दिए है ?
5. क्या उन्होंने कभी सेन्सस 2011 के धर्म और भाषा के आंकड़े जारी करने की मांग संसद में की है ?
6. वो नागरिको को हथियार रखने की अनुमति का विरोध करते है या समर्थन ?
यदि समर्थन करते है तो, क्या उन्होंने इस विषय पर कोई कानूनी ड्राफ्ट दिया है ?
7. क्या उन्होंने इस सम्बन्ध में कोई अनुमान प्रस्तुत किया है, कि लव जिहाद से पीड़ित युवतियों की संख्या कितनी है ?
.
अजय सिंह उर्फ़ योगी आदित्य नाथ पढ़े लिखे व्यक्ति है, गणित में स्नातकोत्तर है । किन्तु लगता है कि पिछले कई वर्षो से उन्होंने लिखना छोड़ दिया है, क्योकि वो अपनी पूरी ऊर्जा बोलने में जाया कर रहे है ।
हो सकता है कि ये हमारा भ्रम हो, किन्तु उनकी वेबसाईट और सम्बंधित स्त्रोतों पर उक्त समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी कानूनी ड्राफ्ट मौजूद नही है, उन समस्याओं का भी नही जिन्हें वे पूरे जोर शोर से उठा रहे है ।
जाहिर है वे सिर्फ बोलते है, जैसा कि नमो द्वारा उन्हें बोलने के लिए कहा जाता है , नतीजतन इन समस्याओं पर उनके इतने धुवांधार बयानों के बावजूद समस्याएं जस की तस है । योगिनाथ भड़काऊ और विवादित बयान देकर अपने भक्तो का अच्छा ख़ासा मनोरंजन करते है, और बदले में भक्त थोक के भाव में उन्हे वोट दान करते है ।
बहरहाल यदि उनके या नमो के किसी अंधभक्त के पास इन समस्याओं के समाधान के कानूनी ड्राफ्ट्स का लिंक हो, तो कृपया भेजने का कष्ट उठाये ।

प्रजा अधीन राजा @ pk