Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
Politics of Congress, BJP and AAP - one and the same. AAP once protested against corruption and now AAP MPs refuse to submit private member's bills in Parliament to reduce corruption such as RTR-MLA, RTR-MP, RTR-CM, RTR-PM, RTR-judges, JurySys etc.
.
2-may-2014 ------ भाजपाईयों ने चीनी सामानों की होली जलाई
.
http://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-10354325.html
.
भाजपाईयों ने चीनी सामानों की होली जलाई
2-may-2014
.
जासंकें, गाजियाबाद : भारतीय सीमा पर चीन द्वारा किए गए अतिक्रमण के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपाईयों ने घंटाघर पर चीनी सामानों की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपाईयों ने चीन के विरोध में नारेबाजी की और लोगों से चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार की अपील की।
.
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गोयल ने कहा कि युवाओं को राष्ट्रसेवा में संगठित होकर चीन का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। चीन की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में भारतीय बाजार का बहुत बड़ा योगदान है। चीनी सामान काफी संख्या में भारत में बिक रहे हैं। ऐसे में लोगों को चीनी सामान का बहिष्कार करना चाहिए।
.
भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त क्षेत्र प्रभारी डा. विक्रम सिंह व ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय सीमा में चीनी सैनिकों ने कब्जा जमा रखा है। लेकिन केंद्र सरकार मौन है। केंद्र सरकार की इस नकारात्मक रवैये से देश शर्मसार हो रहा है। विरोध प्रदर्शन में केके शुक्ला, ज्ञानेंद्र शर्मा, अरविंद अकेला, आशा शर्मा, इंदु जौहरी, नीरज चौधरी, सचिन सोनी, संजय कुशवाहा, अभिषेक सिंह, राजीव अग्रवाल, अशोक गोयल, राजेंद्र कुमार, एडवोकेट सुशील गौतम, मयंक गोयल, सौरभ जायसवाल शामिल थे।